- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- मासिक करेंट अफेयर्स क्विज़ आर्काइव्स
- करेंट अफेयर्स क्विज़ - February 2026
[1]. हाल ही में, विश्व भर में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता और कार्रवाई को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र वैश्विक सड़क सुरक्षा चैंपियन (UN Global Road Safety Champion) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
| [A]. राहुल द्रविड़ |
| [B]. सचिन तेंदुलकर |
| [C]. विश्वनाथन आनंद |
| [D]. अभिनव बिंद्रा |
[2]. हाल ही में, केरल के विझिंजम में सीफूड से संबंधित एक गंभीर बीमारी का कारण किस अत्यधिक शक्तिशाली समुद्री न्यूरोटॉक्सिन के संदूषण को माना गया है?
| [A]. बोटुलिनम टॉक्सिन (Botulinum toxin) |
| [B]. सैक्सिटॉक्सिन (Saxitoxin) |
| [C]. टेट्रोडोटॉक्सिन (Tetrodotoxin) |
| [D]. राइसिन (Ricin) |
[3]. हाल ही में एक वैज्ञानिक आकलन में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एवं टाइगर रिज़र्व को फिशिंग कैट के एक प्रमुख गढ़ के रूप में पहचाना गया है। फिशिंग कैट मुख्य रूप से किस प्रकार के पर्यावास में पाई जाती है?
| [A]. शुष्क पर्णपाती वनों में |
| [B]. आर्द्रभूमि, मैंग्रोव और दलदली क्षेत्रों में |
| [C]. अल्पाइन घास के मैदानों में |
| [D]. मरुस्थलीय झाड़ियों में |
[4]. हाल ही में, ICAR-डायरेक्टरेट ऑफ फ्लॉरीकल्चरल रिसर्च (ICAR-DFR), पुणे द्वारा ‘कॉन्टेरिनिया इकार्डिफ्लोर्स एसपी. नोव.’ नामक ब्लॉसम मिज (blossom midge) की एक नई प्रजाति की खोज की गई है। ब्लॉसम मिज के लार्वा द्वारा होने वाला मुख्य नुकसान क्या है?
| [A]. तने और जड़ में छिद्र करना |
| [B]. पत्तियों का रस चूसना |
| [C]. फूलों की कलियों को प्रभावित कर उपज को नुकसान पहुँचाना |
| [D]. वायरल रोगों का प्रसार |
[5]. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
कथन-I: ब्राज़ील के राष्ट्रीय औद्योगिक संपत्ति संस्थान (INPI) और CSIR इंडिया ने पारंपरिक ज्ञान डिजिटल लाइब्रेरी (TKDL) तक पहुँच के लिए एक सहयोग व्यवस्था पर हस्ताक्षर किए हैं।
कथन-II: भारतीय पारंपरिक ज्ञान पर गलत एवं अनुचित पेटेंट को रोकने के लिए वर्ष 2001 में CSIR और आयुष मंत्रालय द्वारा TKDL की स्थापना की गई थी।
निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
| [A]. कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं, और कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या करता है |
| [B]. कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं, लेकिन कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या नहीं करता है |
| [C]. कथन-I सही है, लेकिन कथन-II गलत है |
| [D]. कथन-I गलत है, लेकिन कथन-II सही है |
[6]. विश्व महासागर विज्ञान कांग्रेस, 2026 की मेजबानी भारत के किस राज्य ने की?
| [A]. केरल |
| [B]. तमिलनाडु |
| [C]. गोवा |
| [D]. महाराष्ट्र |
[7]. वान द्वीप (Vaan Island), जो हाल ही में कृत्रिम प्रवाल भित्ति पुनर्स्थापन के लिए चर्चा में रहा, किस समुद्री क्षेत्र में स्थित है?
| [A]. मन्नार की खाड़ी |
| [B]. कच्छ की खाड़ी |
| [C]. पाक खाड़ी |
| [D]. अंडमान सागर |
[8]. कोल आर्द्रभूमि (Kole wetlands), जहाँ हाल ही में पिग्मी ग्रासहॉपर प्रजातियां दर्ज की गईं, किस राज्य में स्थित है?
| [A]. कर्नाटक |
| [B]. तमिलनाडु |
| [C]. आंध्र प्रदेश |
| [D]. केरल |
[9]. ताकेशिमा, जो हाल ही में जापान और दक्षिण कोरिया के बीच संप्रभुता विवाद के कारण चर्चा में रहा, किस अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में स्थित है?
| [A]. पूर्वी चीन सागर |
| [B]. जापान सागर |
| [C]. पीला सागर |
| [D]. फिलीपीन सागर |
[10]. सुआव (Suav) नदी, जो हाल ही में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के निर्देशों के कारण चर्चा में रही, निम्नलिखित में से किस नदी की सहायक नदी है?
