गुजरात के लोथल में ऐतिहासिक सिंधु घाटी सभ्यता क्षेत्र में पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रलय द्वारा ‘राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर’ (National Maritime Heritage Complex: NMHC) का निर्माण किया जा रहा है।
उद्देश्यः भारत के समृद्ध समुद्री इतिहास का प्रदर्शन करना।
गैलरी-1 |
अनुकूलनता (ओरिएन्टेशन) और महासागरीय पौराणिक कथाएं |
गैलरी-2 |
हड़प्पावासीः पथ प्रदर्शक नाविक |
गैलरी-3 |
हड़प्पा के बाद की ट्रजेक्टरी (प्रक्षेप पथ) : जलवायु परिवर्तन का प्रभाव |
गैलरी-4 |
ग्रीको-रोमन दुनिया के साथ भारत का संपर्क |
गैलरी-5 |
विशेष प्रदर्शनियां |
GK फ़ैक्ट
|
राजस्थान में झुंझुनू जिला मुख्यालय के खेमी शक्ति मंदिर परिसर में दुनिया का पहला ‘संस्कार केंद्र’ खोला जाएगा।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास (IIT MADRAS) आईबीएम (अंतरराष्ट्रीय व्यापार मशीन) क्वांटम नेटवर्क में शामिल होने वाला पहला भारतीय संस्थान बन गया है।
उद्देश्यः इस नेटवर्क का उद्देश्य भारत में क्वांटम कंप्यूटिंग कौशल विकास और अनुसंधान को आगे बढ़ाना है।
12 सितंबर, 2022 को केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गांधीनगर में ‘हरित पोत रीसाइक्लिंग और वाहन स्क्रैपिंग’ पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया।
उद्देश्यः पुराने और अनुपयुक्त वाहनों को स्क्रैप करना।
GK फ़ैक्ट
|
13 सितंबर, 2022 को तेलंगाना सरकार द्वारा पारित अधिनियम के अनुसार भारत का पहला और विश्व का तीसरा वानिकी (वन) विश्व विद्यालय तेलंगाना में स्थापित किया जाएगा।
उद्देश्यों : पारंपरिक वानिकी कार्यों के अलावा विभिन्न कृषि पारिस्थितिकी स्थितियों के लिए उपयुक्त कृषि वानिकी मॉडल को विकसित करना।
हाल ही में उत्तर प्रदेश ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में 15,497 अमृत सरोवर को चिह्नित कर 8,462 से अधिक अमृत सरोवर विकसित कर देश में पहला स्थान हासिल किया है।
उद्देश्यः भविष्य की पीढ़ी के लिए पानी का संरक्षण करना है।
उत्तर प्रदेश विशेष
लखीमपुर खीरी में 315 अमृत सरोवर को चिह्नित कर 256 का काम पूरा कर प्रदेश में प्रथम स्थान पर है, जबकि गोरखपुर प्रदेश में दूसरे तथा प्रतापगढ़ तीसरे स्थान पर है।
सितंबर, 2022 को जारी फोर्ब्स के आंकड़ों के अनुसार, उद्योगपति गौतम अडानी, बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।
शीर्ष अरबपतियों की सूची | ||
रैंक | नाम | बिलियन डालर |
1 | एलन मस्क | 273.5 |
2 | गौतम अडानी एंड फैमिली | 155.4 |
3 | बर्नार्ड अरनॉल्ट एंड फैमिली | 155.2 |
4 | जेफ बेजोस | 149.7 |
5 | बिल गेट्स | 105.3 |
8 | मुकेश अंबानी | 92.3 |
हड़प्पा संस्कृति से संबंधित दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय हरियाणा के राखीगढ़ी में स्थापित किया जा रहा है। इस संग्रहालय को लगभग 5,000 साल पुरानी सिंधु घाटी कलाकृतियों को प्रदर्शित करने के लिए बनाया जा रहा है।
उद्देश्यः सिंधु घाटी कलाकृतियों को प्रदर्शित करना तथा पर्यटन को बढ़ावा देना।
12 सितंबर, 2022 को राजस्थान के कोटा में दो दिवसीय राष्ट्रीय रक्षा सूक्ष्म, लघु मझौले उद्यम कॉन्कलेव और प्रदर्शनी का औपचारिक उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट द्वारा किया गया।
1 सितंबर, 2022 को ओडिशा में वार्षिक फसल उत्सव ‘नुआ- खाई’ (Nua Khai) मनाया गया।
1 से 30 सितंबर, 2022 तक महिला एवं बाल विकास मंत्रलय द्वारा पूरे देश में 5वां राष्ट्रीय पोषण माह 2022 मनाया गया है। इस पोषण माह का मुख्य फोकस ‘महिला और स्वास्थ्य’ तथा ‘बच्चा और शिक्षा’ पर केंद्रित है।
थीमः महिला और स्वास्थ्य व बच्चा और शिक्षा।
GK फ़ैक्ट
|
31 अगस्त, 2022 को अिऽल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) ने देश भर में डिजिटल रचनात्मकता कौशल (Digital Creativity Skills) में तेजी लाने के लिए एडोब (Adobe) के साथ एक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किया है।
3 सितंबर, 2022 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केरल के कोवलम में 30वीं दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें दक्षिणी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल शामिल हुए।
क्षेत्रीय परिषद के बारे में
3 सितंबर, 2022 को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ- मनसुऽ मंडाविया ने सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद की उपस्थिति में नई दिल्ली में ‘स्वस्थ सबल भारत’ (Swasth Sabal Bharat) सम्मेलन का उद्घाटन किया।
उद्देश्यः भारत में शरीर-अंग-नेत्र दान की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करना और भविष्य में आने वाली चुनौतियों का समाधान खोजना था।
29 अगस्त, 2022 को दुबई में ‘होम्योपैथी के गौरव के लिए विश्व स्वास्थ्य शिऽर सम्मेलन’ के पहले संस्करण का आयोजन किया गया।
उद्देश्यः चिकित्सा, दवाओं एवं प्रथाओं की होम्योपैथिक प्रणाली को समझाना और बढ़ावा देना था।
थीमः ‘जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के कारण होने वाले रोग’ था।
17 सितंबर, 2022 से 17 सितंबर, 2023 के लिए भारत सरकार ने ‘हैदराबाद मुक्ति दिवस’ के वार्षिक स्मरणोत्सव को मंजूरी प्रदान की है।
उद्देश्यः उन सभी को सम्मानित करना है, जिन्होंने संस्थान की मुक्ति और भारतीय संघ में इसके विलय के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।
2 सितंबर, 2022 को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा केंद्र सरकार की सभी महिला कर्मचारी 60 दिनों के विशेष मातृत्व अवकाश प्रदान किए जाने को मंजूरी प्रदान की है।
5 सितंबर, 2022 को यूनेस्को ने केरल में नीलांबुर व त्रिशूर और तेलंगाना में वारंगल को यूनेस्को ग्लोबल नेटवर्क ऑफ लर्निंग सिटीज में शामिल किया है। इनको स्थानीय लोगों के मध्य आजीवन सीखने को बढ़ावा देने के कारण शामिल किया गया है।
उद्देश्यः अन्य शहरों के बीच सांस्कृतिक व शैक्षणिक विचारों के आदान-प्रदान को बढ़ाना तथा विकास के सभी चरणों में सीखने वाले शहरों को अन्य शहरों के साथ विचारों और कलाओं को साझा करके उनका भी विकास सुनिश्चित करना है।
GK फ़ैक्ट
|
10 सितंबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अहमदाबाद के साइंस सिटी में दो दिवसीय ‘केंद्र-राज्य विज्ञान सम्मेलन’ का उद्घाटन किया।
उद्देश्यः सहकारी संघवाद के उत्साह से केंद्र एवं राज्य के बीच समन्वय और सहयोग तंत्र मजबूत करना तथा पूरे देश में विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार के एक सशक्त इको-सिस्टम का निर्माण करना है।
9 सितंबर, 2022 को ‘स्वच्छ भारत मिशन-शहरी योजना’ के 8 वर्ष पूर्ण हो जाने पर आवासन और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 15 दिन तक चलने वाले ‘स्वच्छ अमृत महोत्सव’ का शुभारंभ किया गया है।
