- होम
- दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
- मासिक करेंट अफेयर्स क्विज़ आर्काइव्स
- करेंट अफेयर्स क्विज़ - June 2026
[1]. हाल ही में ‘ऑपरेशन शेरूवाली’ चर्चा में रहा। ‘ऑपरेशन शेरूवाली’ निम्नलिखित में से किसका नाम है?
| [A]. जम्मू-कश्मीर में संचालित एक आतंकवाद-रोधी अभियान |
| [B]. अरब सागर में आयोजित एक नौसैनिक अभ्यास |
| [C]. सीमा अवसंरचना विकास कार्यक्रम |
| [D]. हिमालयी क्षेत्र में आयोजित एक आपदा प्रबंधन अभ्यास |
[2]. हाल ही में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) 90 करोड़ आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट्स (ABHAs) पार करने के कारण समाचारों में था। ABDM का क्रियान्वयन निम्नलिखित में से किस संस्था द्वारा किया जाता है?
| [A]. राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) |
| [B]. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) |
| [C]. नीति आयोग |
| [D]. राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) |
[3]. हाल ही में उत्तर-पश्चिमी भारत के धूल भरे तूफान (Northwest Indian Dust Storms) चर्चा में रहे। ये धूल भरे तूफान मुख्यतः निम्नलिखित में से किस अवधि के दौरान आते हैं?
| [A]. दिसंबर से फरवरी |
| [B]. जुलाई से सितंबर |
| [C]. अप्रैल से जून |
| [D]. अक्टूबर से नवंबर |
[4]. हाल ही में भारत द्वारा वियतनाम के साथ मिसाइल निर्यात समझौता किए जाने के बाद ब्रह्मोस मिसाइल चर्चा में रही। ब्रह्मोस का सर्वोत्तम वर्णन निम्नलिखित में से किस रूप में किया जा सकता है?
| [A]. एक सबसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल |
| [B]. एक हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल |
| [C]. एक लंबी दूरी की सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल |
| [D]. एक टैंक-रोधी निर्देशित मिसाइल |
[5]. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन-I: सागरमाला फाइनेंस कॉर्पोरेशन वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान भारत का पहला ब्लू बॉण्ड जारी करने जा रहा है।
कथन-II: ब्लू बॉण्ड्स ऐसे वित्तीय साधन हैं, जिनके माध्यम से केवल महासागर-अनुकूल परियोजनाओं तथा महत्वपूर्ण स्वच्छ जल संसाधनों के संरक्षण हेतु धन जुटाया जाता है।
उपरोक्त कथनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सही है?
| [A]. कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं तथा कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या करता है। |
| [B]. कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं, किंतु कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या नहीं करता है। |
| [C]. कथन-I सही है, किंतु कथन-II गलत है। |
| [D]. कथन-I गलत है, किंतु कथन-II सही है। |
[6]. हाल ही में चर्चा में रहे जीरो कूपन जीरो प्रिंसिपल (ZCZP) इंस्ट्रूमेंट का सर्वाधिक उपयुक्त वर्णन निम्नलिखित में से कौन-सा है?
| [A]. ऐसा सरकारी बॉण्ड जो समय-समय पर ब्याज का भुगतान करता है, लेकिन परिपक्वता पर मूलधन नहीं लौटाता |
| [B]. ऐसा इक्विटी शेयर जो निश्चित वार्षिक प्रतिफल की गारंटी देता है |
| [C]. ऐसा कॉर्पोरेट बॉण्ड जो केवल लाभ अर्जित करने वाली कंपनियों द्वारा जारी किया जाता है |
| [D]. सामाजिक परियोजनाओं के लिए धन जुटाने का ऐसा साधन, जिसमें न तो ब्याज दिया जाता है और न ही मूलधन लौटाया जाता है |
[7]. हाल ही में चर्चा में रहे राष्ट्रीय बीज भंडार (National Seed Reserve-NSR) की स्थापना मुख्यतः किस उद्देश्य से की गई है?
| [A]. आनुवंशिक रूप से संशोधित (GM) बीजों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए |
| [B]. संकट एवं प्राकृतिक आपदाओं के दौरान गुणवत्तापूर्ण बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए |
| [C]. अंतरराष्ट्रीय बीज व्यापार को विनियमित करने के लिए |
| [D]. किसानों को फसल बीमा उपलब्ध कराने के लिए |
[8]. हाल ही में ‘जहाज पुनर्चक्रण क्रेडिट योजना’ के अंतर्गत ‘यूनिफाइड शिप रीसाइक्लिंग क्रेडिट नोट मॉड्यूल’ लॉन्च किया गया। इस योजना के तहत, हांगकांग अभिसमय के अनुरूप भारतीय शिपयार्डों में जहाजों का पुनर्चक्रण कराने वाले जहाज स्वामियों को जहाज के स्क्रैप मूल्य के कितने प्रतिशत के बराबर क्रेडिट नोट प्रदान किया जाता है?
| [A]. 20% |
| [B]. 30% |
| [C]. 40% |
| [D]. 50% |
[9]. हाल ही में खोजी गई नई कैस्केड मेंढक प्रजाति ‘एमोलॉप्स कमल’ (Amolops kamal) निम्नलिखित में से किस राज्य में पाई गई है?
| [A]. अरुणाचल प्रदेश |
| [B]. मणिपुर |
| [C]. नगालैंड |
| [D]. मेघालय |
State In News
- Andhra Pradesh
- Arunachal Pradesh
- Assam
- Bihar
- Chhattisgarh
- Delhi
- Goa
- Gujarat
- Haryana
- Himachal Pradesh
- Jammu And Kashmir
- Jharkhand
- Karnataka
- Kerala
- Ladakh
- Madhya Pradesh
- Maharashtra
- Manipur
- Meghalaya
- Mizoram
- Nagaland
- Odisha
- Punjab
- Rajasthan
- Sikkim
- Tamil Nadu
- Telangana
- Tripura
- Uttar Pradesh
- Uttarakhand
- West Bengal


