- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- मासिक करेंट अफेयर्स क्विज़ आर्काइव्स
- करेंट अफेयर्स क्विज़ - July 2026
[1]. हाल ही में सरदार सरोवर परियोजना से संबंधित दीर्घकाल से लंबित भुगतान विवाद के समाधान हेतु निम्नलिखित में से किन राज्यों ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए?
| [A]. गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र |
| [B]. गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना |
| [C]. मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात |
| [D]. महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गुजरात और मध्य प्रदेश |
[2]. हाल ही में चर्चा में रहा ‘मैनिस ऑरिटा’ (Manis aurita) मुख्यतः निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में पाया जाता है?
| [A]. भारत के पश्चिमी घाट |
| [B]. सुंदरबन डेल्टा |
| [C]. राजस्थान का थार मरुस्थल |
| [D]. दक्षिणी हिमालय की तराई क्षेत्र |
[3]. हाल ही में अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (U.S. FDA) द्वारा एस्ट्रोजन रिसेप्टर (ER)-पॉजिटिव, ह्यूमन एपिडर्मल ग्रोथ फैक्टर रिसेप्टर-2 (HER2)-नेगेटिव तथा ESR1-म्यूटेटेड उन्नत या मेटास्टेटिक स्तन कैंसर से पीड़ित वयस्क रोगियों के उपचार हेतु स्वीकृति प्राप्त करने के बाद ‘वेपडेजेस्ट्रेंट’ (Vepdegestrant) नामक दवा चर्चा में रही। यह निम्नलिखित में से किस प्रौद्योगिकी पर आधारित है?
| [A]. क्रिस्पर-Cas9 जीन संपादन प्रौद्योगिकी |
| [B]. कार-टी सेल थेरेपी |
| [C]. एमआरएनए (mRNA) प्रौद्योगिकी |
| [D]. PROTAC (प्रोटियोलिसिस-टारगेटिंग काइमेरा) प्रौद्योगिकी |
[4]. हाल ही में चर्चा में रहा ‘आईएनएस महेंद्रगिरि’ (F38) निम्नलिखित में से किस श्रेणी के युद्धपोत से संबंधित है?
| [A]. कोलकाता श्रेणी का विध्वंसक |
| [B]. नीलगिरि श्रेणी का स्टेल्थ फ्रिगेट (प्रोजेक्ट 17A) |
| [C]. शिवालिक श्रेणी का फ्रिगेट |
| [D]. कमोर्ता श्रेणी का कार्वेट |
[5]. हाल ही में चर्चा में रहे फीफा अनुशासनात्मक संहिता (FIFA Disciplinary Code) के अनुच्छेद 27 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- अनुच्छेद 27, फीफा की न्यायिक संस्थाओं को किसी अनुशासनात्मक दंड के पूर्ण अथवा आंशिक क्रियान्वयन को निलंबित करने का अधिकार प्रदान करता है।
- अनुच्छेद 27 के अंतर्गत मैच में हेरफेर (Match Manipulation) से संबंधित अनुशासनात्मक दंड को भी निलंबित किया जा सकता है।
- यदि कोई खिलाड़ी परिवीक्षा (Probation) अवधि के दौरान पुनः इसी प्रकार का अपराध करता है, तो निलंबित दंड स्वतः प्रभावी हो जाता है।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 और 2 |
| [B]. केवल 2 और 3 |
| [C]. केवल 1 और 3 |
| [D]. 1, 2 और 3 |
[6]. हाल ही में जापान के हायाबुसा - 2 (Hayabusa2) प्रोब द्वारा निकट से गुजरने के कारण चर्चा में रहा टोरिफुने (Torifune) निम्नलिखित में से किस श्रेणी का क्षुद्रग्रह (Asteroid) है?
| [A]. मुख्य क्षुद्रग्रह घेरे (Main Belt) का क्षुद्रग्रह |
| [B]. पृथ्वी के निकट स्थित क्षुद्रग्रह (Near-Earth Asteroid-NEA) |
| [C]. ट्रोजन क्षुद्रग्रह (Trojan Asteroid) |
| [D]. काइपर घेरे (Kuiper Belt) की वस्तु |
[7]. हाल ही में प्रसिद्ध लोक कलाकार तीजन बाई के निधन के बाद चर्चा में रही ‘पंडवानी’ (Pandavani) निम्नलिखित में से किस राज्य की पारंपरिक लोकनाट्य एवं लोकगायन शैली है?