18 सितंबर, 2022 को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में राज्यों के पर्यटन मंत्रियों का तीन दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता जी- किशन रेड्डी ने की।
उद्देश्यः पर्यटन विकास और उन्नति पर सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के विविध नजरियों और परिपेक्ष्यों को जानना, उनके साथ योजनाओं व नीतियों पर सीधे संवाद करना तथा भारत में समग्र पर्यटन विकास में राष्ट्रीय स्तर पर पहल करना।
सितंबर 2022 में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह को भारत का पहला ‘स्वच्छ सुजल’ प्रदेश घोषित किया है।
GK फ़ैक्ट
|
17 सितंबर, 2022 को स्वास्थ्य मंत्री मनसुऽ मांडविया ने नई दिल्ली में ‘रक्तदान अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत ‘रक्तदान शिविर’ का उद्घाटन किया।
उद्देश्यः बिना पारिश्रमिक के नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान के बारे में जागरुकता बढ़ाना और यह सुनिश्चित करना कि रक्त या इसके घटक (संपूर्ण रक्त/पैक की हुई लाल रक्त कोशिकाएं/प्लाज्मा/प्लेटलेट्स) उपलब्ध, सुलभ, किफायती और सुरक्षित हों।’
सितंबर 2022 में सिक्किम में ‘पांग-ल्हाबसोल’ त्यौहार मनाया गया। यह त्यौहार राज्य के संरक्षक देवता के रूप में पर्वत देवता खंगचेंदजोंगा के अभिषेक की स्मृति में मनाया जाता है।
GK फ़ैक्ट
|
सितंबर 2022 में IILM विश्वविद्यालय द्वारा देश में पहला राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (National Education Policy 2020) शिकायत कानून स्कूल लॉन्च किया गया।
8 सितंबर, 2022 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विष्णुपद मंदिर के पास फल्गु नदी पर देश के सबसे बड़े रबर बांध ‘गयाजी बांध’ का उद्घाटन किया।
उद्देश्यः गया में विष्णुपद मंदिर को पूरे वर्ष निर्बाध जल आपूर्ति प्रदान करना है।
इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF)के अनुसार भारत वर्ष 2021 के आखिरी 3 महीने में ब्रिटेन को पीछे करते हुए 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। भारत की यह बढ़त वित्तीय वर्ष 2022-23 में भी बरकरार रही है, जिससे वर्ष के आधार पर भी भारत 5वें स्थान पर पहुंच सकता है।
29 अगस्त, 2022 को स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ‘नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी’ (National Pharmaceutical Pricing Authority) के रजत जयंती समारोह में ‘इंटीग्रेटेड फार्मास्युटिकल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम 2.0’ (Integrated Pharmaceutical Database Management System 2.0) और ‘फार्मा सही दाम 2.0’ (Pharma Sahi Daam 2.0) ऐप लॉन्च किया।
GK फ़ैक्ट
|
उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (Department for Promotion of Industry and Internal Trade: DPIIT) की रिपोर्ट (जुलाई 2022) के अनुसार 2022 के पहले 7 महीनों में 40,361 करोड़ रुपये के निवेश को आकर्षित करते हुए आंध्र प्रदेश भारत के शीर्ष निवेश गंतव्य के रूप में उभरा है।
11 सितंबर, 2022 को नीति आयोग के सदस्य डॉ. विनोद के पॉल ने भारत के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य व्यय 2018-19 अनुमानों के निष्कर्ष जारी किए।
हाल ही में वित्त मंत्रलय के अंतर्गत आर्थिक मामलों से संबंधित विभाग के बाहरी ऋण प्रबंधन इकाई ने भारत के बाहरी ऋण 2021-22 पर स्थिति रिपोर्ट का 28वां संस्करण जारी किया है।
सितंबर 2022 में ग्रामीण विद्युतीकरण निगम (REC) को ‘महारत्न’ केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम (CPSE) का दर्जा दिया गया है।
सितंबर 2022 में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ‘राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति’ को मंजूरी दे दी है।
उद्देश्यः लॉजिस्टिक्स लागत में कमी लाना, वैश्विक मानकों को हासिल करना, लॉजिस्टिक्स सेक्टर में भारत की रैंकिंग में सुधार लाना तथा वैश्विक व्यापार में बड़ी हिस्सेदारी प्राप्त करने में सहायता करना है।
इस नीति के तहत लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं, जो इस प्रकार हैं:
सितंबर 2022 में सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाता यूको बैंक को भारतीय रुपये में व्यापार निपटान के लिए रूस के गजप्रॉमबैंक के साथ एक विशेष वोस्ट्रो खाता खोलने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा मंजूरी दे दी गई है। आरबीआई की मंजूरी प्राप्त करने वाला ये पहला बैंक बन गया है।
GK फ़ैक्ट
|
15 सितंबर, 2022 को केन्द्रीय वित्त और कॉर्पारेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने मुंबई में वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद (Financial Stability and Development Council-FSDC) की 26वीं बैठक की अध्यक्षता की।
GK फ़ैक्ट
|
5 सितंबर, 2022 को वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री (MoS) अनुप्रिया पटेल ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में ‘चुनार लॉजिस्टिक्स पार्क’ की आधारशिला रखी।
उद्देश्यः लॉजिस्टिक पार्क का उद्देश्य 2000 वर्ग मीटर के गोदाम, 400 कंटेनर, चौबीसों घंटे सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे और अत्याधुनिक कंटेनर हैंडलिंग उपकरण की सुविधा प्रदान करना, साथ ही क्षेत्र में रोजगार पैदा करना।
सितंबर 2022 में तीन राज्यों हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश और गुजरात में बल्क ड्रग पार्कों के निर्माण हेतु सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की गई है।
तीन बल्क ड्रग पार्क निम्न हैं
7 सितम्बर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे की भूमि नीति को संशोधित करने के रेल मंत्रलय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
प्रमुख विशेषता
10 सितंबर, 2022 को विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने खाड़ी सहयोग परिषद (Gulf Cooperation Council- GCC) के महासचिव नाएफ फलह मुबारक अल-हजरफ के साथ भारत और खाड़ी सहयोग परिषद के बीच ‘परामर्श तंत्र’ विकसित करने के हेतु सहमति-पत्र पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
खाड़ी सहयोग परिषद
|
12 सितंबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट’ में आयोजित अंतरराष्ट्रीय डेयरी महासंघ विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन (International Dairy Federation World Dairy Summit-IDFWDS) 2022 का उद्घाटन किया।
GK फ़ैक्ट
|
16 सितंबर, 2022 में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का 22वां क्षेत्रीय शिखर सम्मेलन उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित किया गया। भारत की तरफ से इस सम्मलेन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाग लिया था।
एससीओ की पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी
उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर को पहली बार एससीओ की पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी के रूप में नामित किया गया है।
