महा संयोजन

  • 04 Jan 2021

  • एक दुर्लभ खगोलीय घटना में 21 दिसंबर, 2020 को बृहस्पति और शनि के बीच 'महा संयोजन' (Great Conjunction) हुआ, जब दोनों ग्रह चमकते सितारे की तरह दिखाई दिये, जिसे क्रिसमस तारा (Christmas star) कहा गया।
  • संयोजन किसी भी घटना को दिया गया नाम है, जहां ग्रह या क्षुद्रग्रह पृथ्वी से देखे जाने पर आकाश में एक साथ बहुत करीब दिखाई देते हैं। ग्रहों के आकार के कारण खगोलविदों ने बृहस्पति और शनि के संयोजन के लिए 'महा संयोजन’ शब्द का उपयोग किया है।
  • 'महा संयोजन' घटना लगभग 20 वर्षों में एक बार होती है क्योंकि प्रत्येक ग्रह सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करता है। बृहस्पति को सूर्य के चारों ओर एक चक्कर को पूरा करने में लगभग 12 साल (11 साल 11 माह) लगते हैं और शनि को 29.5 साल लगते हैं।
  • दोनों ग्रह वर्ष 2080 में पुन: इतने ही करीब होंगे। इस साल, हालांकि, यह घटना दुर्लभ है, क्योंकि लगभग 400 साल बाद आसमान में ग्रह एक-दूसरे के सबसे करीब आए और लगभग 800 साल बाद शनि और बृहस्पति का संयोग रात में हुआ है।