'बंगलौर रोज' प्याज के निर्यात की अनुमति

  • 19 Oct 2020

9 अक्टूबर, 2020 को केंद्र सरकार ने प्याज के निर्यात पर पाबंदी में ढील देते हुए 'बंगलौर रोज' प्याज (Bangalore Rose Onions) और 'कृष्णापुरम' प्याज की किस्म के निर्यात करने की अनुमति दे दी है।

महत्वपूर्ण तथ्य: ज्ञात हो कि घरेलू बाजार में प्याज की आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्याज के निर्यात पर 14 सितंबर को पूरी तरह पाबंदी लगा दी गयी थी।

  • कर्नाटक के किसानों के आग्रह पर 31 मार्च, 2021 तक बंगलौर रोज और कृष्णापुरम प्याज के प्रत्येक के 10,000 टन तक के निर्यात की अनुमति दी गई है। इसका निर्यात केवल चेन्नई बंदरगाह से किया जा सकेगा।
  • बंगलौर रोज प्याज के निर्यातकों को कर्नाटक सरकार और कृष्णापुरम प्याज के निर्यातकों को आंध्र प्रदेश सरकार से प्रमाणपत्र लेना होगा।

बंगलौर रोज प्याज: प्याज की इस किस्म के आकार और तीखेपन के कारण घरेलू बाजार में कोई मांग नहीं है। इस किस्म की दक्षिण पूर्व एशियाई देशों जैसे मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड और ताइवान में मांग है, जहां इसका उपयोग चटनी, अचार बनाने और निर्जलित पाउडर के रूप में किया जाता है।

  • 2014-15 में भौगोलिक संकेतक टैग हासिल करने वाली इस किस्म को कर्नाटक में 10,000 हेक्टेयर भूमि में उगाया जाता है।