- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- मासिक करेंट अफेयर्स क्विज़ आर्काइव्स
- करेंट अफेयर्स क्विज़ - July 2026
[1]. हाल ही में अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (CDC) ने ‘साइक्लोस्पोरियासिस’ (Cyclosporiasis) के बहु-राज्यीय प्रकोप के बाद स्वास्थ्य परामर्श जारी किया। यह रोग किसके कारण होता है?
| [A]. जीवाणु (Bacterium) |
| [B]. विषाणु (Virus) |
| [C]. परजीवी (Parasite) |
| [D]. कवक (Fungus) |
[2]. हाल ही में चर्चा में रहा कोरकू (Korku) जनजातीय समुदाय मुख्य रूप से निम्नलिखित में से किन राज्यों में निवास करता है?
| [A]. ओडिशा और झारखंड |
| [B]. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र |
| [C]. छत्तीसगढ़ और तेलंगाना |
| [D]. गुजरात और राजस्थान |
[3]. हाल ही में भारतीय ग्रे हॉर्नबिल (Indian Grey Hornbill) को गिर के वनों में सफलतापूर्वक पुनः स्थापित किए जाने के कारण यह चर्चा में रहा। इसका वैज्ञानिक नाम क्या है?
| [A]. ओसाइसेरोस बिरोस्ट्रिस (Ocyceros birostris) |
| [B]. बुसेरोस बाइकोर्निस (Buceros bicornis) |
| [C]. एन्थ्राकोसेरोस एल्बिरोस्ट्रिस (Anthracoceros albirostris) |
| [D]. राइटिसेरोस अंडुलेटस (Rhyticeros undulatus) |
[4]. हाल ही में चर्चा में रहे गगनयान मिशन (Gaganyaan Mission) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- अंतरिक्ष विभाग (Department of Space) ने गगनयान मिशन से जुड़े इसरो (ISRO) वैज्ञानिकों के त्यागपत्र एवं स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के अनुरोधों की नियमित स्वीकृति पर प्रतिबंध लगाया है।
- गगनयान मिशन का उद्देश्य भारत की मानव को अंतरिक्ष में भेजने की क्षमता का प्रदर्शन करना है।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 |
| [B]. केवल 2 |
| [C]. 1 और 2 दोनों |
| [D]. न तो 1, न ही 2 |
[5]. हाल ही में महिला किसान सशक्तीकरण अधिनियम, 2026 लागू करने वाला भारत का पहला राज्य कौन-सा बना?
| [A]. कर्नाटक |
| [B]. महाराष्ट्र |
| [C]. गुजरात |
| [D]. तेलंगाना |
[6]. हाल ही में चर्चा में रही ‘यूरिया हेतु राष्ट्रीय निवेश नीति-2026’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- यह नीति केवल कोयला आधारित यूरिया विनिर्माण इकाइयों की स्थापना को बढ़ावा देती है।
- इस नीति का उद्देश्य नई गैस आधारित यूरिया विनिर्माण इकाइयों की स्थापना को प्रोत्साहित कर स्वदेशी यूरिया उत्पादन बढ़ाना है।
- इस नीति को आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) द्वारा अनुमोदित किया गया है।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 और 2 |
| [B]. केवल 2 और 3 |
| [C]. केवल 1 और 3 |
| [D]. 1, 2 और 3 |
[7]. हाल ही में भगैया सिल्क, कुचाई सिल्क तथा मुंडा आभूषण के लिए भौगोलिक संकेतक (GI) टैग किस राज्य को प्रदान किया गया?
| [A]. ओडिशा |
| [B]. छत्तीसगढ़ |
| [C]. झारखंड |
| [D]. पश्चिम बंगाल |
[8]. हाल ही में चर्चा में रहा ‘ट्रिटियम’ (Tritium) निम्नलिखित में से किस तत्व का रेडियोधर्मी समस्थानिक (Radioactive Isotope) है?
| [A]. हाइड्रोजन |
| [B]. हीलियम |
| [C]. ऑक्सीजन |
| [D]. नाइट्रोजन |
[9]. हाल ही में चर्चा में रहे ‘कोडेक्स एलीमेंटेरियस आयोग’ (CAC) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- कोडेक्स एलीमेंटेरियस (Codex Alimentarius) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त खाद्य मानकों, दिशानिर्देशों तथा आचार संहिताओं का संग्रह है।
- यह देशों को अपने खाद्य कानूनों में सामंजस्य स्थापित करने हेतु एक वैज्ञानिक अंतरराष्ट्रीय संदर्भ प्रदान करता है।
- कोडेक्स एलीमेंटेरियस के अंतर्गत अपनाए गए मानक सभी सदस्य देशों पर कानूनी रूप से बाध्यकारी होते हैं।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 और 2 |
| [B]. केवल 2 और 3 |
| [C]. केवल 1 और 3 |
| [D]. 1, 2 और 3 |
[10]. हाल ही में फॉरवर्ड डिप्लॉयड इंजीनियरिंग (FDE) चर्चा में रहा। इसका मुख्य संबंध किससे है?