| [A]. ओडिशा |
| [B]. छत्तीसगढ़ |
| [C]. मध्य प्रदेश |
| [D]. झारखंड |
[8]. हाल ही में चर्चा में रहे संयुक्त राष्ट्र उपभोक्ता संरक्षण दिशानिर्देश (UNGCP) का स्वरूप क्या है?
| [A]. उपभोक्ता अधिकारों पर आधारित एक कानूनी रूप से बाध्यकारी अंतरराष्ट्रीय संधि |
| [B]. उत्पाद गुणवत्ता मानकों से संबंधित संयुक्त राष्ट्र अभिसमय |
| [C]. अंतरराष्ट्रीय व्यापार विवादों के विनियमन हेतु एक वैश्विक समझौता |
| [D]. उपभोक्ता संरक्षण संबंधी कानूनों एवं नीतियों के लिए एक गैर-बाध्यकारी वैश्विक रूपरेखा |
[9]. हाल ही में चर्चा में रहे ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स (GPI) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स (GPI) पासपोर्टों की रैंकिंग केवल वीज़ा-मुक्त यात्रा के आधार पर ही नहीं, बल्कि निवेश के अवसरों तथा जीवन की गुणवत्ता जैसे मानकों के आधार पर भी करता है।
- ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 में भारत को 125वां स्थान प्राप्त हुआ है।
- इस सूचकांक का वार्षिक प्रकाशन विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा किया जाता है।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 और 2 |
| [B]. केवल 2 और 3 |
| [C]. केवल 1 और 3 |
| [D]. 1, 2 और 3 |
[10]. हाल ही में चर्चा में रही अंडरवॉटर फाइबर ऑप्टिक सेंसिंग सिस्टम (Underwater Fiber Optic Sensing System-UFOSS) का प्रमुख उद्देश्य क्या है?
| [A]. नौसैनिक पोतों को उपग्रह संचार सुविधा प्रदान करना |
| [B]. पानी के भीतर पनडुब्बियों का पता लगाना एवं उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखना |
| [C]. समुद्र में तेल एवं गैस भंडारों का मानचित्रण करना |
| [D]. समुद्री जैव विविधता की निगरानी करना |
[11]. हाल ही में चर्चा में रहे ‘मैरीटाइम डेवलपमेंट फंड’ (MDF) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- इसके अंतर्गत इंटरेस्ट इंसेंटिवाइजेशन फंड (IIF) का वित्तपोषण केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है।
- मैरीटाइम डेवलपमेंट फंड (MDF) की स्थापना समुद्री क्षेत्र की दीर्घकालिक वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सितंबर 2025 में की गई थी।
- मैरीटाइम इन्वेस्टमेंट फंड (MIF), MDF का एक घटक है, जिसके कोष में भारत सरकार की 49% हिस्सेदारी है।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 और 2 |
| [B]. केवल 2 और 3 |
| [C]. केवल 1 और 3 |
| [D]. 1, 2 और 3 |
[12]. हाल ही में केंद्र सरकार ने लद्दाख के लिए विशेष प्रशासनिक ढांचे (Customized Governance Framework) का प्रस्ताव निम्नलिखित में से किस संवैधानिक प्रावधान के अंतर्गत दिया है?
| [A]. पाँचवीं अनुसूची |
| [B]. छठी अनुसूची |
| [C]. अनुच्छेद 371 |
| [D]. अनुच्छेद 356 |
[13]. हाल ही में खोजी गई नई गहरे समुद्र की मछली ‘साइटॉप्सिस इंडिका’ (Cyttopsis indica), जिसे इंडियन डोरी (Indian Dory) भी कहा जाता है, निम्नलिखित में से किस जल निकाय में खोजी गई?
| [A]. बंगाल की खाड़ी |
| [B]. अरब सागर |
| [C]. लाल सागर |
| [D]. अंडमान सागर |
[14]. हाल ही में चर्चा में रही ‘कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग प्रमोशन स्कीम’ (CMPS) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग प्रमोशन स्कीम (CMPS) की घोषणा केंद्रीय बजट 2026 में की गई थी।
- इस योजना का उद्देश्य वित्तीय प्रोत्साहनों के माध्यम से भारत में वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी कंटेनर विनिर्माण पारिस्थितिक तंत्र विकसित करना है।
- इस योजना का क्रियान्वयन वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा किया जाता है।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 और 2 |
| [B]. केवल 2 और 3 |
| [C]. केवल 1 और 3 |
| [D]. 1, 2 और 3 |
[15]. हाल ही में चर्चा में रहा ‘पशुजन्य युद्ध अभ्यास’ (Pashujanya Yudh Abhyas-PYA) किस उद्देश्य से आयोजित किया गया?
