- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- मासिक करेंट अफेयर्स क्विज़ आर्काइव्स
- करेंट अफेयर्स क्विज़ - July 2026
[1]. हाल ही में प्रथम सफल लिफ्ट-ऑफ एवं लैंडिंग परीक्षण पूरा करने वाला RV-X प्रोटोटाइप पुन: प्रयोज्य रॉकेट (Reusable Rocket) निम्नलिखित में से किस अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा विकसित किया गया है?
| [A]. नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) |
| [B]. यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) |
| [C]. चीन राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन (CNSA) |
| [D]. जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) |
[2]. हाल ही में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा शुरू की गई एमनेस्टी योजना, 2026 का उद्देश्य निम्नलिखित में से किसके लिए एकमुश्त अवसर (One-time Opportunity) प्रदान करना है?
| [A]. ईपीएफ अधिनियम, 1952 के अंतर्गत छूट प्राप्त भविष्य निधि ट्रस्टों के नियमितीकरण के लिए |
| [B]. वेतनभोगी कर्मचारियों के आयकर विवादों के निपटान के लिए |
| [C]. असंगठित श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए |
| [D]. नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों के बीच औद्योगिक विवादों के समाधान के लिए |
[3]. हाल ही में निम्नलिखित में से किसे रॉयल सोसाइटी ऑफ लंदन (Royal Society of London) के फेलो के रूप में औपचारिक रूप से नामित किया गया?
| [A]. गगनदीप कांग |
| [B]. सौम्या स्वामीनाथन |
| [C]. रणदीप गुलेरिया |
| [D]. देवी शेट्टी |
[4]. हाल ही में भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) द्वारा “स्टेटस एंड ट्रेंड ऑफ ग्रेट इंडियन बस्टर्ड, एसोसिएटेड वाइल्डलाइफ एंड हैबिटैट इन थार” नामक रिपोर्ट जारी की गई। ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (GIB) की IUCN रेड लिस्ट में संरक्षण स्थिति क्या है?
| [A]. संकटग्रस्त (Endangered) |
| [B]. असुरक्षित (Vulnerable) |
| [C]. गंभीर रूप से संकटग्रस्त (Critically Endangered) |
| [D]. निकट संकटग्रस्त (Near Threatened) |
[5]. हाल ही में चर्चा में रही ‘प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों का औपचारिकीकरण योजना’ (PMFME) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- PMFME योजना का क्रियान्वयन खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय (MoFPI) द्वारा किया जाता है।
- इस योजना का उद्देश्य देशभर में सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों के औपचारिकीकरण एवं विकास को बढ़ावा देना है।
- यह योजना केवल कृषक उत्पादक संगठनों (FPOs) के लिए ही लागू है।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 और 2 |
| [B]. केवल 2 और 3 |
| [C]. केवल 1 और 3 |
| [D]. 1, 2 और 3 |
[6]. हाल ही में चर्चा में रहे राष्ट्रीय निवेश एवं अवसंरचना कोष (National Investment and Infrastructure Fund-NIIF) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- राष्ट्रीय निवेश एवं अवसंरचना कोष (NIIF) की स्थापना वर्ष 2015 में अवसंरचना विकास तथा अन्य राष्ट्रीय महत्त्व के क्षेत्रों के लिए दीर्घकालिक पूंजी जुटाने के उद्देश्य से की गई थी।
- NIIF का पेशेवर प्रबंधन NIIF लिमिटेड द्वारा किया जाता है, जिसमें भारत सरकार की 49% हिस्सेदारी है।
- NIIF अवसंरचना कोष II का प्रस्ताव केवल नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश करने के लिए किया गया है।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 और 2 |
| [B]. केवल 2 और 3 |
| [C]. केवल 1 और 3 |
| [D]. 1, 2 और 3 |
[7]. हाल ही में जारी अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण (AISHE) 2023–24 के अनुसार, उच्च शिक्षा में सकल नामांकन अनुपात (GER) के मामले में निम्नलिखित में से किस राज्य ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया?
| [A]. केरल |
| [B]. कर्नाटक |
| [C]. तमिलनाडु |
| [D]. महाराष्ट्र |
[8]. हाल ही में चर्चा में रहा ‘सबांग बंदरगाह’ (Sabang Port) निम्नलिखित में से किस देश में स्थित है?
| [A]. मलेशिया |
| [B]. इंडोनेशिया |
| [C]. सिंगापुर |
| [D]. थाईलैंड |
[9]. हाल ही में चर्चा में रहा भारत का पहला मोबाइल स्मार्ट एल्गल लिक्विड ट्री (Smart Algal Liquid Tree-SALT) मुख्यतः किस उद्देश्य के लिए विकसित किया गया है?
| [A]. शहरी क्षेत्रों में सौर ऊर्जा का उत्पादन करना |
| [B]. सूक्ष्म शैवाल (Microalgae) के माध्यम से CO2 का अवशोषण कर ऑक्सीजन छोड़ते हुए वायु को शुद्ध करना |
| [C]. शैवाल की सहायता से औद्योगिक अपशिष्ट जल का उपचार करना |
| [D]. जलीय पौधों से जैव ईंधन (Biofuel) का उत्पादन करना |
[10]. हाल ही में निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय राज्य ‘वरिष्ठ नागरिक कल्याण हेतु समर्पित पृथक विभाग’, ‘वरिष्ठ नागरिक आयोग’ तथा ‘वृद्धजन बजट’ स्थापित करने वाला देश का पहला राज्य बना?
