मकरू पुल

  • 19 Jul 2021

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 12 जुलाई, 2021 को मणिपुर में 16 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। परियोजनाओं में तामेंगलोंग जिले में मकरू नदी पर 45 करोड़ रुपये का आरसीसी पुल शामिल है।

  • मकरू पुल राज्य की राजधानी इम्फाल से 189 किमी दूर स्थित है। यह 222 किमी. के इम्फाल-जिरीबाम राजमार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग 37) के प्रमुख पुलों में से एक है।
  • यह असम और मणिपुर तथा मणिपुर के अंदर के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों के बीच संपर्क में सुधार करेगा।