| [A]. डेयरी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए |
| [B]. पशु रोगों के प्रकोप से निपटने की तैयारियों का परीक्षण करने के लिए |
| [C]. पशुधन निर्यात बढ़ाने के लिए |
| [D]. पशुओं की नस्ल सुधार के लिए |
[16]. हाल ही में चर्चा में रही ‘वर्ल्ड हाइड्रोपावर आउटलुक 2026’ रिपोर्ट निम्नलिखित में से किस संगठन द्वारा प्रकाशित की जाती है?
| [A]. अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) |
| [B]. अंतरराष्ट्रीय जलविद्युत संघ (IHA) |
| [C]. अंतरराष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा एजेंसी (IRENA) |
| [D]. विश्व बैंक |
[17]. हाल ही में चर्चा में रही ट्रेड रिसीवेबल्स डिस्काउंटिंग सिस्टम (TReDS) का प्रमुख उद्देश्य क्या है?
| [A]. सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) को दीर्घकालिक अवसंरचना ऋण उपलब्ध कराना। |
| [B]. सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) की व्यापारिक प्राप्तियों के वित्तपोषण को सुगम बनाना। |
| [C]. बड़ी विनिर्माण कंपनियों के निर्यात को बढ़ावा देना। |
| [D]. स्टार्ट-अप्स को वेंचर कैपिटल उपलब्ध कराना। |
[18]. हाल ही में तमिलनाडु ने भारत की पहली 3D-प्रिंटेड कृत्रिम प्रवाल भित्ति (Artificial Reef) को निम्नलिखित में से किस योजना के अंतर्गत तैनात करने की घोषणा की है?
| [A]. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) |
| [B]. ब्लू रिवोल्यूशन योजना (Blue Revolution Scheme) |
| [C]. सागरमाला कार्यक्रम (Sagarmala Programme) |
| [D]. राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड (NFDB) योजना |
[19]. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन-I: गगन (GAGAN–GPS Aided GEO Augmented Navigation) भारत की स्वदेशी सैटेलाइट-आधारित संवर्धन प्रणाली (SBAS) है, जिसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने संयुक्त रूप से विकसित किया है।
कथन-II: ‘गगन’ वास्तविक समय में सुधार और प्रामाणिकता संबंधी सूचना उपलब्ध कराकर GPS की सटीकता बढ़ाता है, जिससे विमानों का उपग्रह-आधारित सुरक्षित नेविगेशन और लैंडिंग संभव होती है।
उपरोक्त कथनों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सही है?
| [A]. कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं तथा कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या करता है। |
| [B]. कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं, लेकिन कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या नहीं करता है। |
| [C]. कथन-I सही है, लेकिन कथन-II गलत है। |
| [D]. कथन-I गलत है, लेकिन कथन-II सही है। |
[20]. हाल ही में औषधि नियम, 1945 (Drugs Rules, 1945) में संशोधन निम्नलिखित में से किसके एकसमान विनियमन को सुनिश्चित करने के लिए किया गया है?
| [A]. चिकित्सा उपकरण |
| [B]. पशु चिकित्सा टीके |
| [C]. ओवर-द-काउंटर दवाएं |
| [D]. उन्नत कोशिका एवं जीन उपचार (ACGT) |
State In News
- Andhra Pradesh
- Arunachal Pradesh
- Assam
- Bihar
- Chhattisgarh
- Delhi
- Goa
- Gujarat
- Haryana
- Himachal Pradesh
- Jammu And Kashmir
- Jharkhand
- Karnataka
- Kerala
- Ladakh
- Madhya Pradesh
- Maharashtra
- Manipur
- Meghalaya
- Mizoram
- Nagaland
- Odisha
- Punjab
- Rajasthan
- Sikkim
- Tamil Nadu
- Telangana
- Tripura
- Uttar Pradesh
- Uttarakhand
- West Bengal


