- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- मासिक करेंट अफेयर्स क्विज़ आर्काइव्स
- करेंट अफेयर्स क्विज़ - June 2026
[1]. हाल ही में नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (JWST) का उपयोग करने वाले वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से लगभग 700 प्रकाश-वर्ष दूर स्थित किस बहिर्ग्रह (Exoplanet) पर मौसम संबंधी प्रतिरूपों का मानचित्रण किया है?
| [A]. केप्लर-452 b |
| [B]. प्रॉक्सिमा सेंटॉरी b |
| [C]. ट्रैपिस्ट-1e |
| [D]. वास्प-94A b |
[2]. हाल ही में भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने एक मानकीकृत लोगो प्रस्तुत किया है, जिसे 1 जुलाई 2027 से अनुमोदित खाद्य उत्पादों पर प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा, ताकि उपभोक्ता उत्पादों की आसानी से पहचान कर सकें और भ्रामक दावों से बचा जा सके। यह कौन-सा लोगो है?
| [A]. ऑर्गेनिक खाद्य लोगो |
| [B]. वीगन खाद्य लोगो |
| [C]. फोर्टिफाइड खाद्य लोगो |
| [D]. गैर-जीएमओ खाद्य लोगो |
[3]. हाल ही में किस विदेशी विश्वविद्यालय को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय से भारत में अपना पहला परिसर स्थापित करने की स्वीकृति प्राप्त हुई, जो कर्नाटक के बेंगलुरु में स्थापित किया जाएगा?
| [A]. ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय |
| [B]. कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय |
| [C]. लिवरपूल विश्वविद्यालय |
| [D]. एडिनबर्ग विश्वविद्यालय |
[4]. हाल ही में भारत के 100वें रामसर स्थल के रूप में नामित जय प्रकाश नारायण पक्षी विहार (सुरहा ताल) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- यह उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में स्थित है।
- रामसर स्थलों को आर्द्रभूमियों के संरक्षण एवं उनके विवेकपूर्ण उपयोग हेतु एक अंतरराष्ट्रीय अभिसमय के अंतर्गत नामित किया जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 |
| [B]. केवल 2 |
| [C]. 1 और 2 दोनों |
| [D]. न तो 1, न ही 2 |
[5]. 3 जून, 1947 की घोषणा, जिसे माउंटबेटन प्लान के नाम से भी जाना जाता है, ने निम्नलिखित में से किसके लिए रूपरेखा निर्धारित की थी?
| [A]. संविधान सभा के गठन के लिए |
| [B]. ब्रिटिश भारत के विभाजन और सत्ता हस्तांतरण के लिए |
| [C]. प्रांतीय स्वायत्तता की शुरुआत के लिए |
| [D]. कैबिनेट मिशन योजना के शुभारंभ के लिए |
[6]. हाल ही में आंध्र प्रदेश कम्युनिटी मैनेज्ड नेचुरल फार्मिंग (APCNF) कार्यक्रम को निम्नलिखित में से कौन-सा अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया?
| [A]. राइट लाइवलीहुड अवॉर्ड |
| [B]. फूड प्लैनेट प्राइज 2026 |
| [C]. वर्ल्ड फूड प्राइज 2026 |
| [D]. UNEP चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवॉर्ड |
[7]. हाल ही में प्रथम विश्व योगासन खेल चैंपियनशिप 2026 का उद्घाटन निम्नलिखित में से किस शहर में किया गया?
| [A]. बेंगलुरु |
| [B]. नई दिल्ली |
| [C]. अहमदाबाद |
| [D]. ऋषिकेश |
[8]. हाल ही में ‘प्रोजेक्ट पैट्रियट पाइपलाइन’ सुर्ख़ियों में रहा। यह पहल किस देश से संबंधित है?