उदेश्यः सदस्य राज्यों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है।
GK फ़ैक्ट
|
20 सितंबर, 2022 को भारत, संयुक्त अरब अमीरात और फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें सत्र से अलग अपनी पहली त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय बैठक की।
सितंबर 2022 में अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में "ग्लोबल क्लीन एनर्जी एक्शन फोरम 2022" में स्वच्छ ऊर्जा मंत्रिस्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भारत के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हिस्सा लिया।
महत्वपूर्ण तथ्य
भारत ने फोरम में स्वच्छ ऊर्जा नवाचारों को बढ़ावा देकर निम्न कार्बन वाले भविष्य के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
31 अगस्त, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ‘जैव विविधता संरक्षण’ (Biodiversity Conservation) पर नेपाल के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने हेतु पर्यावरण मंत्रलय के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
GK फ़ैक्ट
|
1 सितंबर, 2022 को संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में 14वीं भारत-यूएई संयुक्त आयोग (Joint Commission Meeting) की बैठक की गई।
5 सितंबर, 2022 को नीति आयोग और जर्मन संघीय आर्थिक सहयोग एवं विकास मंत्रलय (German Federal Ministry of Economic Cooperation and Development) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकास सहयोग के नीति-बीएमजेड संवाद (NITI-BMZ Dialogue) का शुभारंभ किया।
7 सितम्बर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7वें पूर्वी आर्थिक मंच के पूर्ण सत्र को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया।
9 सितंबर, 2022 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने जापान के विदेश मंत्री हयाशी योशिमासा और रक्षा मंत्री हमदा यासुकाजू के साथ टोक्यो में दूसरी भारत-जापान 2+2 विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय बैठक संपन्न हुई।
GK फ़ैक्ट
|
7 सितम्बर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने ‘शिक्षा’ के क्षेत्र में सहयोग पर भारत सरकार के शिक्षा मंत्रलय और संयुक्त अरब अमीरात सरकार के शिक्षा मंत्रलय के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर को मंजूरी दी।
उद्देश्यः भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच चल रहे वर्तमान शैक्षणिक सहयोग को और मजबूत करना एवं उसका दायरा बढ़ाना है।
9 सितंबर, 2022 को वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका के लॉस एंजेलिस में ‘भारत-प्रशांत आर्थिक मंच’ (Indo-Pacific Economic Forum) की मंत्री स्तरीयबैठक में भाग लिया।
1 सितंबर, 2022 को केंद्र सरकार ने ‘सर्वाइकल कैंसर’ (cervical cancer) के खिलाफ भारत का पहला स्वदेशी रूप से विकसित टीका ‘क्वाड्रिवेलेंट ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन’ (Quadrivalent Human Papillomavirus vaccine) लॉन्च किया।
2 सितंबर,2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में देश के पहले स्वदेशी विमान वाहक भारतीय नौसेना जहाज आईएनएस विक्रांत को कमीशन किया।
3 सितंबर, 2022 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा केरल के तिरुवनंतपुरम में स्थित ‘थुम्बा इक्वेटोरियल रॉकेट लॉन्चिंग स्टेशन’ से ‘रोहिणी’ रॉकेट में इन्फ्रलेटेबल एरोडायनामिक डिसेलेरेटर (Inflatable Aerodynamic Decelerator) के साथ एक नई तकनीक का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया है।
GK फ़ैक्ट
|
3 सितंबर, 2022 को चीन द्वारा पूरी तरह से सौर ऊर्जा से चलने वाले मानव रहित हवाई वाहन 'Qimingxing-50' का पहला सफल परीक्षण किया गया है।
11 सितंबर, 2022 को नेवी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष चारु सिंह द्वारा भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट 17ए फ्रिगेट के 5वें स्टील्थ युद्धपोत ‘तारागिरी’ को मुंबई ‘मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड’ में लॉन्च किया गया।
‘तारागिरि’ के बारे में
|
27 सितंबर, 2022 को ‘सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स’ (सी-डॉट) और ‘आईआईटी दिल्ली’ ने साइबर सुरक्षा, 5जी आईओटी/एम2एम, एआई/एमएल, एवं अन्य प्रौद्योगिकी सहित दूरसंचार के विभिन्न उभरते क्षेत्रें में सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
उद्देश्यः पूर्ण स्वदेशी दूरसंचार समाधान के डिजाइन एवं विकास को बढ़ावा देना, अनुसंधान एवं विकास और शिक्षाविदों के बीच बेहतर सहयोग के लिए पारस्परिक तौर पर उत्पादक ढांचा विकसित करना।
सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स
|
19 सितंबर, 2022 को मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में आयोजित समारोह में देश को 32 साल की सेवा प्रदान करने के पश्चात आईएनएस ‘अजय’ को सेवामुक्त कर दिया गया है।
हाल ही में पारादीप पोर्ट ने पारादीप इंटरनेशनल कार्गो टर्मिनल (PICT) के पास एक ‘मोबाइल एक्स-रे कंटेनर स्कैनिंग सिस्टम’ (MXCS) स्थापित किया है।
उद्देश्यः बंदरगाह पर कंटेनरों के भौतिक परीक्षण और उनके वहाँ रहने की अवधि को कम करना।
पारादीप पोर्ट
|
हाल ही में जर्मनी के वैज्ञानिकों ने पानी की बूंदों को समान रूप से सूखा बनाने का एक सरल तरीका निकाला है।
उद्देश्यः अवांछित ‘कॉफी-रिंग प्रभाव’ से बचना और ईंधन सेल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बनाने के बेहतर और सस्ते तरीकों का मार्ग प्रशस्त करना।
कॉफी-रिंग इफेक्ट
|
हाल ही में चीन के बीजिंग स्थित एक जेनेटिक्स कंपनी ने ‘माया’ नामक आर्कटिक वुल्फ (भेड़िये) का सफलतापूर्वक क्लोन बनाया है।
GK फ़ैक्ट
|
हाल ही में अनुसंधानकर्ताओं ने ओजोन लेयर को ट्रैक करने वाले एक नए मेथड इंटीग्रेटेड ओजोन डिपलिशन मेट्रिक (IOD Metric) को विकसित किया है।
8 सितंबर, 2022 को भाला फेंक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में आयोजित ‘डायमंड लीग फाइनल 2022’ जीतकर इतिहास रच दिया है।
सितंबर 2022 में रोमानिया के मामाइया में चल रही विश्व युवा शतरंज चैंपियनशिप में बेंगलुरु के शतरंज खिलाड़ी प्रणव आनंद भारत के 76वें ग्रैंड मास्टर बन गए हैं।
1 अक्टूबर, 2022 से आईसीसी द्वारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सात नए नियम लागू कर दिए गए हैं।
आईसीसी के ये 7 नए नियम
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी)
|
सितंबर 2022 में सर्बिया के बेलग्रेड में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप-2022 में बजरंग पूनिया ने पुरुषों के 65 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया है। प्यूर्टो रिको के सेबास्टियन सी रिवेरा को 11-9 से पराजित कर यह पदक हासिल किया है।
