- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- मासिक करेंट अफेयर्स क्विज़ आर्काइव्स
- करेंट अफेयर्स क्विज़ - June 2026
[1]. हाल ही में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एवं टाइगर रिजर्व ने निम्नलिखित में से किस प्रजाति पर अपनी पहली वैज्ञानिक आकलन रिपोर्ट जारी की है?
| [A]. पिग्मी हॉग |
| [B]. ग्रेटर हॉग बैजर |
| [C]. हिस्पिड हेयर |
| [D]. स्मूद-कोटेड ऊदबिलाव |
[2]. हाल ही में भारतीय सेना द्वारा स्वदेशी उत्पादन को स्वीकृति दिए जाने के बाद चर्चा में रहा ‘MEPRO X6’ क्या है?
| [A]. टैंक रोधी निर्देशित मिसाइल |
| [B]. छोटे हथियारों एवं मशीनगनों के लिए टेलीस्कोपिक डे साइट |
| [C]. ड्रोन आधारित निगरानी प्रणाली |
| [D]. नाइट-विजन हेलमेट-माउंटेड डिस्प्ले |
[3]. हाल ही में चर्चा में रहे ‘भारत-फ्रांस ATL ब्रिज’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- भारत-फ्रांस ATL ब्रिज भारत और फ्रांस के बीच नवाचार, शिक्षा तथा प्रौद्योगिकी सहयोग को सुदृढ़ करने हेतु एक द्विपक्षीय मंच है।
- इसकी स्थापना अटल नवाचार मिशन (AIM), नीति आयोग तथा फ्रांस की ला फाउंडेशन दसॉ सिस्टम्स (La Fondation Dassault Systèmes) के साझेदारी प्रयासों से की गई है।
- यह पहल दोनों देशों के विद्यालय-स्तरीय नवप्रवर्तकों, शिक्षकों तथा प्रौद्योगिकी पारिस्थितिक तंत्र को जोड़ने पर केंद्रित है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 और 2 |
| [B]. केवल 2 और 3 |
| [C]. केवल 1 और 3 |
| [D]. 1, 2 और 3 |
[4]. हाल ही में चर्चा में रहे भौगोलिक संकेतक (GI) टैग के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- GI टैग उन उत्पादों को प्रदान किया जाता है जिनकी गुणवत्ता, विशेषताएं अथवा प्रतिष्ठा उनके विशिष्ट भौगोलिक उद्गम से संबंधित होती है।
- भारत में GI पंजीकरण का प्रावधान भौगोलिक संकेतक वस्तु (पंजीकरण एवं संरक्षण) अधिनियम, 1999 के अंतर्गत किया गया है।
- GI टैग केवल कृषि उत्पादों को प्रदान किया जा सकता है, हस्तशिल्प अथवा विनिर्मित वस्तुओं को नहीं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 और 2 |
| [B]. केवल 2 और 3 |
| [C]. केवल 1 और 3 |
| [D]. 1, 2 और 3 |
[5]. हाल ही में सरकारी विद्यालयों एवं जूनियर कॉलेजों के विद्यार्थियों को नाश्ता, दूध तथा रागी माल्ट उपलब्ध कराने हेतु ‘ब्रेकफास्ट एंड मिल्क स्कीम’ किस राज्य द्वारा प्रारंभ की गई है?
| [A]. कर्नाटक |
| [B]. आंध्र प्रदेश |
| [C]. तेलंगाना |
| [D]. ओडिशा |
[6]. हाल ही में तेलंगाना द्वारा प्रतिबंधित किए जाने के बाद ‘पैराक्वाट’ (Paraquat) चर्चा में रहा। ‘पैराक्वाट’ का मुख्य रूप से किस रूप में उपयोग किया जाता है?
| [A]. कवकनाशी (Fungicide) |
| [B]. कीटनाशी (Insecticide) |
| [C]. खरपतवारनाशी (Herbicide) |
| [D]. कृंतकनाशी (Rodenticide) |
[7]. हाल ही में ‘एच-3’ (H3) रॉकेट चर्चा में रहा, जिसका तानेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से सफल प्रक्षेपण किया गया। एच-3 रॉकेट निम्नलिखित में से किस देश का प्रमुख प्रक्षेपण यान है?
