सामयिक

सार-संक्षेप:

“अंतरराष्ट्रीय एकता और समरसता के श्रमिक दिवस” - 1 मई

1 मई विश्व स्तर पर श्रमिक आंदोलन की उपलब्धियों को स्वीकार करता है। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस या मई दिवस प्रति वर्ष 1 मई को विश्व स्तर पर मनाया जाता है।

  • 1 मई, या मजदूर दिवस जो 1890 में श्रमिक आंदोलन के पहले उत्सवों की याद में मनाया जाता है।
  • 1 मई को “अंतरराष्ट्रीय एकता और समरसता के श्रमिक दिवस” के रूप में घोषित किया गया था।
  • श्रमिक दिवस बेहतर कामकाजी परिस्थितियों और श्रमिकों के अधिकारों के लिए एक लंबी लड़ाई से उत्पन्न हुआ और सामाजिक और आर्थिक निष्पक्षता के लिए कार्रवाई का आह्वान है।

68वां हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023

68वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन 28 अप्रैल, 2023 को मुंबई में किया गया। फिल्मफेयर पुरस्कार हिंदी फिल्म उद्योग को समर्पित सबसे पुराने और सबसे प्रमुख फिल्म आयोजनों में से एक है। इन पुरस्कारों को पहली बार 1954 में पेश किया गया था।

2023 के विजेताओं की सूची:

  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म : गंगूबाई काठियावाड़ी
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता : बधाई दो के लिए राजकुमार राव
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री : गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए आलिया भट्ट
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (आलोचक) : वध के लिए संजय मिश्रा
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (आलोचक) : बधाई दो के लिए भूमि पेडनेकर और भूल भुलैया 2 के लिए तब्बू
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक : गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए संजय लीला भंसाली
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक : गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए संजय लीला भंसाली
  • सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता : जुग-जुग जीयो के लिए अनिल कपूर

नारायणन वाघुल द्वारा लिखित पुस्तक 'रिफ्लेक्शंस' का विमोचन

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 28 अप्रैल, 2023 को मुंबई में नारायणन वाघुल द्वारा लिखित पुस्तक 'रिफ्लेक्शंस' का विमोचन किया।

  • इस पुस्तक में दशकों की भारत के वित्तीय परिदृश्य में वाघुल के अनुभवों का एक ज्वलंत विवरण है।
  • वाघुल की पुस्तक उनके करियर के दौरान नाटकीय, विनोदी और महत्वपूर्ण घटनाओं का वर्णन करती है।
  • वाघुल ने महिला सशक्तिकरण के लिए उनके विचार और दृष्टिकोण को भी उजागर किया।

नारायणन वाघुल :- नारायणन वाघुल भारत के एक पूर्व बैंकर पेशेवर हैं। उन्हें भारत सरकार द्वारा 2010 में व्यापार और उद्योग श्रेणी में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था ।

सिद्धार्थ मोहंती एलआईसी के चेयरमैन नियुक्त

केंद्र सरकार ने 28 अप्रैल, 2023 को सिद्धार्थ मोहंती को दो वर्ष (29 जून, 2024) तक के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का नया चेयरमैन नियुक्त किया है।

  • 29 जून 2024 के बाद मोहंती जून 2025 तक एलआईसी के सीईओ और एमडी रहेंगे।
  • मोहंती को एलआईसी के चार प्रबंध निदेशकों में से एक हैं, उन्हें मार्च में तीन महीने के लिए अंतरिम अध्यक्ष नामित किया गया था।
  • एलआईसी में फरवरी 2021 में प्रबंध निदेशक बनने के पूर्व मोहंती एलआईसी हाउसिंग फाइनैंस लिमिटेड में मुख्य कार्याधिकारी थे।
  • एलआईसी के तीन प्रबंध निदेशक एम जगन्नाथ, तबलेश पांडे और मिनी आईपे हैं।

