- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- मासिक करेंट अफेयर्स क्विज़ आर्काइव्स
- करेंट अफेयर्स क्विज़ - February 2026
[1]. ‘ओल चिकी’ लिपि, जो हाल ही में अपने शताब्दी समारोह के कारण चर्चा में रही, किस भाषा की आधिकारिक लिपि है?
| [A]. गोंडी |
| [B]. संथाली |
| [C]. हो |
| [D]. मुंडारी |
[2]. हाल ही में केरल ने किस उन्नत नैनोमैटेरियल पर केंद्रित भारत की पहली व्यापक नीति को स्वीकृति प्रदान की है?
| [A]. सिलिकॉन |
| [B]. लिथियम |
| [C]. ग्राफीन |
| [D]. टाइटेनियम |
[3]. ईरान ने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य को हाल ही में अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की। हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य फारस की खाड़ी को किन जल निकायों से जोड़ता है?
| [A]. लाल सागर और अदन की खाड़ी |
| [B]. ओमान की खाड़ी और अरब सागर |
| [C]. भूमध्य सागर और काला सागर |
| [D]. बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर |
[4]. ‘लॉगरहेड कछुआ’, जो हाल ही में अपने प्रजनन और प्रवास पैटर्न में बदलाव के कारण चर्चा में रहा, किस कुल (family) से संबंधित है?
| [A]. डर्मोकेलीइडी (Dermochelyidae) |
| [B]. ट्रायोनाइकीडी (Trionychidae) |
| [C]. टेस्टुडिनिडी (Testudinidae) |
| [D]. चेलोनिडी (Cheloniidae) |
[5]. हाल ही में पूर्वी हिमालय में खोजी गई ‘लेपिडोकैम्पा सिक्किमेन्सिस’ नामक प्रजाति किस जीव समूह से संबंधित है?
| [A]. उभयचर |
| [B]. डिप्लूरा |
| [C]. मोलस्क |
| [D]. कवक |
[6]. हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शहरी बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण एवं विकास को गति देने के उद्देश्य से ₹1 लाख करोड़ के किस कोष को मंजूरी प्रदान की?
| [A]. राष्ट्रीय शहरी नवीकरण कोष |
| [B]. स्मार्ट सिटीज़ अवसंरचना कोष |
| [C]. अर्बन चैलेंज फंड (UCF) |
| [D]. अटल शहरी विकास कोष |
[7]. हाल ही में असम राइफल्स ने अपने श्वान दस्ते (Canine Squad) में स्वदेशी कुत्तों की नस्लों को शामिल करना प्रारंभ किया है। मणिपुर की किस स्वदेशी नस्ल को इस पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शामिल किया गया है?
| [A]. कोम्बाई |
| [B]. तंगखुल हुई |
| [C]. राजापालयम |
| [D]. मुढोल हाउंड |
[8]. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ परिसर के साथ ‘कर्तव्य भवन–1’ एवं ‘कर्तव्य भवन–2’ का उद्घाटन किया। ये नव-निर्मित भवन कहां स्थित हैं?
| [A]. नई दिल्ली |
| [B]. मुंबई |
| [C]. गांधीनगर |
| [D]. लखनऊ |
[9]. ‘जुलाई नेशनल चार्टर’, जिसे हाल ही में एक जनमत संग्रह के माध्यम से अनुमोदित किया गया, किस देश के राजनीतिक या संवैधानिक सुधारों से संबंधित है?
| [A]. श्रीलंका |
| [B]. नेपाल |
| [C]. बांग्लादेश |
| [D]. म्यांमार |
[10]. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्वोत्तर भारत की पहली इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) का उद्घाटन किया। यह फैसिलिटी किस राज्य में स्थित है?
| [A]. अरुणाचल प्रदेश |
| [B]. असम |
| [C]. मणिपुर |
| [D]. मेघालय |
[11]. केंद्रीय बजट 2026-27 में प्रेक्षणीय खगोलशास्त्र को बढ़ावा देने हेतु लद्दाख में नए टेलिस्कोप स्थापित करने की स्वीकृति दी गई है। अपनी विशाल टेलिस्कोप प्रणालियों के लिए विख्यात लद्दाख के हानले गाँव को, भारत के पहले और एकमात्र किस विशिष्ट दर्जे के रूप में मान्यता दी गई है?
| [A]. बायोस्फीयर रिजर्व |
| [B]. जियो-हेरिटेज पार्क |
| [C]. एस्ट्रोनॉमिकल हेरिटेज साइट |
| [D]. डार्क स्काई रिज़र्व |
[12]. हाल ही में शोधकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि मानव-बस्तियों में ‘लायन-टेल्ड मकाक’ की बढ़ती मौजूदगी का कारण वहां आसानी से भोजन मिलना है। लायन-टेल्ड मकाक भारत के किस क्षेत्र का स्थानिक जीव है?