सितंबर 2022 में एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 के 15वें संस्करण का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में हुआ, जिसमें T-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए थे।
सितंबर 2022 में हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले गए तीसरा एवं अंतिम टी-20 मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छः विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की टी20शृंखला को 2-1 से अपने नाम कर लिया है।
हाल ही में पूर्व फुटबॉलर कल्याण चौबे को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (All India Football Federation) का अध्यक्ष चुना गया है।
6 सितंबर, 2022 को भारत के स्टार क्रिकेटर सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की, घोषणा की।
21 सितंबर, 2022 को अनुभवी खेल प्रशासक अनिल खन्ना ने भारतीय ओलंपिक संघ (Indian Olympic Association ) के कार्यवाहक अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।
11 सितंबर, 2022 को फॉर्मूला वन चैंपियन मैक्स वर्स्टापेन ने इटली में आयोजित एमिलिया-रोमाग्ना ग्रांड प्रिक्स खिताब जीत लिया है।
शीर्ष विजेता सूची | |||
रैंक | ड्राइवर | कार | पॉइंट |
1 | मैक्स वर्स्टापेन (बेल्जियम) | रेडबुल | 25 |
2 | चार्ल्स लेक्लर (मोनाको) | फेरारी | 18 |
3 | जॉर्ज रसेल (यू. के.) | मर्सिडीज | 15 |
11 सितंबर, 2022 को न्यूयॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में आयोजित यूएस ओपन-2022 के फाइनल में पुरुष श्रेणी में स्पेन के कार्लोस अल्कारेज ने नॉर्वे के कैस्पर रूड को 6-4, 2-6, 7-6 (1), 6-3 से पराजित कर फ्रलशिंग मीडोज में ट्रॉफी जीत लिया है।
यूएस ओपन-2022 का श्रेणीवार परिणाम | ||
श्रेणी | विजेता | उपविजेता |
पुरुष एकल | कार्लोस अल्कारेज (स्पेन) | कैस्पर रूड (नॉर्वे) |
महिला एकल | इगा स्वियातेक (पोलैंड) | ओन्स जाबूर (ट्युनिसिया) |
पुरुष युगल | 1. के. सिनियाकोवा 2. बी. क्रेजिकोवस | 1. सी. मैकनली 2. टी. टाउनसेंड |
महिला युगल | 1. एस. सैंडर्स 2. जे. पीयर्स | 1. के. फ्रिलपकेन्स 2. रॉजर-वेसेलिन |
18 सितंबर, 2022 को चेक गणराज्य की लिंडा फ्रुहविर्तोवा ने चेन्नई ओपन डब्ल्यूटीए 250 टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल फाइनल में मैग्डा लिनेट को 4-6, 6-3, 6-4 से हराकर अपना पहला टूर खिताब जीता।
4 सितंबर, 2022 को ‘यूसीआई एमटीबी एलिमिनेटर’ (UCI MTB Eliminator World Cup) विश्व कप के लेह संस्करण में, जर्मन साइकिल चालक पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों में पहले स्थान पर रहे।
4 सितंबर, 2022 को पल्लथुरुथी बोट क्लब (Pallathuruthy Boat Club) के महादेविकाडु कट्टिल थेकेथिल चुंदन (स्नेकबोट) ने पुन्नमदा झील (Punnamada Lake) पर आयोजित नेहरू ट्रॉफी बोट रेस का 68वां संस्करण जीत लिया है।
GK फ़ैक्ट
|
30 अगस्त, 2022 को उत्तराखंड शिक्षा विभाग द्वारा ई-गवर्नेंस पोर्टल ‘समर्थ’ को लॉन्च किया गया।
1 सितंबर, 2022 को, कर्नाटक सरकार ने ‘ग्लोबल स्टार्टअप चैलेंज’ - ‘वेंचुराइज’ (Venturise) लॉन्च किया।
उद्देश्यः विनिर्माण और स्थिरता से संबंधित क्षेत्रें में विकास चरण के स्टार्टअप का समर्थन करना।
GK फ़ैक्ट
|
21 सितंबर, 2022 को कर्नाटक विधानसभा द्वारा "धर्मांतरण रोधी विधेयक" पारित किया गया। इसके साथ ही वह अध्यादेश वापस ले लिया गया, जो इस विधेयक के पारित होने से पूर्व लाया गया था।
विधेयक संबंधी प्रावधान
15 सितंबर को विधान परिषद द्वारा इस विधेयक को पारित किया गया था। इसके तहत दोष सिद्ध होने पर 3 से 5 वर्ष तक की सजा और 25 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है। इसके अलावा पीड़ित पक्ष नाबालिग, महिला, अनुसूचित जाति या जनजाति का होने पर तीन से दस साल की सजा और 50 हजार रुपये या उससे अधिक जुर्माने का प्रावधान है।
10 सितंबर, 2022 को बॉलीवुड, हॉलीवुड और क्षेत्रीय उद्योगों को गुजरात बाजार में लाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य की पहली ‘सिनेमाई पर्यटन नीति 2022-27’ का शुभारंभ किया।
उद्देश्यः विभिन्न गंतव्यों को बढ़ावा देना, गुजरात की संस्कृति और विरासत को प्रदर्शित करना, फिल्म बुनियादी ढांचे में निजी भागीदारी को प्रोत्साहित करना।
5 सितंबर, 2022 को तमिलनाडु सरकार ने ‘पुधुमई पेन’ (Pudhumai Penn) नामक एक वित्तीय सहायता योजना की शुरुआत की है।
उद्देश्य
समाज के निचले तबके की छात्रओं को बिना किसी बाधा के अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना।
31 अगस्त, 2022 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा देश के पहले ‘वर्चुअल स्कूल’ का शुभारम्भ किया गया।
26 अगस्त, 2022 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए ऋण योजना ‘महिला निधि’ (Mahila Nidhi) की शुरुआत की।
GK फ़ैक्ट
|
27 अगस्त, 2022 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में ‘राजस्थान हस्तशिल्प नीति-2022’ (Rajasthan Handicraft Policy 2022) को मंजूरी प्रदान की गई।
नीति संबंधी प्रावधान-
9 सितंबर, 2022 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा शहरों में रहने वाले गरीब और जरूरतमंद परिवारों को एक वर्ष में 100 दिन का रोजगार प्रदान करने के लिए ‘इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना’ की शुरुआत की गई है।
11 सितंबर, 2022 को पूर्व केंद्रीय मंत्री और अभिनेता उप्पलपति कृष्णम राजू का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
11 सितंबर, 2022 को शारदा पीठ द्वारिका के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का मध्य प्रदेश के निरसिंहपुर में 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
13 सितंबर, 2022 को 1960 के दशक में अपनी पहली फिल्म ‘ब्रेथलेस’ से लोकप्रिय सिनेजगत में क्रांतिक्रारी बदलाव लाने वाली मशहूर फ्रांसीसी निर्देशक जीन ल्यूक गोडार्ड का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
8 सितंबर, 2022 को ब्रिटेन की सबसे लंबे समय (70 साल) तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की आयु में बालमोरल में निधन हो गया।
8 सितंबर, 2022 को भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस कमल नारायण सिंह का प्रयागराज में 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
29 अगस्त, 2022 को प्रसिद्ध कृषि अर्थशास्त्री और योजना आयोग के पूर्व सदस्य अभिजीत सेन का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
1 सितंबर, 2022 को जाने-माने इतिहासकार औबी शेख अली का मैसूर में 97 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
3 सितंबर, 2022 को 1994 में राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में कांस्य पदक विजेता भारतीय मुक्केबाज बिरजू साह का झारखंड के जमशेदपुर में 48 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