| [A]. गंगा |
| [B]. घाघरा |
| [C]. राप्ती |
| [D]. गोमती |
[11]. केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने हाल ही में राज्य सभा की कुछ सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की घोषणा की है। राज्य सभा में भारत के राष्ट्रपति द्वारा कितने सदस्यों को नामित किया जाता है?
| [A]. 10 |
| [B]. 12 |
| [C]. 15 |
| [D]. 20 |
[12]. हाल ही में नन्धौर वन्यजीव अभयारण्य में पहली बार स्मूथ-कोटेड ऊदबिलाव (smooth-coated otters) दर्ज किए गए। यह अभयारण्य किस राज्य में स्थित है?
| [A]. हिमाचल प्रदेश |
| [B]. सिक्किम |
| [C]. उत्तर प्रदेश |
| [D]. उत्तराखंड |
[13]. हाल ही में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) का 23वाँ स्थापना दिवस मनाया गया। यह आयोग भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत स्थापित किया गया था?
| [A]. अनुच्छेद 338 A |
| [B]. अनुच्छेद 338 B |
| [C]. अनुच्छेद 339 B |
| [D]. अनुच्छेद 340 |
[14]. हाल ही में समाचारों में रहा जिब्राल्टर जलडमरूमध्य किन दो प्रमुख जल निकायों को आपस में जोड़ता है?
| [A]. लाल सागर और अरब सागर |
| [B]. अटलांटिक महासागर और भूमध्य सागर |
| [C]. काला सागर और भूमध्य सागर |
| [D]. बाल्टिक सागर और उत्तरी सागर |
[15]. हाल ही में ज्वालामुखीय गतिविधियों के कारण चर्चा में रहा माउंट कैनलाओन (Mount Kanlaon) किस देश में स्थित है?
| [A]. इंडोनेशिया |
| [B]. जापान |
| [C]. फ़िलिपींस |
| [D]. पापुआ न्यू गिनी |
[16]. 18 फरवरी, 2026 को रॉयल इंडियन नेवी (RIN) विद्रोह की 80वीं वर्षगांठ मनाई गई, जो ब्रिटिश शासन के विरुद्ध एक बड़ा विद्रोह था। यह विद्रोह कितने दिनों तक चला?
| [A]. 5 दिनों तक |
| [B]. 3 दिनों तक |
| [C]. 7 दिनों तक |
| [D]. 10 दिनों तक |
[17]. लोक सभा में लगभग दो वर्षों से विशेषाधिकार समिति के गठन न होने के कारण उसके संवैधानिक आधार पर पुनः चर्चा प्रारंभ हो गई है। संसद की शक्तियाँ एवं विशेषाधिकार भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत विनिर्दिष्ट हैं?
| [A]. अनुच्छेद 85 |
| [B]. अनुच्छेद 105 |
| [C]. अनुच्छेद 123 |
| [D]. अनुच्छेद 368 |
[18]. हाल ही में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री द्वारा भारत की प्रथम सहकारिता-आधारित टैक्सी सेवा का शुभारंभ किया गया। इस पहल का नाम क्या है?
| [A]. राष्ट्रीय टैक्सी मिशन |
| [B]. भारत टैक्सी |
| [C]. सहकार कैब सेवा |
| [D]. सहकारी गतिशीलता योजना |
[19]. हाल ही में बाघों की मृत्यु संबधी घटनाओं के कारण चर्चा में रहा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व किस राज्य में अवस्थित है?
| [A]. महाराष्ट्र |
| [B]. राजस्थान |
| [C]. छत्तीसगढ़ |
| [D]. मध्य प्रदेश |
[20]. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहां पर इंटरनेशनल फ़्लीट रिव्यू, 2026 का अवलोकन किया, जिसमें 70 से अधिक देशों की नौसेनाओं ने भाग लिया?
| [A]. विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) |
| [B]. पुरी (ओडिशा) |
| [C]. मुरुड (महाराष्ट्र) |
| [D]. पणजी (गोवा) |
State In News
- Andhra Pradesh
- Arunachal Pradesh
- Assam
- Bihar
- Chhattisgarh
- Delhi
- Goa
- Gujarat
- Haryana
- Himachal Pradesh
- Jammu And Kashmir
- Jharkhand
- Karnataka
- Kerala
- Ladakh
- Madhya Pradesh
- Maharashtra
- Manipur
- Meghalaya
- Mizoram
- Nagaland
- Odisha
- Punjab
- Rajasthan
- Tamil Nadu
- Telangana
- Tripura
- Uttar Pradesh
- Uttarakhand
- West Bengal