| [A]. यूनाइटेड किंगडम |
| [B]. संयुक्त राज्य अमेरिका |
| [C]. कनाडा |
| [D]. ऑस्ट्रेलिया |
[9]. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन-I: फ्लेक्स फ्यूल वाहन (FFVs) उन्नत आंतरिक दहन इंजनों से युक्त होते हैं, जो E20 से E85 तक के पेट्रोल-एथेनॉल मिश्रण पर चल सकते हैं।
कथन-II: फ्लेक्स-फ्यूल प्रौद्योगिकी को अपनाने से कार्बन मोनोऑक्साइड उत्सर्जन में कमी लाई जा सकती है तथा आयातित कच्चे तेल पर भारत की निर्भरता घटाई जा सकती है।
उपरोक्त कथनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सही है?
| [A]. कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं तथा कथन-II, कथन-I की व्याख्या करता है। |
| [B]. कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं, किंतु कथन-II, कथन-I की व्याख्या नहीं करता है। |
| [C]. कथन-I सही है, किंतु कथन-II गलत है। |
| [D]. कथन-I गलत है, किंतु कथन-II सही है। |
[10]. हाल ही में चर्चा में रही अखिल भारतीय औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) की नई श्रृंखला के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- IIP का आधार वर्ष 2011-12 से बदलकर 2022-23 कर दिया गया है।
- नई श्रृंखला में गैस आपूर्ति, जल आपूर्ति, सीवरेज तथा अपशिष्ट प्रबंधन गतिविधियों को भी शामिल किया गया है।
- आंकड़ों के संग्रहण को अधिक प्रभावी बनाने के लिए मदों (Items) की संख्या 839 से घटाकर 463 कर दी गई है।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 और 2 |
| [B]. केवल 2 और 3 |
| [C]. केवल 1 और 3 |
| [D]. 1, 2 और 3 |
[11]. हाल ही में भारत के पहले ‘मॉडल सीमा ग्राम’ (Model Border Village) के रूप में विकसित किए जाने के कारण ‘चुमुर गांव’ चर्चा में रहा। ‘चुमुर’ निम्नलिखित में से किस केंद्रशासित प्रदेश में स्थित है?
| [A]. लद्दाख |
| [B]. जम्मू और कश्मीर |
| [C]. चंडीगढ़ |
| [D]. दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव |
[12]. हाल ही में अवैध अतिक्रमणों पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद ‘अगस्त्यमलाई पारिस्थितिक परिदृश्य’ चर्चा में रहा। अगस्त्यमाला जैवमंडल रिजर्व को यूनेस्को के ‘विश्व जैवमंडल रिजर्व नेटवर्क’ में कब शामिल किया गया था?
| [A]. 2001 |
| [B]. 2010 |
| [C]. 2016 |
| [D]. 2020 |
[13]. हाल ही में ‘कम्प्यूटेक्स 2026’ में एनवीडिया (Nvidia) द्वारा ‘RTX स्पार्क सुपरचिप’ का अनावरण किया गया। ‘RTX स्पार्क’ मुख्य रूप से किसके लिए विकसित किया गया है?
| [A]. क्वांटम कंप्यूटिंग प्रणालियां |
| [B]. विंडोज़ एआई लैपटॉप और कॉम्पैक्ट डेस्कटॉप |
| [C]. उपग्रह संचार नेटवर्क |
| [D]. क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग उपकरण |
[14]. हाल ही में खलीलुर रहमान संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वे निम्नलिखित में से किस देश से संबंधित हैं?
| [A]. साइप्रस |
| [B]. बांग्लादेश |
| [C]. श्रीलंका |
| [D]. मालदीव |
[15]. हाल ही में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) ने निम्नलिखित में से किस सूची के कार्यान्वयन हेतु 1 जून, 2026 के बाद सामान्य अवधि-विस्तार (Blanket Extension) न देने का निर्णय लिया?
