- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- मासिक करेंट अफेयर्स क्विज़ आर्काइव्स
- करेंट अफेयर्स क्विज़ - June 2026
[1]. हाल ही में किस राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों और कार्यरत कर्मचारियों के लिए पात्रता से जुड़ी दो-बच्चे की शर्त (Two-Child Norm) वापस ले ली है?
| [A]. राजस्थान |
| [B]. मध्य प्रदेश |
| [C]. उत्तर प्रदेश |
| [D]. हरियाणा |
[2]. हाल ही में केंद्र सरकार ने वस्त्र क्षेत्र की उत्पादन-आधारित प्रोत्साहन (PLI) योजना के तीसरे चरण के अंतर्गत 22 नए आवेदकों को मंजूरी दी है। यह योजना निम्नलिखित में से किन उत्पाद श्रेणियों को कवर करती है?
| [A]. केवल सूती धागा, हथकरघा उत्पाद एवं रेशमी परिधान |
| [B]. केवल प्राकृतिक रेशा-आधारित वस्त्र एवं कॉयर उत्पाद |
| [C]. केवल जूट उत्पाद, ऊनी परिधान एवं हस्तशिल्प |
| [D]. मानव-निर्मित फाइबर (MMF) परिधान, मानव-निर्मित फाइबर कपड़े एवं तकनीकी वस्त्र |
[3]. हाल ही में भारत, अपनी सरकारी प्रतिभूतियों को ‘ब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट बॉन्ड इंडेक्स’ में शामिल कराने हेतु पूंजी बाजार सुधार कर रहा है। ब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट बॉन्ड इंडेक्स मुख्य रूप से निम्नलिखित में से किसके प्रदर्शन को मापने वाला मानक सूचकांक है?
| [A]. प्रमुख सूचीबद्ध कंपनियों वाले वैश्विक शेयर बाजार |
| [B]. वैश्विक संप्रभु एवं कॉर्पोरेट ऋण बाजारों के निवेश-योग्य निश्चित-ब्याज दर वाले बॉन्ड |
| [C]. अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंजों पर कारोबार की जाने वाली वस्तुएं |
| [D]. केंद्रीय बैंकों द्वारा धारित विदेशी मुद्रा भंडार |
[4]. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन-I: मेम्ब्रेन सेल प्रौद्योगिकी का उपयोग करने वाले कॉस्टिक सोडा संयंत्रों के लिए नए पर्यावरणीय मानकों के तहत शोधित अपशिष्ट जल का मत्स्य-जीवितता जैव-परीक्षण (Fish-Survival Bioassay Test) अनिवार्य किया गया है।
कथन-II: इस परीक्षण का उद्देश्य यह आकलन करना है कि शोधित औद्योगिक अपशिष्ट जीवित प्राणियों के लिए विषाक्त है या नहीं, न कि केवल यह देखना कि वह निर्धारित रासायनिक सीमाओं का पालन करता है या नहीं।
उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सही है?
| [A]. कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं तथा कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या करता है। |
| [B]. कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं, किंतु कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या नहीं करता है। |
| [C]. कथन-I सही है, किंतु कथन-II गलत है। |
| [D]. कथन-I गलत है, किंतु कथन-II सही है। |
[5]. हाल ही में AI कंपनी ‘एन्थ्रोपिक’ ने सार्वजनिक रूप से ‘क्लॉड फेबल 5’ (Claude Fable 5) नामक मॉडल जारी किया। यह निम्नलिखित में से किस श्रेणी के AI मॉडल से संबंधित है?
| [A]. टाइटन-क्लास AI मॉडल |
| [B]. माइथोस-क्लास AI मॉडल |
| [C]. जेनेसिस-क्लास AI मॉडल |
| [D]. ओमेगा-क्लास AI मॉडल |
[6]. हाल ही में फ्रेंच ओपन के 125वें संस्करण का समापन हुआ। इस टूर्नामेंट का महिला एकल खिताब किसने जीता?
| [A]. आर्यना सबालेंका |
| [B]. इगा श्वियातेक |
| [C]. कोको गॉफ |
| [D]. मीरा एंड्रीवा |
[7]. हाल ही में पंचायती राज मंत्रालय ने राज्य वित्त आयोगों (SFCs) के लिए डेटासेट संबंधी एक रिपोर्ट जारी की। राज्य वित्त आयोग भारतीय संविधान के किस प्रावधान के अंतर्गत गठित संवैधानिक निकाय हैं?