| [A]. चीन |
| [B]. दक्षिण कोरिया |
| [C]. जापान |
| [D]. भारत |
[8]. हाल ही में ‘नेत्र’ (Netra) एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल (AEW&C) प्रणाली चर्चा में रही। ‘नेत्र’ को मुख्यतः किस उद्देश्य के लिए विकसित किया गया है?
| [A]. हवाई निगरानी, पूर्व चेतावनी तथा युद्ध प्रबंधन क्षमताएं प्रदान करना |
| [B]. हवाई प्लेटफॉर्म से बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रक्षेपण करना |
| [C]. पनडुब्बी-रोधी युद्धक अभियानों का संचालन करना |
| [D]. उड़ान के दौरान लड़ाकू विमानों को ईंधन उपलब्ध कराना |
[9]. हाल ही में समाचारों में रहे ‘एल नीनो’ (El Niño) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- एल नीनो, एल नीनो-दक्षिणी दोलन (ENSO) का उष्ण (Warm) चरण है।
- एल नीनो तब विकसित होता है जब व्यापारिक पवनें (Trade Winds) कमजोर पड़ जाती हैं या अपनी दिशा बदल लेती हैं, जिससे प्रशांत महासागर में गर्म सतही जल पूर्व की ओर खिसकने लगता है।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 |
| [B]. केवल 2 |
| [C]. 1 और 2 दोनों |
| [D]. न तो 1, न ही 2 |
[10]. हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा भारत के पहले स्वदेशी डिस्टिल्ड वीडियो स्टोरी जनरेटिंग एआई मॉडल ‘वार्या’ (Varya) का अनावरण किया गया। ‘वार्या’ को मुख्यतः किस उद्देश्य से विकसित किया गया है?
| [A]. क्षेत्रीय भाषाओं का अंग्रेजी में अनुवाद करना |
| [B]. टेक्स्ट प्रॉम्प्ट और चित्रों को एआई-जनित वीडियो में परिवर्तित करना |
| [C]. सरकारी नेटवर्क पर साइबर हमलों का पता लगाना |
| [D]. सेमीकंडक्टर विनिर्माण प्रक्रियाओं का अनुकूलन करना |
[11]. हाल ही में चर्चा में रहे ‘वार्या’ (Varya) मॉडल के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- यह एक डिस्टिल्ड वीडियो एआई मॉडल है।
- इसे भारत की विविध सांस्कृतिक एवं भाषाई परिस्थितियों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।
- इसका विकास इंडिया एआई मिशन के सहयोग से किया गया है।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
| [A]. केवल 1 और 2 |
| [B]. केवल 2 और 3 |
| [C]. केवल 1 और 3 |
| [D]. 1, 2 और 3 |
[12]. हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित 13वें ब्रिक्स अर्बनाइजेशन फोरम में किस घोषणा-पत्र को अपनाया गया?
| [A]. न्यू अर्बन एजेंडा घोषणा-पत्र |
| [B]. ब्रिक्स स्मार्ट सिटी घोषणा-पत्र |
| [C]. शहरी मंत्रिस्तरीय घोषणा-पत्र |
| [D]. ब्रिक्स जलवायु एवं शहरीकरण घोषणा-पत्र |
[13]. प्रख्यात निशानेबाजी कोच ‘जसपाल राणा’, जिनका हाल ही में निधन हुआ, ने 2006 के किस एशियाई खेल में तीन स्वर्ण पदक जीते थे?
| [A]. बैंकॉक एशियाई खेल |
| [B]. बुसान एशियाई खेल |
| [C]. दोहा एशियाई खेल |
| [D]. ग्वांगझू एशियाई खेल |
[14]. हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा ‘दूरसंचार (टेलीविजन, रेडियो एवं संबद्ध सेवाएं) नियम, 2026’ का मसौदा जारी किया गया। निम्नलिखित में से कौन-सी सेवा इसके दायरे में शामिल है?
