- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- मासिक करेंट अफेयर्स क्विज़ आर्काइव्स
- करेंट अफेयर्स क्विज़ - July 2026
[1]. हाल ही में जारी कॉर्पोरेट एवरेज फ्यूल इकोनॉमी (CAFE-III) के मसौदा मानदंड निम्नलिखित में से किसे विनियमित करने के लिए जारी किए गए हैं?
| [A]. किसी वाहन निर्माता के वाहन बेड़े की ईंधन दक्षता एवं CO₂ उत्सर्जन |
| [B]. ताप विद्युत संयंत्रों से कार्बन उत्सर्जन |
| [C]. वाणिज्यिक विमानों की ईंधन खपत |
| [D]. औद्योगिक मशीनों की ऊर्जा दक्षता |
[2]. हाल ही में पश्चिमी घाट में खोजी गई ‘लेस्टेस पलोटी’ (Lestes paloti) नामक प्रजाति निम्नलिखित में से किस कीट समूह से संबंधित है?
| [A]. तितलियाँ (Butterflies) |
| [B]. भृंग (Beetles) |
| [C]. डैम्सेलफ्लाई (Damselflies) |
| [D]. टिड्डे (Grasshoppers) |
[3]. हाल ही में जारी 'लाइव्स, चॉइसेज़ एंड फ्यूचर्स - डेमोग्राफिक फ्यूचर्स सर्वे' किस संगठन द्वारा प्रकाशित किया गया है?
| [A]. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) |
| [B]. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) |
| [C]. संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) |
| [D]. संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) |
[4]. हाल ही में चर्चा में रहे निवेश अनुकूलता सूचकांक (IFI) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- निवेश अनुकूलता सूचकांक का प्रकाशन नीति आयोग द्वारा राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के निवेश पारिस्थितिक तंत्र का आकलन करने के लिए किया जाता है।
- इस सूचकांक का उद्देश्य निवेश-अनुकूल सुधारों का मानकीकरण कर प्रतिस्पर्धी एवं सहकारी संघवाद को बढ़ावा देना है।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 |
| [B]. केवल 2 |
| [C]. 1 और 2 दोनों |
| [D]. न तो 1, न ही 2 |
[5]. हाल ही में लॉन्च किए गए ई-कॉमर्स काउंसिल ऑफ इंडिया (ECCI) का उद्देश्य क्या है?
| [A]. भारत में ऑनलाइन खुदरा कीमतों का विनियमन करना |
| [B]. भारत के डिजिटल कॉमर्स पारिस्थितिक तंत्र के हितों का प्रतिनिधित्व एवं संवर्धन करना |
| [C]. ई-कॉमर्स स्टार्टअप्स को वित्तीय सहायता प्रदान करना |
| [D]. ऑनलाइन मार्केटप्लेस में साइबर सुरक्षा खतरों की निगरानी करना |
[6]. हाल ही में चर्चा में रही ‘परिवर्तन योजना’ (PARIVARTAN Scheme) का उद्देश्य क्या है?
| [A]. परिवहन ईंधनों में एथेनॉल मिश्रण को बढ़ावा देना |
| [B]. पूरे भारत में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन विकसित करना |
| [C]. प्रमुख शहरों में मेट्रो रेल संपर्क का विस्तार करना |
| [D]. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पुराने प्रदूषणकारी ट्रकों और बसों को स्वच्छ वाहनों से बदलना |
[7]. हाल ही में विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया ‘ई-वीएसपी पोर्टल’ (e-VSP Portal) किसकी डिजिटल पहुँच उपलब्ध कराता है?
| [A]. सरकारी भर्ती अधिसूचनाएँ |
| [B]. संसदीय बहस और समिति रिपोर्ट |
| [C]. न्यायालयीन मामलों की स्थिति और निर्णय |
| [D]. विधिक प्रकाशन और विधि पत्रिकाएँ |
[8]. हाल ही में चर्चा में रही प्रोटॉन एक्सचेंज मेम्ब्रेन (PEM) ईंधन सेल किसका उपयोग करके विद्युत उत्पन्न करती है?
| [A]. हाइड्रोजन और ऑक्सीजन |
| [B]. कोयला और भाप |
| [C]. डीजल और ऑक्सीजन |
| [D]. प्राकृतिक गैस और जल |
[9]. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा हाल ही में शुरू की गई ‘विश्वास 2026’ (VISHWAS 2026) योजना का प्रमुख उद्देश्य क्या है?
| [A]. असंगठित श्रमिकों को पेंशन लाभ प्रदान करना |
| [B]. EPF कानूनों के अंतर्गत क्षतिपूर्ति और जुर्माने से संबंधित विवादों का समाधान करना |
| [C]. EPF अंशधारकों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान करना |
| [D]. EPF अंशदान के लिए डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना |
[10]. हाल ही में चर्चा में रही प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (PM-NAPS) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- PM-NAPS, प्रशिक्षु अधिनियम, 1961के अंतर्गत प्रशिक्षुओं को नियुक्त करने वाले प्रतिष्ठानों को वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान करती है।
- इस योजना का क्रियान्वयन श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा किया जाता है।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 |
| [B]. केवल 2 |
| [C]. 1 और 2 दोनों |
| [D]. न तो 1, न ही 2 |
[11]. 17 जुलाई, 2026 को मनाए गए ‘विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस’ (World Day for International Justice) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- यह दिवस रोम संविधि (Rome Statute) को अपनाए जाने की वर्षगांठ के अवसर पर मनाया जाता है।
- रोम संविधि, 1998 अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) की स्थापना संबंधी संस्थापक संधि है।
- अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) का उद्देश्य केवल युद्ध अपराधों (War Crimes) की सुनवाई करना है।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 और 2 |
| [B]. केवल 2 और 3 |
| [C]. केवल 1 और 3 |
| [D]. 1, 2 और 3 |
[12]. हाल ही में यूक्रेन की संसद ने किसे देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त करने की मंजूरी दी?