| [A]. AI उपकरणों के लिए सेमीकंडक्टर चिपों का निर्माण |
| [B]. AI समाधानों को सीधे वास्तविक व्यावसायिक वातावरण में लागू करना |
| [C]. उपग्रह संचार प्रणालियों का डिजाइन |
| [D]. क्लाउड डेटा केंद्रों का प्रबंधन |
[11]. हाल ही में चर्चा में रही स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी (SDF) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी (SDF) को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा वर्ष 2022 में प्रारंभ किया गया था।
- यह बिना किसी संपार्श्विक (Collateral-Free) के बैंकिंग प्रणाली से अधिशेष तरलता को अवशोषित करने का एक तंत्र है।
- SDF, तरलता समायोजन सुविधा (LAF) कॉरिडोर की ऊपरी सीमा (Ceiling) के रूप में कार्य करती है।
उपरोक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
| [A]. केवल 1 और 2 |
| [B]. केवल 2 और 3 |
| [C]. केवल 1 और 3 |
| [D]. 1, 2 और 3 |
[12]. हाल ही में चर्चा में रहे लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (LAHDC) अधिनियम, 1997 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- इस अधिनियम को लद्दाख केंद्रशासित प्रदेश के लिए विधान सभा की स्थापना के उद्देश्य से अधिनियमित किया गया था।
- LAHDC अधिनियम, 1997 लद्दाख क्षेत्र में स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषदों की स्थापना का प्रावधान करता है।
- यह अधिनियम प्रारंभ में लेह एवं कारगिल जिलों पर लागू था।
उपरोक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
| [A]. केवल 1 और 2 |
| [B]. केवल 2 और 3 |
| [C]. केवल 1 और 3 |
| [D]. 1, 2 और 3 |
[13]. हाल ही में डेब्रीगढ़ वन्यजीव अभयारण्य (Debrigarh Wildlife Sanctuary) को डेब्रीगढ़-गौर राष्ट्रीय उद्यान के रूप में उन्नत किए जाने का प्रस्ताव दिया गया। यह निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
| [A]. छत्तीसगढ़ |
| [B]. ओडिशा |
| [C]. झारखंड |
| [D]. मध्य प्रदेश |
[14]. हाल ही में चर्चा में रहे ‘माओरी’ (Māori) लोग निम्नलिखित में से किस देश के मूल निवासी हैं?
| [A]. ऑस्ट्रेलिया |
| [B]. फिजी |
| [C]. न्यूज़ीलैंड |
| [D]. पापुआ न्यू गिनी |
[15]. हाल ही में चर्चा में रही ‘निडार 2.0’ (NIDAR 2.0) निम्नलिखित में से किस प्रौद्योगिकी पर केंद्रित एक राष्ट्रीय नवाचार चैलेंज है?
| [A]. स्वास्थ्य सेवा के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता |
| [B]. स्वायत्त (Autonomous) ड्रोन प्रौद्योगिकी |
| [C]. क्वांटम कंप्यूटिंग |
| [D]. सेमीकंडक्टर विनिर्माण |
[16]. हाल ही में जारी ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2026 निम्नलिखित में से किस संस्था द्वारा प्रकाशित की गई है?
| [A]. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) |
| [B]. विश्व बैंक (World Bank) |
| [C]. इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) |
| [D]. विश्व आर्थिक मंच (WEF) |
[17]. हाल ही में चर्चा में रहे ग्रामोद्यम (Gramodyam) कार्यक्रम के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- ग्रामोद्यम ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए नाबार्ड (NABARD) द्वारा शुरू किया गया एक उद्यमिता विकास कार्यक्रम है।
- यह कार्यक्रम केवल महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के लिए ही है।
- इसका क्रियान्वयन राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) के सहयोग से किया जा रहा है।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 और 2 |
| [B]. केवल 2 और 3 |
| [C]. केवल 1 और 3 |
| [D]. 1, 2 और 3 |
[18]. हाल ही में जैसलमेर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास निम्नलिखित में से किस योजना के अंतर्गत किया गया?
| [A]. पीएम गति शक्ति योजना |
| [B]. भारतमाला परियोजना |
| [C]. स्मार्ट सिटी मिशन |
| [D]. अमृत भारत स्टेशन योजना |
[19]. हाल ही में ऊंझा जीरा (Unjha Cumin) एवं ऊंझा सौंफ (Unjha Fennel) को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग प्रदान किया गया। ये निम्नलिखित में से किस राज्य से संबंधित हैं?
| [A]. राजस्थान |
| [B]. गुजरात |
| [C]. मध्य प्रदेश |
| [D]. महाराष्ट्र |
[20]. हाल ही में चर्चा में रहे पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट (LRGR) की प्रहारक क्षमता कितनी है?
| [A]. 30-60 किमी |
| [B]. 60-120 किमी |
| [C]. 120-180 किमी |
| [D]. 150-250 किमी |
State In News
- Andhra Pradesh
- Arunachal Pradesh
- Assam
- Bihar
- Chhattisgarh
- Delhi
- Goa
- Gujarat
- Haryana
- Himachal Pradesh
- Jammu And Kashmir
- Jharkhand
- Karnataka
- Kerala
- Ladakh
- Madhya Pradesh
- Maharashtra
- Manipur
- Meghalaya
- Mizoram
- Nagaland
- Odisha
- Punjab
- Rajasthan
- Sikkim
- Tamil Nadu
- Telangana
- Tripura
- Uttar Pradesh
- Uttarakhand
- West Bengal