2 सितंबर, 2022 को कर्नाटक गायक टी- वी शंकर नारायणन का चेन्नई में 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
7 सितंबर, 2022 को बिहार के भोजपुरी लोक रंगमंच कलाकार रामचंद्र मांझी का 97 वर्षकी आयु में निधन हो गया।
GK फ़ैक्ट
|
10 सितंबर, 2022 को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (Archaeological Survey of India) के पूर्व महानिदेशक बी. बी. लाल का निधन हो गया।
सितंबर 2022 में पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी और डेविस कप कप्तान नरेश कुमार का कोलकाता में 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
21 सितंबर, 2022 को मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता राजू श्रीवास्तव का दिल्ली के AIIMS अस्पताल में 58 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
19 सितंबर, 2022 को विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल में शामिल रहे श्रीपंचखंड पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी धर्मेंद्र महाराज का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। आचार्य ने वर्ष 1965 में गो हत्या बन्द करवाने के आन्दोलन का नेतृत्व किया। उन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई।
सितंबर 2022 में केंद्र सरकार ने एम.एन. भंडारी को तस्कर और विदेशी मुद्रा जोड़तोड़ अधिनियम के तहत अपीलीय न्यायाधिकरण (safema) का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
GK फ़ैक्ट
|
सितंबर 2022 में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस द्वारा ऑस्ट्रिया के वोल्कर तुर्क को ‘संयुक्त राष्ट्र मानव अधिकार’ उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।
GK फ़ैक्ट
|
30 सितंबर, 2022 को अनिल चौहान को भारत का नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के नियुक्त किया गया। देश के पहले CDS बिपिन रावत के निधन के बाद से ही यह पद रिक्त था।
हाल ही में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ को ‘राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण’ के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।
GK फ़ैक्ट
|
5 सितंबर, 2022 को भारतीय मूल के ब्रिटिश राजनेता और पूर्व चांसलर ऋषि सुनक को पराजित कर लिज ट्रस ब्रिटेन की 56वीं प्रधानमंत्री निर्वाचित हुई हैं। लिज ट्रस ने 20,000 से अधिक मतों से भारतीय मूल के ऋषि सुनक को हराया।
GK फ़ैक्ट
|
20 सितंबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में ‘पीएम केयर्स फंड’ के न्यासी बोर्ड की बैठक हुई। इस बैठक में पीएम केयर्स फंड के न्यासी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी शामिल हुई।
पीएम केयर्स फंड के बारे में
|
हाल ही में 67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2022 के विजेताओं की घोषणा की गई। इसका आयोजन मुंबई में ‘जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर’ में किया गया था। इसमें कई अभिनेताओं, निर्देशकों, संगीतकारों और कलाकारों को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
श्रेणी | विजेता |
सर्वश्रेष्ठ फिल्म | शेरशाह |
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक | विष्णुवर्धन (शेरशाह) |
सर्वश्रेष्ठ फिल्म (क्रिटिक्स) | सरदार उधम (शूजीत सरकार) |
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) | रणवीर सिंह (83) |
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स) | विक्की कौशल (सरदार उधम) |
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (महिला) | कृति सैनन (मिमी) |
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्स) | विद्या बालन (शेरनी) |
सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (महिला) | साईं तम्हंकर (मिमी) |
सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) | पंकज त्रिपाठी (मिमी) |
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक | बी प्राक (शेरशाह) |
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका | असीस कौर (शेरशाह) |
लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार | सुभाष घई |
हाल ही में ‘रेमन मैग्सेसे अवार्ड्स फाउंडेशन’ (Ramon Magsaysay Awards Foundation) द्वारा 2022 हेतु रेमन मैग्सेसे अवार्ड्स के पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की।
वर्ष 2022 के लिए चयनित व्यक्ति | ||
नाम | क्षेत्र | देश |
सोथियारा चिम | मनोचिकित्सक | कंबोडिया |
तदाशी हटोरी | नेत्र रोग विशेषज्ञ | जापान |
बर्नडेट मैड्रिड | बच्चों का चिकित्सक | फिलीपींस |
गैरी बेनचेघिब | कार्यकर्ता और फिल्म निर्माता | इंडोनेशिया |
1957 में स्थापित रेमन मैग्सेसे पुरस्कार को एशिया का सबसे बड़ा सम्मान और गौरव माना जाता है।
25 अगस्त,2022 को हिंदी के प्रसिद्ध लेखक डॉ. असगर वजाहत को 31वां व्यास सम्मान नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया।
3 सितंबर, 2022 को संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को एमी अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया।
5 सितंबर, 2022 को तेलुगू अभिनेता तनिकेला भरानी को 2022 के लोक नायक फाउंडेशन के वार्षिक साहित्य पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार आंध्र ज्ञानपीठ के रूप में लोकप्रिय है। इस पुरस्कार के तहत 2 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है।
19 सितंबर, 2022 कोगैर-लाभकारी सामाजिक-सांस्कृतिक और शैक्षिक संगठन, प्रियदर्शनी अकादमी की 38वीं वर्षगांठ समारोह के दौरान अभिनेत्री आलिया भट्ट को भारतीय सिनेमा में सराहनीय योगदान के लिए ‘स्मिता पाटिल मेमोरियल अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
हाल ही में फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की ज्यूरी द्वारा ऑस्कर पुरस्कार समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए फिल्म ‘छेलो शो’ को नामित किया गया है।
GK फ़ैक्ट
|
9 सितंबर, 2022 को नई दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मानव उत्प्रेरक को सम्मानित करने वाले कार्यक्रम के चौथे संस्करण में पुरस्कार प्रदान किए।
पुरस्कार विजेता श्रेणी | ||
प्राप्तकर्ता | कार्य क्षेत्र | पुरस्कार श्रेणी |
भारत बायोटेक जेएमडी सुचित्र एला | घरेलू वैक्सीन बनाने में अपने उत्साहजनक काम के लिए | ‘चेंजमेकर ऑफ द ईयर |
मिताली राज | क्रिकेट के लिए | चेंजमेकर ऑफ द ईयर |
देहात | कृषि सेवाओं के लिए वन-स्टॉप शॉप | चेंजमेकर डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन अवार्ड |
जेरोधा | डिस्काउंट ब्रोकरेज में अग्रणी | चेंजमेकर फाइनेंशियल ट्रांसफॉर्मेशन अवार्ड |
रमेश रलिया | नैनो यूरिया के आविष्कारक | चेंजमेकर सोशल ट्रांसफॉर्मेशन अवार्ड |
प्राची शेवागांवकर | एक जलवायु कार्रवाई योद्धा | यंग चेंजमेकर अवार्ड |
आकाश सिंह | कैदियों को कुशल बनाते हैं और नदी को संबोधित भी करते हैं | यंग चेंजमेकर अवार्ड |
