- Home
- Current Affairs
- पीआईबी न्यूज
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 5 नए अस्थाई सदस्य
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 5 नए अस्थाई सदस्य
- 07 Jun 2023
अल्जीरिया, गुयाना, कोरिया गणराज्य, सिएरा लियोन और स्लोवेनिया को 6 जून, 2023 को 2 वर्ष के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य चुना गया है।
- ये नए सदस्य वर्तमान में अल्बानिया, ब्राजील, गैबॉन, घाना और संयुक्त अरब अमीरात की जगह लेंगे, इन देशों का 2 वर्ष का कार्यकाल 31 दिसंबर 2023 को समाप्त होगा।
- नवनिर्वाचित सदस्य 1 जनवरी, 2024 को अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे और 31 दिसंबर, 2025 तक अपनी सेवा देंगे।
- सभी 5 नवनिर्वाचित सदस्य पहले सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्य रह चुके हैं।
- अल्जीरिया तीन बार, गुयाना और कोरिया गणराज्य दो बार, सिएरा लियोन और स्लोवेनिया एक बार सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्य रह चुके हैं।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) :- इसकी स्थापना 1945 में संयुक्त राष्ट्र चार्टर द्वारा की गई थी। यह संयुक्त राष्ट्र के 6 प्रमुख अंगों में से एक है। संयुक्त राष्ट्र के अन्य 5 अंग हैं - संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA), ट्रस्टीशिप काउंसिल, आर्थिक और सामाजिक परिषद, अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय और सचिवालय।
- 5 स्थायी सदस्य - चीन, फ्रांस, रूस, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका है।
State In News
State In News
State In News
- Andhra Pradesh
- Arunachal Pradesh
- Assam
- Bihar
- Chhattisgarh
- Delhi
- Goa
- Gujarat
- Haryana
- Himachal Pradesh
- Jammu And Kashmir
- Jharkhand
- Karnataka
- Kerala
- Ladakh
- Madhya Pradesh
- Maharashtra
- Manipur
- Meghalaya
- Mizoram
- Nagaland
- Odisha
- Punjab
- Rajasthan
- Tamil Nadu
- Telangana
- Tripura
- Uttar Pradesh
- Uttarakhand
- West Bengal