| [A]. वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की |
| [B]. मिखाइलो फेदोरोव |
| [C]. सेरही कोरेत्स्की |
| [D]. डेनिस श्मिहाल |
[13]. हाल ही में जारी निवेश अनुकूलता सूचकांक (IFI) 2026 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- निवेश अनुकूलता सूचकांक (IFI) 2026 को नीति आयोग द्वारा जारी किया गया है, जो राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों की निवेश आकर्षित करने की क्षमता का आकलन करता है।
- महाराष्ट्र ने निवेश अनुकूलता सूचकांक (IFI) 2026 में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि गुजरात दूसरे स्थान पर रहा।
- इस सूचकांक में राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों का मूल्यांकन 8 प्रमुख स्तंभों, जैसे अवसंरचना, व्यावसायिक वातावरण, नियामकीय सुगमता एवं पर्यावरणीय लचीलापन आदि के आधार पर किया गया है।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 और 2 |
| [B]. केवल 2 और 3 |
| [C]. केवल 1 और 3 |
| [D]. 1, 2 और 3 |
[14]. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंडीगढ़ में ₹4,700 करोड़ से अधिक लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। ये परियोजनाएँ मुख्यतः किन क्षेत्रों से संबंधित हैं?
| [A]. रक्षा, अंतरिक्ष एवं परमाणु ऊर्जा |
| [B]. स्वास्थ्य, शिक्षा तथा सड़क अवसंरचना |
| [C]. कृषि, सिंचाई तथा ग्रामीण विकास |
| [D]. रेलवे, बंदरगाह तथा नागरिक उड्डयन |
[15]. हाल ही में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार ‘सौश्रुतम् 2026’ का मुख्य उद्देश्य क्या था?
| [A]. आयुर्वेदिक औषधियों के निर्यात को बढ़ावा देना |
| [B]. आयुर्वेद एवं आधुनिक शल्य चिकित्सा विज्ञान के बीच सहयोग, अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देना |
| [C]. पारंपरिक योग पद्धतियों का वैश्विक प्रचार करना |
| [D]. आयुर्वेदिक चिकित्सा संस्थानों के लिए नई नियामक व्यवस्था लागू करना |
[16]. हाल ही में अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (CDC) ने ‘साइक्लोस्पोरियासिस’ (Cyclosporiasis) के बहु-राज्यीय प्रकोप के बाद स्वास्थ्य परामर्श जारी किया। यह रोग किसके कारण होता है?
| [A]. जीवाणु (Bacterium) |
| [B]. विषाणु (Virus) |
| [C]. परजीवी (Parasite) |
| [D]. कवक (Fungus) |
[17]. हाल ही में चर्चा में रहा कोरकू (Korku) जनजातीय समुदाय मुख्य रूप से निम्नलिखित में से किन राज्यों में निवास करता है?
| [A]. ओडिशा और झारखंड |
| [B]. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र |
| [C]. छत्तीसगढ़ और तेलंगाना |
| [D]. गुजरात और राजस्थान |
[18]. हाल ही में भारतीय ग्रे हॉर्नबिल (Indian Grey Hornbill) को गिर के वनों में सफलतापूर्वक पुनः स्थापित किए जाने के कारण यह चर्चा में रहा। इसका वैज्ञानिक नाम क्या है?
| [A]. ओसाइसेरोस बिरोस्ट्रिस (Ocyceros birostris) |
| [B]. बुसेरोस बाइकोर्निस (Buceros bicornis) |
| [C]. एन्थ्राकोसेरोस एल्बिरोस्ट्रिस (Anthracoceros albirostris) |
| [D]. राइटिसेरोस अंडुलेटस (Rhyticeros undulatus) |
[19]. हाल ही में चर्चा में रहे गगनयान मिशन (Gaganyaan Mission) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- अंतरिक्ष विभाग (Department of Space) ने गगनयान मिशन से जुड़े इसरो (ISRO) वैज्ञानिकों के त्यागपत्र एवं स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के अनुरोधों की नियमित स्वीकृति पर प्रतिबंध लगाया है।
- गगनयान मिशन का उद्देश्य भारत की मानव को अंतरिक्ष में भेजने की क्षमता का प्रदर्शन करना है।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 |
| [B]. केवल 2 |
| [C]. 1 और 2 दोनों |
| [D]. न तो 1, न ही 2 |
[20]. हाल ही में महिला किसान सशक्तीकरण अधिनियम, 2026 लागू करने वाला भारत का पहला राज्य कौन-सा बना?
| [A]. कर्नाटक |
| [B]. महाराष्ट्र |
| [C]. गुजरात |
| [D]. तेलंगाना |
State In News
- Andhra Pradesh
- Arunachal Pradesh
- Assam
- Bihar
- Chhattisgarh
- Delhi
- Goa
- Gujarat
- Haryana
- Himachal Pradesh
- Jammu And Kashmir
- Jharkhand
- Karnataka
- Kerala
- Ladakh
- Madhya Pradesh
- Maharashtra
- Manipur
- Meghalaya
- Mizoram
- Nagaland
- Odisha
- Punjab
- Rajasthan
- Sikkim
- Tamil Nadu
- Telangana
- Tripura
- Uttar Pradesh
- Uttarakhand
- West Bengal


