चौथे ‘खेलो इंडिया’ युवा खेलों की मेजबानी करेगा हरियाणा

  • 27 Jul 2020

केन्द्रीय युवा मामलों एवं खेल मंत्री किरेन रिजिजू और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 25 जुलाई, 2020 को चौथे ‘खेलो इंडिया’ युवा खेलों का आयोजन हरियाणा में किए जाने कि घोषणा की।

  • इन खेलों का आयोजन 2021 टोक्यो ओलंपिक के बाद होगा। ये खेल हरियाणा के पंचकूला में आयोजित होंगे। पिछले संस्करणों की तरह, इस बार भी ‘स्टार स्पोर्ट्स’ खेलो इंडिया युवा खेलों का आधिकारिक प्रसारण भागीदार होगा।