पावरग्रिड (पीजीसीआईएल) को ग्लोबल गोल्ड पुरस्कार

भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अधीन एक महारत्न सीपीएसयू- पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) को ग्रीन ऑर्गनाइजेशन ने ग्लोबल गोल्ड पुरस्कार से सम्मानित किया है।

  • 24 अप्रैल, 2023 को अमेरिका के मियामी में आयोजित ग्रीन वर्ल्ड अवार्ड्स- 2023 समारोह को दौरान यह सम्मान प्रदान किया गया।
  • यह पुरस्कार ओडिशा में कालाहांडी जिले के जयपटना प्रखंड के 10 गांवों में वाटरशेड प्रबंधन, सामुदायिक भागीदारी और बेहतर फसल प्रबंधन में सुधार के लिए दिया गया है।

पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड :- यह भारत की सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है। यह संपूर्ण अंतर-राज्य पारेषण प्रणाली की आयोजना, समन्वयन, पर्यवेक्षण तथा नियंत्रण के अधिदेश के साथ विद्युत पारेषण व्यवसाय में लगा हुआ है। इसकी स्थापना वर्ष 1989 में की गयी थी

दलाई लामा को 64 साल बाद रेमन मैग्सेसे पुरस्कार मिला

तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा को 26 अप्रैल, 2023 को रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दलाई लामा यह पुरस्कार को 64 साल बाद मिला है।

  • दलाई लामा को यह पुरस्कार तिब्बती समुदाय के लिए संघर्ष करने और तिब्बती संस्कृति को प्रेरणा दिलाने के लिए दिया गया।
  • उन्हें इस अवॉर्ड के लिए 1959 में चुना गया था, लेकिन तब चीन की वजह से वह तिब्बत से भागकर भारत आ गए थे, इस वजह से पुरस्कार लेने नहीं जा सके थे।
  • अब 64 साल के बाद रेमन मैग्सेसे की टीम दलाई लामा को हिमाचल स्थित उनके घर पर यह पुरस्कार देने पहुंची।
  • दलाई लामा को दिया जाने वाला यह पहला इंटरनेशनल अवॉर्ड था।
रेमन मैग्सेसे अवॉर्ड :- यह पुरस्कार फिलीपींस के 7वें राष्ट्रपति रेमन मैग्सेसे की याद में दिया जाता है। इसकी स्थापना 1957 में की गई थी। सामाजिक सुधार के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले को यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इसे एशिया का नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है।

विश्व बौद्धिक संपदा दिवस: 26 अप्रैल

हमारे दैनिक जीवन में पेटेंट, कॉपीराइट, ट्रेडमार्क और डिजाइन की भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रति वर्ष 26 अप्रैल को विश्व बौद्धिक संपदा दिवस मनाया जाता है।

  • विश्व बौद्धिक संपदा दिवस 2023 की थीम "महिला और आईपी: त्वरित नवाचार और रचनात्मकता" है।
  • 2023 की थीम का उद्देश्य - बौद्धिक संपदा के क्षेत्र में महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों पर काबू पाने और उनकी पूरी क्षमता को अनलॉक करने के महत्व को उजागर करना है।
  • बौद्धिक संपदा का तात्पर्य अमूर्त आस्तियों से है जो मन द्वारा उत्पन्न होती हैं, जिसमें साहित्यिक और कलात्मक कार्य, डिजाइन, आविष्कार, प्रतीक, नाम और वाणिज्य में उपयोग की जाने वाली छवियां शामिल हैं।
  • व्यक्ति और कंपनियां इन गैर-भौतिक संपत्तियों के मालिक हो सकते हैं, और बौद्धिक संपदा अधिकार उन्हें अपनी रचनाओं पर नियंत्रण प्रदान करते हैं।

विश्व बौद्धिक संपदा दिवस :- WIPO संयुक्त राष्ट्र की एक विशिष्ट एजेंसी है जो एक निष्पक्ष वैश्विक बौद्धिक संपदा प्रणाली को बढ़ावा देती है।

वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम का पीएम गति शक्ति योजना के साथ एकीकरण

केंद्र के महत्वाकांक्षी वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम (VVP), जिसका उद्देश्य बुनियादी ढांचे को विकसित करना और चीन की सीमा के साथ गांवों को पर्यटकों के लिए खोलना है, को प्रधानमंत्री की गति शक्ति मेगा परियोजना के साथ एकीकृत किया जाएगा।

  • पीएम गति शक्ति, इंफ्रास्ट्रक्चर कनेक्टिविटी परियोजनाओं की एकीकृत योजना और समन्वित कार्यान्वयन के लिए रेलवे और रोडवेज सहित 16 मंत्रालयों को एक साथ लाती है।
  • वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम (वीवीपी) का उद्देश्य- चीन की सीमा से लगे गांवों में बुनियादी ढांचे का विकास करना और पर्यटन को बढ़ावा देना है।
  • यह कार्यक्रम चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के 19 जिलों के 46 सीमावर्ती ब्लॉकों के 2,967 गांवों को कवर करेगा।

वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम :- इस कार्यक्रम की घोषणा बजट भाषण 2022 में की गई थी। इसका उद्देश्य चीन के साथ भारत की सीमा से सटे गांवों में बुनियादी ढांचे में सुधार करना है।

  • कार्यक्रम के तहत, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्य बुनियादी ढांचे में सुधार करेंगे और आवासीय और पर्यटन केंद्रों का निर्माण करेंगे।

पीएम गति शक्ति पहल :- यह आर्थिक विकास और सतत विकास के लिए एक परिवर्तनकारी दृष्टिकोण है। इसे विभिन्न आर्थिक क्षेत्रों को मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करने के लिए 13 अक्टूबर 2021 को लॉन्च किया गया था।

स्टार स्पोर्ट्स ने ऋषभ पंत को 'बिलीव एंबेसडर' नियुक्त किया

21 अप्रैल, 2023 को स्टार स्पोर्ट्स ने भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को अपने नवीनतम 'बिलीव एंबेसडर' के रूप में नियुक्त किया है।

  • स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के साथ हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे अन्य मौजूदा क्रिकेटर भी जुड़े हुए हैं।
  • स्टार स्पोर्ट्स ने 2017 में अपने रोस्टर को 2 राजदूतों से बढ़ाकर अब 6 कर दिया है, जिसमें विराट कोहली भी शामिल है।
  • बिलीव एंबेसडर' देश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ विभिन्न आईपीएल टीमों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

पत्रकार तारिक फतह का निधन

पाकिस्तानी मूल के कनाडाई लेखक और पत्रकार तारेक फ़तह का 24 अप्रैल, 2023 को कनाडा में निधन हो गया। वे 73 वर्ष के थे।

  • 1949 में पाकिस्तान के कराची में जन्मे तारिक फतेह खुद को भारतीय मानते थे और पाकिस्तान को भी भारतीय संस्कृति का ही हिस्सा बताते थे।
  • धार्मिक कट्टरता के खिलाफ रहे तारिक फतेह भारतीय संस्कृति के परोधा थे।
  • वह भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश को एक साथ जोड़ने की बातें करते थे।
  • फतेह 1987 में कनाडा चले गए थे और फिर वहीं के निवासी हो गए थे।
  • तारेक फतह ने 1970 में कराची सन में रिपोर्टर के रूप में की थी, उसके बाद पाकिस्तान टेलीविजन के लिए एक जांचकर्ता के रूप में काम किया।
  • 1977 में, जिया-उल-हक सरकार ने उन्हें देशद्रोह के आरोप में आरोपित किया, जिससे उन्हें सऊदी अरब जाना पड़ा, और फिर 1987 में कनाडा की नागरिकता प्राप्त कर ली।
Showing 51-60 of 1,854 items.