21 सितंबर, 2022 को अमेरिका के न्यूयॉर्क में आयोजित संयुक्त राष्ट्र महासभा की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में भारत ने ‘संयुक्त राष्ट्र’ पुरस्कार जीता है।
20 सितंबर, 2022 को न्यूयॉर्क के लिंकन सेंटर में बिलगेट्स एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा‘गोलकीपर्स ग्लोबल गोल्स अवार्ड्स’ प्रदान किए गए।
विजेता | देश | सम्बंधित क्षेत्र के लिए पुरस्कृत |
राधिका बत्र | भारत | वंचित वर्ग के बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य समाधान प्रदान करने में उनके काम के लिए |
जारा जोया | अफगानिस्तान | अफगानिस्तान से जुड़े लोगों की कहानियां बताने में उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण के लिए पुरस्कार दिया गया। |
वेनेसा नाकाटे | युगांडा | ये जलवायु कार्यकर्ता हैं। इन्हें सामाजिक क्रांति लाने के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया। |
12 सितंबर, 2022 को रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी द्वारा आयोजित बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास काकाडू-2022 आस्ट्रेलिया के डार्विन में आयोजित किया गया।
उद्देश्यः समुद्री सुरक्षा एवं निगरानी के लिये प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करना।
थीमः साझेदारी, नेतृत्व, दोस्ती।
11 सितंबर, 2022 को भारतीय नौसेना (Indian Navy) द्वारा आयोजित जापान-भारत समुद्री अभ्यास-2022 (JIMEX 22) का छठा संस्करण बंगाल की खाड़ी में आयोजित किया गया।
उद्देश्यः इंटरआपरेबिलिटी को बढ़ाना और सीमैनशिप और संचार प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करना।
सितंबर 2022 में भारतीय सेना की खड़गा कोर और वायु सेना ने पंजाब के पटियाला में 4 दिवसीय संयुक्त अभ्यास ‘गगन स्ट्राइक’ का आयोजन किया गया।
उद्देश्यः भारतीय सेना की बेहतर आक्रामक क्षमता को बढ़ाना।
27 से 28 अगस्त, 2022 को भारतीय तटरक्षक बल ने चेन्नई में 10वां राष्ट्रीय समुद्री खोज और बचाव अभ्यास 'SAREX-22' आयोजित किया।
थीमः ‘समुद्री यात्री सुरक्षा के लिए क्षमता निर्माण’ है।
31 अगस्त, 2022 को इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रलय के तहत भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-IN) ने सिंगापुर की साइबर सुरक्षा एजेंसी के सहयोग से 13 देशों के लिए साइबर सुरक्षा अभ्यास ‘सिनर्जी’ का सफलतापूर्वक संचालन किया।
थीमः ‘रैनसमवेयर हमलों का मुकाबला करने के लिए सुदृढ़ नेटवर्क बनाना’ है।
1 से 7 सितंबर 2022 तक रूस के पूर्वी सैन्य जिले के प्रशिक्षण मैदान में एक बहुपक्षीय रणनीतिक और कमान ‘वोस्तोक अभ्यास’ (Vostok Exercise) 2022 का आयोजन किया गया।
उद्देश्यः सैन्य दल एवं पर्यवेक्षकों के बीच बातचीत और समन्वय स्थापित करना है।
हाल ही में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और ब्रिटिश सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक साइबर हमले से निपटने की तैयारी के लिए बीएई सिस्टम्स (BAE Systems) के सहयोग से रैनसमवेयर (Ransomware) से निपटने के लिए 26 देशों के लिए रैनसमवेयर ड्रिल अभ्यास का वर्चुअल तरीके से सफलतापूर्वक संचालन किया।
24 सितंबर, 2022 को बच्चों के अश्लील फोटो और वीडियो की ऑनलाइन बिक्री और वितरण (Child Pornography) के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने चाइल्ड पोर्नाेग्राफी से जुड़े दो मामलों में ‘ऑपरेशन मेघचक्र’ (Operation Megh Chakra) के तहत 19 राज्यों और एक केंद्र-शासित प्रदेश में 56 ठिकानों पर छापेमारी की।
पुस्तकें | |
पुस्तक | लेखक |
‘रजनी के मंत्रः लाइफ लेसन्स फ्रॉम इंडियाज मोस्टलव्ड सुपरस्टार’ | पी.सी. बालासुब्रमण्यम |
‘विल पावरः द इनसाइड स्टोरी ऑफ द इनक्रेडिबल टर्नअराउंड इन इंडियन वूमेन हॉकी’ | सोजर्ड मारिन |
‘फोर्जिंग मेटलः नृपेंद्र राव एंड द पेन्नार स्टोरी’ | पवन सी. लाल |
‘अटल जो अटल है’ | डॉ. इंद्र सिंह ठाकुर |
Indian Banking in Retrospet-75 years of Independence | आशुतोष रारावीकर |
‘साइंस बिहाइंड सूर्य नमस्कार’ | श्री मुजपारा |
Footprints on the Sands of Time | रॉबर्ट एम. वॉशबर्न |
मेकिंग ऑफ ए जनरल-ए हिमालयन इको | कोनसम हिमालय सिंह |
5 सितंबर, 2022 को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘पीएम श्री स्कूल’ (पीएम स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया) नामक एक नई पहल की घोषणा की।
9 सितंबर, 2022 को भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने ‘प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान’ (Pradhan Mantri TB Mukt, Bharat Abhiyaan) का शुभारंभ किया।
5 सितंबर, 2022 को शिक्षक दिवस के अवसर पर, भारतीय विज्ञान प्रौद्योगिकी और इंजीनियरिंग सुविधाओं के मानचित्र (I-STEM) में वैज्ञानिक प्रवृत्ति वाली महिलाओं के प्रयासों को मजबूत करने के लिए एक पहल शुरू की।
10 सितंबर, 2022 को ‘प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना’ (Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana) के दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रलय के मत्स्य विभाग ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम आयोजित किया।
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 सितंबर, 2020 को बिहार सहित देश के 21 राज्यों में 20,050 करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना का शुभारंभ किया।
25 सितंबर, 2022 को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मध्य प्रदेश के मुरैना में ‘राष्ट्रीय बीज निगम’ (National Seed Corporation - NSC) के ‘जैविक बीज फार्म’ का शिलान्यास किया।
राष्ट्रीय बीज निगम लिमिटेड
|
25 सितंबर, 2022 को केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने दो दिवसीय आरोग्य मंथन 2022 कार्यक्रम का उद्घाटन किया। आरोग्य मंथन आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) के 4 साल और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के 1 साल पूरे होने का प्रतीक है।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
25 सितंबर, 2018 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म-दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ की शुरुआत की थी।
उद्देश्यः देश के प्रत्येक नागरिक तक स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
22 सितंबर, 2022 को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रलय के राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन बोर्ड (National Beekeeping Board- NBB) ने राष्ट्रीय बीज अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र (National Seed Research and Training Center - NSRTC) वाराणसी,उत्तर प्रदेश के सहयोग से वाराणसी में ‘हनी वैल्यू चेन’ में कृषि स्टार्ट-अप की भूमिका पर एक राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