| [A]. डायरेक्ट-टू-होम (DTH) सेवा |
| [B]. इंटरनेट प्रोटोकॉल टेलीविजन (IPTV) सेवा |
| [C]. हेडएंड-इन-द-स्काई (HITS) सेवा |
| [D]. उपर्युक्त सभी |
[15]. हाल ही में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर “सेंट्रल एशिया - द कोर ऑफ द एससीओ: ए स्पेस ऑफ पीस एंड शेयर्ड डेवलपमेंट” शीर्षक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया गया?
| [A]. ताशकंद |
| [B]. दुशांबे |
| [C]. बिश्केक |
| [D]. बिश्केक |
[16]. हाल ही में भारत ने ICC पुरुष एकदिवसीय (ODI) टीम रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा। रैंकिंग में दूसरा स्थान किस देश को प्राप्त हुआ?
| [A]. ऑस्ट्रेलिया |
| [B]. इंग्लैंड |
| [C]. न्यूज़ीलैंड |
| [D]. दक्षिण अफ्रीका |
[17]. हाल ही में केंद्रीय रक्षा मंत्री ने एकीकृत बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (BESS) के साथ 250 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना के विकास को मंजूरी दी। यह परियोजना निम्नलिखित में से किस स्थान पर स्थापित की जानी प्रस्तावित है?
| [A]. झांसी |
| [B]. सीतापुर |
| [C]. प्रयागराज |
| [D]. बरेली |
[18]. हाल ही में GI टैग प्राप्त ‘तेजपुर लीची’ की पहली अंतरराष्ट्रीय निर्यात खेप दुबई भेजी गई। ‘तेजपुर लीची’ मुख्य रूप से निम्नलिखित में से किस राज्य से संबंधित है?
| [A]. बिहार |
| [B]. पश्चिम बंगाल |
| [C]. असम |
| [D]. त्रिपुरा |
[19]. राज्य सभा उम्मीदवारी की ‘अयोग्यता’ के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- संविधान का अनुच्छेद 102 संसद सदस्यों की अयोग्यता के आधार प्रदान करता है, जिनमें लाभ का पद धारण करना तथा दिवालिया घोषित होना शामिल है।
- जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 कुछ अपराधों एवं दोषसिद्धियों के कारण उत्पन्न अयोग्यता से संबंधित वैधानिक प्रावधान निर्धारित करता है।
- निर्वाचन संचालन नियम, 1961 के तहत फॉर्म-26 में उम्मीदवारों को अपनी परिसंपत्तियों, देनदारियों, आपराधिक पृष्ठभूमि, शैक्षिक योग्यताओं तथा आयकर रिटर्न दाखिल करने की स्थिति का विवरण देना होता है।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 और 2 |
| [B]. केवल 2 और 3 |
| [C]. केवल 1 और 3 |
| [D]. 1, 2 और 3 |
[20]. हाल ही में, पहले “मेड इन इंडिया” एयरबस C-295 सैन्य परिवहन विमान ने फाइनल असेंबली लाइन (FAL) से अपनी पहली परीक्षण उड़ान सफलतापूर्वक पूरी की। इस विमान के लिए फाइनल असेंबली लाइन निम्नलिखित में से किस स्थान पर स्थित है?
| [A]. बेंगलुरु |
| [B]. हैदराबाद |
| [C]. वडोदरा |
| [D]. नागपुर |
State In News
- Andhra Pradesh
- Arunachal Pradesh
- Assam
- Bihar
- Chhattisgarh
- Delhi
- Goa
- Gujarat
- Haryana
- Himachal Pradesh
- Jammu And Kashmir
- Jharkhand
- Karnataka
- Kerala
- Ladakh
- Madhya Pradesh
- Maharashtra
- Manipur
- Meghalaya
- Mizoram
- Nagaland
- Odisha
- Punjab
- Rajasthan
- Sikkim
- Tamil Nadu
- Telangana
- Tripura
- Uttar Pradesh
- Uttarakhand
- West Bengal