| [A]. अनुमोदित मॉडल एवं विनिर्माताओं की सूची (ALMM) सूची-I [सौर फोटोवोल्टाइक मॉड्यूल] |
| [B]. अनुमोदित मॉडल एवं विनिर्माताओं की सूची (ALMM) सूची-II [सौर फोटोवोल्टाइक सेल] |
| [C]. अनुमोदित मॉडल एवं विनिर्माताओं की सूची (ALMM) सूची-III [सौर इन्वर्टर] |
| [D]. अनुमोदित मॉडल एवं विनिर्माताओं की सूची (ALMM) सूची-IV [सौर बैटरियां] |
[16]. हाल ही में दिल्ली उच्च न्यायालय के एक निर्णय के बाद ‘भुलाए जाने का अधिकार’ (Right to be Forgotten) चर्चा में रहा। यह अधिकार निम्नलिखित में से किस मौलिक अधिकार से सर्वाधिक निकटता से संबंधित है?
| [A]. अनुच्छेद 14 के अंतर्गत समानता का अधिकार |
| [B]. अनुच्छेद 19 के अंतर्गत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार |
| [C]. अनुच्छेद 21 के अंतर्गत निजता का अधिकार |
| [D]. अनुच्छेद 32 के अंतर्गत संवैधानिक उपचारों का अधिकार |
[17]. हाल ही में प्रोजेक्ट ‘उदयक’ (UDAYAK) चर्चा में रहा। यह प्रोजेक्ट मुख्यतः निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में अवसंरचना विकास से संबंधित है?
| [A]. पश्चिमी घाट |
| [B]. अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह |
| [C]. पूर्वोत्तर भारत |
| [D]. लद्दाख पठार |
[18]. हाल ही में चर्चा में रहे ‘खेत बचाओ अभियान’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- खेत बचाओ अभियान एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसका उद्देश्य सतत कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना तथा मृदा स्वास्थ्य में सुधार करना है।
- इसके प्रमुख उद्देश्यों में मृदा परीक्षण एवं वैज्ञानिक अनुशंसाओं के आधार पर उर्वरकों के संतुलित उपयोग को प्रोत्साहित करना भी शामिल है।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 |
| [B]. केवल 2 |
| [C]. 1 और 2 दोनों |
| [D]. न तो 1, न ही 2 |
[19]. हाल ही में भारत-ओमान व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता (CEPA) लागू हुआ। इस समझौते के साथ भारत ओमान के साथ व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौता करने वाला दूसरा देश बना। भारत से पहले कौन‑सा देश यह समझौता कर चुका था?
| [A]. यूनाइटेड किंगडम |
| [B]. संयुक्त राज्य अमेरिका |
| [C]. जापान |
| [D]. संयुक्त अरब अमीरात |
[20]. हाल ही में चर्चा में रही प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (PM SVANidhi) योजना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- पीएम स्वनिधि वर्ष 2020 में शुरू की गई एक केंद्रीय क्षेत्र योजना है, जिसका उद्देश्य रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को बिना जमानत कार्यशील पूंजी ऋण उपलब्ध कराना है।
- यह योजना समय पर अथवा समय से पहले ऋण चुकाने पर 7% प्रतिवर्ष की ब्याज सब्सिडी प्रदान करती है।
- दूसरी ऋण किश्त का सफलतापूर्वक पुनर्भुगतान करने के बाद विक्रेता 30,000 रुपये तक की सीमा वाले UPI-लिंक्ड रुपे क्रेडिट कार्ड के लिए पात्र हो जाते हैं।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
| [A]. केवल 1 और 2 |
| [B]. केवल 2 और 3 |
| [C]. केवल 1 और 3 |
| [D]. 1, 2 और 3 |
State In News
- Andhra Pradesh
- Arunachal Pradesh
- Assam
- Bihar
- Chhattisgarh
- Delhi
- Goa
- Gujarat
- Haryana
- Himachal Pradesh
- Jammu And Kashmir
- Jharkhand
- Karnataka
- Kerala
- Ladakh
- Madhya Pradesh
- Maharashtra
- Manipur
- Meghalaya
- Mizoram
- Nagaland
- Odisha
- Punjab
- Rajasthan
- Sikkim
- Tamil Nadu
- Telangana
- Tripura
- Uttar Pradesh
- Uttarakhand
- West Bengal