| [A]. तमिलनाडु |
| [B]. कर्नाटक |
| [C]. केरल |
| [D]. महाराष्ट्र |
[11]. हाल ही में चर्चा में रही ‘गुवाहाटी घोषणा’ (Guwahati Declaration) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- गुवाहाटी घोषणा को ब्रिक्स (BRICS) देशों की मादक पदार्थ-निरोधी एजेंसियों के प्रमुखों द्वारा अपनाया गया।
- इसका उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी, अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध तथा धन शोधन (Money Laundering) के विरुद्ध सहयोग को सुदृढ़ करना है।
- इसे भारत की वर्ष 2026 की ब्रिक्स अध्यक्षता के दौरान अपनाया गया।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 और 2 |
| [B]. केवल 2 और 3 |
| [C]. केवल 1 और 3 |
| [D]. 1, 2 और 3 |
[12]. हाल ही में उच्च ऊँचाई चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य अनुसंधान के लिए भारत के प्रथम समर्पित केंद्र की स्थापना निम्नलिखित में से किस राज्य में स्वीकृत की गई?
| [A]. उत्तराखंड |
| [B]. सिक्किम |
| [C]. हिमाचल प्रदेश |
| [D]. अरुणाचल प्रदेश |
[13]. हाल ही में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) द्वारा थोरियम युक्त खनिज भंडार निम्नलिखित में से किस राज्य में खोजे गए?
| [A]. ओडिशा |
| [B]. कर्नाटक |
| [C]. आंध्र प्रदेश |
| [D]. केरल |
[14]. हाल ही में 158 वर्षों के बाद पुनः खोजा गया दुर्लभ अल्पाइन पुष्प “साइनैंथस हूकेरी” (Cyananthus hookeri) निम्नलिखित में से किस राज्य में पाया गया?
| [A]. सिक्किम |
| [B]. हिमाचल प्रदेश |
| [C]. अरुणाचल प्रदेश |
| [D]. उत्तराखंड |
[15]. हाल ही में चर्चा में रहे ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2026 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स का प्रकाशन प्रतिवर्ष इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) द्वारा किया जाता है।
- वर्ष 2026 के संस्करण में 173 शहरों का मूल्यांकन स्थिरता, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, अवसंरचना तथा संस्कृति एवं पर्यावरण सहित पाँच श्रेणियों के आधार पर किया गया।
- नई दिल्ली को वर्ष 2026 के सूचकांक में शीर्ष 50 शहरों में स्थान प्राप्त हुआ।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 और 2 |
| [B]. केवल 2 और 3 |
| [C]. केवल 1 और 3 |
| [D]. 1, 2 और 3 |
[16]. हाल ही में चर्चा में रही ‘विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्ध-घुमंतू जनजातियों के आर्थिक सशक्तीकरण हेतु योजना’ (SEED) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- SEED योजना का शुभारंभ वर्ष 2022 में किया गया था।
- यह योजना केवल आजीविका सहायता प्रदान करती है तथा इसमें शिक्षा या स्वास्थ्य संबंधी सहायता का प्रावधान नहीं है।
- इस योजना का क्रियान्वयन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्ध-घुमंतू समुदाय विकास एवं कल्याण बोर्ड (DWBDNC) के माध्यम से किया जाता है।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 और 2 |
| [B]. केवल 2 और 3 |
| [C]. केवल 1 और 3 |
| [D]. 1, 2 और 3 |
[17]. हाल ही में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) द्वारा विकसित इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) आधारित स्मार्ट कॉलर प्रणाली निम्नलिखित में से किस पशु की निगरानी के लिए विकसित की गई है?
| [A]. हिमालयी याक |
| [B]. मिथुन |
| [C]. नीलगाय |
| [D]. जंगली भैंसा |
[18]. हाल ही में ‘डूरंड कप 2026’ चर्चा में रहा। डूरंड कप निम्नलिखित में से किस खेल से संबंधित है?
| [A]. हॉकी |
| [B]. फुटबॉल |
| [C]. क्रिकेट |
| [D]. पोलो |
[19]. हाल ही में चर्चा में रहा प्रम्बानन मंदिर (Prambanan Temple) निम्नलिखित में से किस देश में स्थित है?
| [A]. थाईलैंड |
| [B]. कंबोडिया |
| [C]. इंडोनेशिया |
| [D]. मलेशिया |
[20]. हाल ही में चर्चा में रहे ‘ट्राइबएक्स’ (TribeX) प्लेटफॉर्म के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- ट्राइबएक्स जनजातीय कला, संस्कृति, पारंपरिक ज्ञान एवं कौशल विकास को समर्पित एक डिजिटल शिक्षण मंच है।
- इसका शुभारंभ जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा किया गया है।
- यह प्लेटफॉर्म केवल सशुल्क डिप्लोमा कार्यक्रम प्रदान करता है तथा निःशुल्क प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम उपलब्ध नहीं कराता।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 और 2 |
| [B]. केवल 2 और 3 |
| [C]. केवल 1 और 3 |
| [D]. 1, 2 और 3 |
State In News
- Andhra Pradesh
- Arunachal Pradesh
- Assam
- Bihar
- Chhattisgarh
- Delhi
- Goa
- Gujarat
- Haryana
- Himachal Pradesh
- Jammu And Kashmir
- Jharkhand
- Karnataka
- Kerala
- Ladakh
- Madhya Pradesh
- Maharashtra
- Manipur
- Meghalaya
- Mizoram
- Nagaland
- Odisha
- Punjab
- Rajasthan
- Sikkim
- Tamil Nadu
- Telangana
- Tripura
- Uttar Pradesh
- Uttarakhand
- West Bengal