| [A]. अनुच्छेद 243-झ (Article 243-I) |
| [B]. अनुच्छेद 280 (Article 280) |
| [C]. अनुच्छेद 245 (Article 245) |
| [D]. अनुच्छेद 324 (Article 324) |
[8]. हाल ही में भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य सभा की रिक्त सीटों को भरने हेतु चुनाव की घोषणा की। राज्य सभा चुनाव के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- राज्य सभा के सदस्यों का चुनाव सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के आधार पर जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से किया जाता है।
- राज्य सभा के चुनाव आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अंतर्गत एकल संक्रमणीय मत (Single Transferable Vote) पद्धति से कराए जाते हैं।
- राज्य सभा एक स्थायी सदन है और इसे भंग नहीं किया जाता।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
| [A]. केवल 2 और 3 |
| [B]. केवल 1 और 2 |
| [C]. केवल 3 |
| [D]. 1, 2 और 3 |
[9]. हाल ही में समाचारों में रहे प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- PMSMA एक राष्ट्रीय प्रमुख स्वास्थ्य कार्यक्रम है, जो भारत की सभी गर्भवती महिलाओं को सुनिश्चित, व्यापक एवं पूर्णतः निःशुल्क प्रसव-पूर्व देखभाल (ANC) प्रदान करता है।
- इस योजना का शुभारंभ वर्ष 2016 में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रजनन, मातृ, नवजात, बाल एवं किशोर स्वास्थ्य (RMNCH+A) रणनीति के अंतर्गत किया गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 |
| [B]. केवल 2 |
| [C]. 1 और 2 दोनों |
| [D]. न तो 1, न ही 2 |
[10]. हाल ही में राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (NZP), नई दिल्ली में NZP साथी ऐप लॉन्च किया गया। NZP साथी ऐप का सर्वोत्तम वर्णन निम्नलिखित में से किस रूप में किया जा सकता है?
| [A]. आगंतुकों द्वारा चिड़ियाघर के पशुओं को ऑनलाइन गोद लेने का मंच |
| [B]. GPS-सक्षम इंटरैक्टिव मोबाइल एप्लीकेशन, जो चिड़ियाघर आगंतुकों के लिए वर्चुअल साथी के रूप में कार्य करता है |
| [C]. वन अधिकारियों के लिए वन्यजीव गणना निगरानी एप्लीकेशन |
| [D]. राष्ट्रीय उद्यानों में सफारी बुकिंग हेतु डिजिटल पोर्टल |
[11]. हाल ही में चर्चा में रहा अज़ोव सागर (Sea of Azov) किन दो देशों से घिरा हुआ है?
| [A]. रूस और यूक्रेन |
| [B]. तुर्किये और जॉर्जिया |
| [C]. रोमानिया और बुल्गारिया |
| [D]. रूस और कज़ाखस्तान |
[12]. हाल ही में भोपाल स्थित बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद ने विश्वविद्यालय का नाम बदलकर ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’ करने का प्रस्ताव पारित किया। मौलाना बरकतुल्लाह भोपाली, जिनके नाम पर वर्तमान में विश्वविद्यालय का नाम है, निम्नलिखित में से किस भूमिका के लिए सर्वाधिक प्रसिद्ध हैं?
| [A]. अलीगढ़ आंदोलन के संस्थापक |
| [B]. भारत की प्रथम निर्वासित अस्थायी सरकार के प्रधानमंत्री |
| [C]. वर्ष 1920 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष |
| [D]. बारदोली सत्याग्रह के नेता |
[13]. हाल ही में चर्चा में रहे पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स (PAI) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- यह पंचायती राज मंत्रालय की एक प्रमुख पहल है।
- यह ग्राम पंचायतों के आकलन हेतु भारत का पहला व्यापक डेटा-आधारित ढांचा है।
- इंडेक्स में 40 से कम अंक प्राप्त करने वाली पंचायतों को "आकांक्षी" (Aspirants) श्रेणी में रखा जाता है।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 और 2 |
| [B]. केवल 2 और 3 |
| [C]. केवल 1 और 3 |
| [D]. 1, 2 और 3 |
[14]. हाल ही में खनिज बिदेश इंडिया लिमिटेड (KABIL) ने अर्जेंटीना में किस महत्वपूर्ण खनिज के गहन अन्वेषण हेतु पांच खनिज ब्लॉक प्राप्त किए हैं?