उद्देश्यः शहद संग्रह, भंडारण, प्रसंस्करण, परीक्षण और ब्रांडिंग केंद्रों के लिए बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है।
17 सितंबर, 2022 को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे ने मुंबई में खादी और ग्रामोद्योग आयोग के कार्यालय में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम-पीएमईजीपी के अंतर्गत सहायता प्राप्त 72 इकाइयों और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के 720 लाभार्थियों को वितरित मार्जिन मनी सब्सिडी का उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम
|
केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने कक्षा 1 से 5वीं कक्षा के छात्रें के लिए रामकृष्ण मिशन के ‘जागृति’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
8 सितंबर, 2022 को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा ‘मानव विकास रिपोर्ट’ (Human Development Index) 2021 जारी किया गया।
शीर्ष रैंकिंग वाले देश |
||
रैंकिंग |
देश |
एचडीआई मूल्य |
1 |
स्विट्जरलैंड |
0.962 |
2 |
नॉर्वे |
0.961 |
3 |
आइसलैंड |
0.959 |
4 |
हांगकांग |
0.952 |
5 |
ऑस्ट्रेलिया |
0.951 |
132 |
भारत |
0.633 |
GK फ़ैक्ट
|
हाल ही में नीति आयोग द्वारा ‘महामारी के समय में पोषण अभियान’ (Poshan Abhiyan in Pandemic Times) शीर्षक वाली रिपोर्ट जारी की गई।
GK फ़ैक्ट
|
सितंबर 2022 में मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने आम लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए इम्फाल में ‘सीएम दा हैसी’ नाम से एक वेब-पोर्टल का शुभारंभ किया।
20 सितंबर, 2022 को शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने चेन्नई में वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (Council of Scientific - Industrial Research (CSIR) केंद्रीय चमड़ा अनुसंधान संस्थान (Central Leather Research Institute - CLRI) की यात्र के दौरान ‘स्केल ऐप’ का अनावरण किया।
उद्देश्यः चमड़ा उद्योग के कौशल, सीखने, मूल्यांकन और रोजगार की जरूरतों के लिए वन-स्टॉप सेवा प्रदान करना है।
GK फ़ैक्ट
|
21 सितंबर, 2022 को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रलय एवं कृषि और किसान कल्याण मंत्रलय के बीच नई दिल्ली में ‘कन्वर्जेंस पोर्टल’ का शुभारंभ किया गया। यह पोर्टल खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों का समर्थन करने के लांच किया गया।
हाल ही में बाल अधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ शिकायतों के समयबद्ध निवारण के लिए एनसीपीसीआर ने ऑनलाइन पोर्टल ‘ई-बाल निदान’ में सुधार किया है।
ई-बाल निदान
|
हाल ही में, FSG नामक एक वैश्विक परामर्श फर्म द्वारा फ्भारतीय कृषि-प्रौद्योगिकी के लिए आगे क्या हैय् नामक शीर्षक से ‘एग्रीटेक रिपोर्ट 2022’ (Agritech Report 2022) जारी किया गया है।
उद्देश्यः कृषि कार्यों की उपज, दक्षता, लाभप्रदता और स्थिरता में सुधार करना है।
25 सितंबर, 2022 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माध्यमिक शिक्षा विभाग के कॅरिअर काउंसिलिंग के लिए ‘पंख’ पोर्टल का लांच किया। इसके अलावा स्कूल मैपिंग का पोर्टल पहुंच, ऑनलाइन मॉनिटरिंग व स्कूल ग्रेडिंग, ई-लाइब्रेरी का पोर्टल ‘प्रज्ञान’ भी लांच किया गया।
हाल ही में राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (National Green Tribunal) ने ठोस एवं तरल अपशिष्ट उत्पादन और उपचार अर्थात प्रबंधन में विफल रहने के कारण पश्चिम बंगाल सरकार पर 3,500 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के बारे में
स्थापनाः स्थापना 18 अक्टूबर, 2010 को राष्ट्रीय हरित अधिकरण अधिनियम (National Green Tribunal Act), 2010 के तहत की गई थी। यह छः महीने के अंदर आवेदनों का निपटान करने का प्रयास करता है।
मुख्यालयः दिल्ली में है तथा चार क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल, पुणे, कोलकाता एवं चेन्नई में स्थित हैं।
उद्देश्यः पर्यावरण संबंधी मुद्दों का तेजी से निपटारा करना है तथा अदालतों में लगे मुकदमों के बोझ को कम करना।
संरचनाः अध्यक्ष, न्यायिक सदस्य और विशेषज्ञ सदस्य शामिल होते है। वे तीन वर्ष की अवधि अथवा 65 वर्ष की आयु (जो भी पहले हो) तक पद पर रहेंगे और पुनर्नियुक्ति के पात्र नहीं होंगे। अध्यक्ष की नियुक्ति भारत के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श से केंद्र सरकार द्वारा की जाती है।
16 सितंबर, 2022 में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का 22वां क्षेत्रीय शिखर सम्मेलन उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित किया गया। इस सम्मलेन में भारत का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।
शंघाई सहयोग संगठन
स्थापनाः 15 जून, 2001
उद्देश्यः मुख्य रूप से क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों, क्षेत्रीय आतंकवाद, जातीय अलगाववाद और धार्मिक अतिवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई पर ध्यान केंद्रित करना।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास (IIT MADRAS) आईबीएम क्वांटम नेटवर्क में शामिल होने वाला पहला भारतीय संस्थान बन गया है।
स्थापनाः 1959 में संस्थान का औपचारिक रूप से उद्घाटन वैज्ञानिक और सांस्कृतिक मामलों के केंद्रीय मंत्री प्रो- हुमायूं कबीर द्वारा किया गया था। वर्ष 1961 में भारत की संसद द्वारा ‘राष्ट्रीय महत्व का संस्थान’ घोषित किया गया।
उद्देश्यः अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं में अंतर- विश्वविद्यालय भागीदारी स्थापित करना, औद्योगिक परामर्श सेवा को मजबूत करना और टेलीविजन इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर कार्यक्रम स्थापित करना है।
विश्व स्तरीय प्रतिभा को पहचानना
1973 से संस्थान द्वारा नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. जॉन बार्डीन (भौतिकी-1973), हंस डिट्रिच जैसी प्रतिष्ठित हस्तियों को डॉक्टर ऑफ साइंस और डॉक्टर ऑफ टेक्नोलॉजी की मानद उपाधियों से सम्मानित किया है।
हाल ही में अंतरराष्ट्रीय विकास के लिए अमरीकी एजेंसी और यूनिसेफ (USAID) ने महामारी के बाद की दुनिया में स्वस्थ व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए दूरदर्शन और YouTube शृंखला ‘दूर से नमस्ते’ लॉन्च किया है। दूर से नमस्ते एक नई टेलीविजनशृंखला है, जो महामारी के बाद की दुनिया में स्वस्थ व्यवहार को प्रोत्साहित करती है।
यूनिसेफ
स्थापनाः 3 नवंबर, 1961
उद्देश्यः विकासशील देशों में जीवन में सुधार करते हुए अमेरिकी विदेशी सहायता करना।
सितंबर 2022 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मुंबई में भारतीय बैंक संघ की 75वीं वार्षिक बैठक को संबोधित किया।
स्थापनाः 26 सितंबर, 1946
उद्देश्यः भारतीय बैंकिंग के विकास, समन्वय एवं मजबूतीप्रदान करने के लिए।
