- Home
- Current Affairs
- पीआईबी न्यूज
- भारत में मेट्रो रेल नेटवर्क 1000 किलोमीटर तक पहुँचा
भारत में मेट्रो रेल नेटवर्क 1000 किलोमीटर तक पहुँचा
- 06 Jan 2025
5 जनवरी, 2025 को प्रधान मंत्री द्वारा दिल्ली में लगभग 20 किलोमीटर के नए रूट के उद्घाटन के साथ ही भारत मेट्रो रेल नेटवर्क के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया है। भारत का मेट्रो नेटवर्क अब 1,000 किलोमीटर तक पहुंच गया है, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
मुख्य तथ्य और आंकड़े:
- मेट्रो नेटवर्क की वृद्धि: पिछले 10 वर्षों में भारत का मेट्रो रेल नेटवर्क तीन गुना बढ़कर 1000 किलोमीटर हो गया है।
- वैश्विक रैंकिंग: भारत अब चीन और अमेरिका के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क वाला देश बन गया है।
- राज्यों की संख्या: मेट्रो ट्रेन अब देश के 11 राज्यों के 23 शहरों में चल रही है, जबकि 2014 में यह केवल 5 राज्यों और 5 शहरों तक सीमित थी।
- यात्री संख्या: देशभर में मेट्रो से रोजाना लगभग एक करोड़ यात्री सफर करते हैं, जिसमें दिल्ली मेट्रो में औसतन करीब 75 लाख यात्री शामिल हैं।
- भारत में मेट्रो का इतिहास: दिल्ली में मेट्रो की शुरुआत 2002 में हुई थी, जबकि भारत में पहली मेट्रो ट्रेन कोलकाता में 1984 में चली थी।
- भारत में मेट्रो तकनीकी प्रगति:
- कोलकाता में भारत की पहली अंडर-रिवर मेट्रो सुरंग।
- दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर ड्राइवर रहित मेट्रो सेवा।
- कोच्चि वाटर मेट्रो सेवा।
State In News
State In News
State In News
- Andhra Pradesh
- Arunachal Pradesh
- Assam
- Bihar
- Chhattisgarh
- Delhi
- Goa
- Gujarat
- Haryana
- Himachal Pradesh
- Jammu And Kashmir
- Jharkhand
- Karnataka
- Kerala
- Ladakh
- Madhya Pradesh
- Maharashtra
- Manipur
- Meghalaya
- Mizoram
- Nagaland
- Odisha
- Punjab
- Rajasthan
- Tamil Nadu
- Telangana
- Tripura
- Uttar Pradesh
- Uttarakhand
- West Bengal