| [A]. पूर्वी हिमालय |
| [B]. मध्य भारतीय उच्चभूमि |
| [C]. पश्चिमी घाट |
| [D]. सुंदरबन |
[13]. हाल ही में शोधकर्ताओं ने ‘महाद्वीपीय मेंटल भूकंप’ नामक दुर्लभ प्रकार के भूकंपों का पहला वैश्विक मानचित्र तैयार किया है। अधिकांश भूकंप जहाँ पृथ्वी की भू-पर्पटी (क्रस्ट) में उत्पन्न होते हैं, वहीं मेंटल भूकंप भू-पर्पटी और मेंटल को अलग करने वाली सीमा के नीचे अधिक गहराई में उत्पन्न होते हैं। इस सीमा को क्या कहा जाता है?
| [A]. गुटेनबर्ग असंबद्धता |
| [B]. मोहोरोविसिक असंबद्धता |
| [C]. लेहमैन असंबद्धता |
| [D]. कॉनराड असंबद्धता |
[14]. हाल ही में शोधकर्ताओं ने ‘वैली ऑफ द किंग्स’ में स्थित मकबरों पर तमिल ब्राह्मी, प्राकृत और संस्कृत में लगभग 30 अभिलेखों की पहचान की है। ‘वैली ऑफ द किंग्स’ किस देश में स्थित है?
| [A]. ग्रीस |
| [B]. मिस्र |
| [C]. तुर्किये |
| [D]. ईरान |
[15]. हाल ही में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति ने कैपिटल रीजन रिंग रोड परियोजना के लिए कपिलाश वन्यजीव अभयारण्य के वन भूमि के एक छोटे हिस्से के डायवर्जन को मंजूरी दी। कपिलाश वन्यजीव अभयारण्य किस राज्य में स्थित है?
| [A]. ओडिशा |
| [B]. झारखंड |
| [C]. छत्तीसगढ़ |
| [D]. पश्चिम बंगाल |
[16]. हाल ही में पीएम-सूरज (PM-SURAJ) पोर्टल ने वर्ष 2024–25 के लिए निर्धारित ऋण वितरण लक्ष्य को पार कर लिया। वर्ष 2024 में प्रारंभ किया गया यह पोर्टल किस मंत्रालय के अंतर्गत संचालित होता है?
| [A]. ग्रामीण विकास मंत्रालय |
| [B]. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय |
| [C]. सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय |
| [D]. कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय |
[17]. हाल ही में लोक सभा अध्यक्ष को पद से हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। लोक सभा अध्यक्ष को निम्नलिखित में से किस प्रक्रिया द्वारा पद से हटाया जा सकता है?
| [A]. राष्ट्रपति के आदेश द्वारा |
| [B]. प्रधानमंत्री की अनुशंसा द्वारा |
| [C]. लोक सभा के सभी सदस्यों के दो-तिहाई बहुमत से पारित प्रस्ताव द्वारा |
| [D]. लोक सभा के तत्कालीन सभी सदस्यों के बहुमत से पारित प्रस्ताव द्वारा |
[18]. 10-11 फरवरी, 2026 के मध्य नई दिल्ली में “साइबर धोखाधड़ी का मुकाबला एवं संबंधित तंत्र का उन्मूलन” नामक विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन निम्नलिखित में से किन संस्थाओं द्वारा किया गया था?
| [A]. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) और खुफिया ब्यूरो (IB) |
| [B]. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) और भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) |
| [C]. गृह मंत्रालय और राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) |
| [D]. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और CERT-In |
[19]. 2-29 नवंबर, 2026 के मध्य रियाद में आयोजित होने वाले ईस्पोर्ट्स नेशंस कप (ENC) 2026 में किस पारंपरिक बोर्ड गेम को प्रतिस्पर्धी इवेंट के रूप में शामिल किया गया है?
| [A]. शतरंज |
| [B]. टेबल टेनिस |
| [C]. कैरम |
| [D]. स्क्वैश |
[20]. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा लोक सभा सचिवालय को सूचित किया गया है कि पीएम केयर्स (PM CARES) से संबंधित प्रश्न लोक सभा नियमों के अंतर्गत स्वीकार्य नहीं हैं। पीएम केयर्स फंड की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
| [A]. 2018 |
| [B]. 2019 |
| [C]. 2020 |
| [D]. 2021 |
State In News
- Andhra Pradesh
- Arunachal Pradesh
- Assam
- Bihar
- Chhattisgarh
- Delhi
- Goa
- Gujarat
- Haryana
- Himachal Pradesh
- Jammu And Kashmir
- Jharkhand
- Karnataka
- Kerala
- Ladakh
- Madhya Pradesh
- Maharashtra
- Manipur
- Meghalaya
- Mizoram
- Nagaland
- Odisha
- Punjab
- Rajasthan
- Sikkim
- Tamil Nadu
- Telangana
- Tripura
- Uttar Pradesh
- Uttarakhand
- West Bengal