10 सितंबर, 2022 को विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने खाड़ी सहयोग परिषद (Gulf Cooperation Council: GCC) के महासचिव नाएफ फलह मुबारक अल-हजरफ के साथ भारत और खाड़ी सहयोग परिषद के बीच ‘परामर्श तंत्र’ विकसित करने के हेतु सहमति-पत्र पर हस्ताक्षर किए।
जीसीसी
स्थापनाः 4 फरवरी, 1981
उद्देश्यः विभिन्न क्षेत्रें में सदस्य देशों के बीच सहयोग और समन्वय विकसित करने के नीतियों का प्रस्ताव, सिफारिशें, अध्ययन और परियोजनाएं तैयार करना।
हाल ही में राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC), संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) ने प्लास्टिक प्रदूषण के मुद्दे से निपटने के लिए नई दिल्ली में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
स्थापनाः 1972
मुख्यालयः नैरोबी, केन्या में
सदस्य देशः 193
उद्देश्यः संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के भीतर सतत विकास के पर्यावरणीय आयाम के सुसंगत कार्यान्वयन को बढ़ावा देना तथा पर्यावरण एजेंडा निर्धारित करना।
कार्यः यूएनईपी का मिशन भविष्य की पीढ़ियों के साथ समझौता किए बिना राष्ट्रों और लोगों को उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए प्रेरित, सूचित एवं सक्षम करके पर्यावरण की देखभाल में नेतृत्व प्रदान करना तथा साझेदारी को प्रोत्साहित करना है।
भारत में एनसीसी का गठन 1948 के राष्ट्रीय कैडेट कोर अधिनियम के साथ किया गया था।
हाल ही में ‘हिन्नमनोर’ (Hinnamnor) नामक उष्णकटिबंधीय चक्रवात ने पश्चिमी प्रशांत महासागर के देशों को प्रभावित किया है।
विश्व के विभिन्न क्षेत्रें में उष्णकटिबंधीय चक्रवातों के नाम | |
क्षेत्र | उष्णकटिबंधीय चक्रवात नाम |
वेस्ट इंडीज और फ्लोरिडा के तट | हरिकेन |
फिलीपींस द्वीप समूह, चीन और जापान के तट | टाइफून |
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर | चक्रवात |
ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पूर्व और उत्तर-पश्चिमी तट | विली-विलीज |
संयुक्त राज्य अमेरिका और मैक्सिको | टॉरनेडो |
2 सितंबर, 2022 को ‘ब्लू एनर्जी मोटर्स’, सिंगापुर स्थित एक फर्म द्वारा समर्थित दो वर्षीय स्टार्ट-अप ने पुणे के चाकन में एक विनिर्माण संयंत्र शुरू करके भारत के पहले एलएनजी-ईंधन (LNG-fuelled) वाले हरे ट्रक का अनावरण किया है।
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के लिए नई ‘तटीय क्षेत्र प्रबंधन योजना’ (Coastal Zone Management Plan) को मंजूरी प्रदान कर दी है।
GK फ़ैक्ट
|
हाल ही में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने लद्दाख में भारत का पहला ‘नाइट स्काई अभयारण्य’ (Night Sky Sanctuary) स्थापित करने की एक पहल की है। इसे अगले तीन महीने में पूरा कर लिया जाएगा।
GK फ़ैक्ट
|
10 सितंबर, 2022 को ओडिशा की राजधानी भुबनेश्वर में चिड़ियाघर निदेशकों का सम्मेलन आयोजित किया गया, इसमें केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण द्वारा रैंकिंग सूची जारी की गई। इस सूची में पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में स्थित ‘पप्रजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क’ को देश का सर्वश्रेष्ठ चिड़ियाघर घोषित किया गया है।
शीर्ष रैंकिंग वाले चिड़ियाघर |
||
रैंक |
चिड़ियाघर |
स्थिति |
1 |
पप्रजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क |
दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल |
2 |
अरिग्नार अन्ना जूलॉजिकल पार्क |
चेन्नई, तमिलनाडु |
3 |
श्री चामराजेंद्र जूलॉजिकल गार्डन |
कर्नाटक के मैसूर |
4 |
अलीपुर प्राणी उद्यान |
कोलकाता, पश्चिम बंगाल |
पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क
|
30 अगस्त, 2022 को अंतरराष्ट्रीय व्हेल शार्क दिवस के अवसर पर भारत के तीन राज्यों केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप में ‘सेव दि व्हेल शार्क कैम्पेन’ लॉंच किया गया।
उद्देश्यः मछुआरों के फिशिंग नेट्स में फंसे व्हेल शार्क को मछुआरों द्वारा ही रिलीज कराना।
GK फ़ैक्ट
|
14 सितंबर, 2022 यूएनईपी, यूएनएफसीसीसी सचिवालय और गल्फ ऑर्गनाइजेशन फॉर रिसर्च एंड डेवलपमेंट (जीओआरडी) द्वारा विकसित ‘ग्रीन इवेंट्स टूल’ (जीईटी) का शुभारंभ किया गया।
उद्देश्यः योजना और कार्यान्वयन चरणों में घटनाओं के कार्बन पदचिह्न को कम करने के लिए कार्यों को प्रोत्साहित करना और सुविधाजनक बनाना है। ग्रीन इवेंट्स टूल (जीईटी) एक एकीकृत वेब-आधारित मूल्यांकन मंच है, जिसे घटनाओं की स्थिरता और पर्यावरणीय प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए कल्पना और डिजाइन किया गया है।
सितंबर 2022 में निजी क्षेत्र की इलेक्ट्रॉनिक कृषि मंडी, एग्रीबाजार द्वारा ‘एग्रीबाजार किसान सफल कार्ड’ लॉन्च किया गया है।
6 सितंबर, 2022 को गुजरात अंकलेश्वर एचडीएफसी बैंक ने गुजरात में अपनी अत्याधुनिक ‘बैंक ऑन व्हील्स’ वैन का अनावरण किया, जो बैंकिंग सेवाओं को बिना बैंक वाले गांवों तक ले जाएगा।
GK फ़ैक्ट
|
14 सितंबर, 2022 को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) 5 लाख करोड़ के मार्केट कैप (Market Capitalization) को पार करने वाला तीसरा बैंक बन गया।
20 सितंबर, 2022 को रिजर्व बैंक ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को प्रॉम्प्ट करेक्टिव एक्शन फ्रेमवर्क (Prompt Corrective Action Framework–PCAF) के दायरे से बाहर कर दिया गया है।
प्रॉम्प्ट करेक्टिव एक्शन फ्रेमवर्क
|
8 सितंबर, 2022 को केन्द्रीय वित्त और कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने नियमित बैंकिंग चैनलों से बाहर "अवैध लोन ऐप" से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार करने हेतु बैठक की अध्यक्षता की।
अवैध लोन ऐप रोकने हेतु निर्णय
सितंबर 2022 में मुंबई में भारतीय बैंक संघ (Indian Banks' Association: IBA) की 75वीं वार्षिक बैठक (AGM) को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संबोधित किया।
13 सितंबर, 2022 को भारतीय समूह वेदांता (Vedanta) और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र की कंपनी फॉक्सकॉन (Foxconn) ने सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले एफएबी विनिर्माण इकाई लगाने के लिए गुजरात सरकार के साथ सहमति ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।
19 सितंबर, 2022 को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की एमडी व सीईओ ए- मणिमेखलै और कलेक्टर ऋषि गर्ग ने मध्य प्रदेश के हरदा जिले में किसान क्रेडिट कार्ड के डिजिटाइजेशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया है।
उद्देश्यः किसानों के सामने आने वाली चुनौतियों जैसे कि बैंक में व्यत्तिफ़गत रूप से जाना, शाखा, भूमि स्वामित्व और अन्य दस्तावेज जमा करना और केसीसी प्राप्त करने में उच्च टर्नअराउंड समय आदि प्रक्रिया को सरल बनाना है।
किसान क्रेडिट कार्ड
|