| [A]. कोबाल्ट |
| [B]. निकेल |
| [C]. लिथियम |
| [D]. ग्रेफाइट |
[15]. हाल ही में वन्यजीव अपराध प्रबंधन हेतु भारत की पहली न्यायपालिका-एकीकृत डिजिटल प्रणाली ‘हॉक’ (Hostile Activity Watch Kernel- HAWK) लॉन्च की गई। इसे निम्नलिखित में से किस राज्य के वन विभाग द्वारा लॉन्च किया गया?
| [A]. कर्नाटक |
| [B]. तमिलनाडु |
| [C]. केरल |
| [D]. महाराष्ट्र |
[16]. हाल ही में ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने विजयपुरम-3 अन्वेषण कुएं में प्राकृतिक गैस की खोज की घोषणा की। यह कुआं निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में स्थित है?
| [A]. कृष्णा-गोदावरी बेसिन |
| [B]. मुंबई अपतटीय बेसिन |
| [C]. अंडमान शैलो अपतटीय ब्लॉक |
| [D]. कंबे बेसिन |
[17]. हाल ही में सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) द्वारा ‘राष्ट्रीय आय के अनंतिम अनुमान’ जारी किए गए। सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि से तात्पर्य है:
| [A]. किसी देश के भीतर उत्पादित वस्तुओं एवं सेवाओं के कुल मूल्य में वार्षिक वृद्धि |
| [B]. केवल सरकार के कर-संग्रह में वार्षिक वृद्धि |
| [C]. एक वर्ष में कुल निर्यात और आयात के अंतर का मूल्य |
| [D]. विदेशी मुद्रा भंडार में वार्षिक वृद्धि |
[18]. हाल ही में समाचारों में रहे विदेशी मुद्रा अनिवासी बैंक [Foreign Currency Non-Resident Bank- FCNR(B)] खातों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- FCNR(B) जमा योजनाओं के अंतर्गत अनिवासी भारतीय (NRI) भारतीय बैंकों में निर्दिष्ट विदेशी मुद्राओं में सावधि जमा (Fixed Deposit) रख सकते हैं।
- FCNR(B) खाते भारतीय रुपये में भी संचालित किए जाते हैं, इसलिए इनमें जमाकर्ताओं को मुद्रा अवमूल्यन का जोखिम रहता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 |
| [B]. केवल 2 |
| [C]. 1 और 2 दोनों |
| [D]. न तो 1, न ही 2 |
[19]. हाल ही में ‘जन समर्थ पोर्टल’ ने अपने संचालन के चार वर्ष पूरे किए। जन समर्थ पोर्टल का सर्वोत्तम वर्णन निम्नलिखित में से किस रूप में किया जा सकता है?
| [A]. डिजिटल भूमि अभिलेख प्रबंधन का एक मंच |
| [B]. सरकार समर्थित ऋण योजनाओं तक पहुंच के लिए एकीकृत डिजिटल मंच |
| [C]. आयकर रिटर्न दाखिल करने का पोर्टल |
| [D]. कृषि उपज की खरीद हेतु ऑनलाइन बाजार |
[20]. हाल ही में नासा ने एक विसंगति समीक्षा बोर्ड द्वारा ‘पुनर्प्राप्ति योग्य न माने जाने’ के बाद, अपने किस मंगल मिशन अंतरिक्ष यान को आधिकारिक तौर पर सेवामुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है?
| [A]. मार्स रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर (MRO) |
| [B]. इनसाइट लैंडर |
| [C]. MAVEN (मार्स एटमॉस्फियर एंड वॉलेटाइल इवोल्यूशन) |
| [D]. मार्स ओडिसी |
State In News
- Andhra Pradesh
- Arunachal Pradesh
- Assam
- Bihar
- Chhattisgarh
- Delhi
- Goa
- Gujarat
- Haryana
- Himachal Pradesh
- Jammu And Kashmir
- Jharkhand
- Karnataka
- Kerala
- Ladakh
- Madhya Pradesh
- Maharashtra
- Manipur
- Meghalaya
- Mizoram
- Nagaland
- Odisha
- Punjab
- Rajasthan
- Sikkim
- Tamil Nadu
- Telangana
- Tripura
- Uttar Pradesh
- Uttarakhand
- West Bengal


