सामयिक
फुटबॉल:
अंडर-16 सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप 2023
भारत की अंडर-16 फुटबॉल टीम ने दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (SAFE) फुटबॉल चैंपियनशिप 2023 में बांग्लादेश को 2-0 से हराकर खिताब जीत लिया।
- यह चैंपियनशिप 1-10 सितंबर तक भूटान के थिंपू में आयोजित किया गया था। इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमों ने भाग लिया था।
- भारतीय अंडर-16 टीम ने इस खिताब को पांचवीं बार जीता है।
- टीम इंडिया की तरफ से खेल के 8वें मिनट में पहला गोल भरत लायेरजम ने और दूसरा गोल 73वें मिनट में लेविस जांगमिनलम ने किया।
- सूरज सिंह को SAFF U16 चैम्पियनशिप का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर जबकि मोहम्मद अरबाश को सबसे मूल्यवान खिलाड़ी और उच्चतम स्कोरर का पुरस्कार प्रदान किया गया।
- ग्रुप स्टेज में भारत, बांग्लादेश और नेपाल को हराकर पहले स्थान पर रहा, जबकि दूसरे ग्रुप में पाकिस्तान शीर्ष स्थान पर रहा।
- अंडर-16 SAFE फुटबॉल चैंपियनशिप का पहली बार आयोजन वर्ष 2011 में किया गया था।
मोहन बागान ने डूरंड कप 2023 जीता
मोहन बागान ने 3 सितंबर, 2023 को कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में ईस्ट बंगाल को 1-0 से हराकर डूरंड कप फुटबॉल 2023 जीत ली है।
- 3 अगस्त से 3 सितंबर 2023 तक असम एवं पश्चिम बंगाल के कुछ शहरों में डूरंड कप 2023 फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई।
- मोहन बागान एसजी डूरंड कप के इतिहास में 17 खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है।
- दिमित्री पेट्राटौस ने मोहन बागान की तरफ से एक मात्र गोल किए।
- ईस्ट बंगाल डूरंड कप जीतने वाली दूसरी सबसे सफल टीम है जिसके नाम 16 खिताब दर्ज हैं।
- मोहन बागान ने पिछला डूरंड कप वर्ष 2000 में जीता था।
- मोहन बागान ने 2004, 2009 और 2019 में डूरंड कप फाइनल में पहुंचा था लेकिन जीत दर्ज करने में असफल रहा।
डूरंड कप 2023 पुरस्कार विजेता
- गोल्डन ग्लव्स पुरस्कार : विशाल कैथ (मोहन बागान)
- गोल्डन बूट पुरस्कार : डेविड लालह्लानसंगा (मोहम्मडन एससी)
- गोल्डन बॉल पुरस्कार : नंदकुमार शेखर (ईस्ट बंगाल एफसी)
महिला फीफा विश्व कप 2023
स्पेन ने 20 अगस्त, 2023 को सिडनी में आयोजित महिला फुटबॉल फीफा विश्व कप 2023 जीत लिया। फाइनल में स्पेन ने इंग्लैंड को 1-0 से हराया।
- स्पेन की टीम पहली बार महिला फीफा विश्व कप का खिताब जीत पाई है।
- मैच का एकमात्र गोल स्पेन की कप्तान ओल्गा कारमोना ने किया।
- स्पेन महिला फीफा विश्व कप जीतने वाली पांचवीं टीम बन गई है।
- अमेरिका ने चार बार, जर्मनी ने दो बार, नॉर्वे और जापान ने एक-एक बार महिला फीफा विश्व कप का खिताब जीता है।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो फुटबॉल इतिहास में हेडर से सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 1 अगस्त, 2023 को हेडर के जरिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
- रोनाल्डो ने अपना 145वां हेडर गोल किया। उन्होंने गर्ड मुलर का 144 गोल का रिकॉर्ड तोड़ा ।
- रोनाल्डो ने सऊदी अरब के रियाद में किंग फहद इंटरनेशनल स्टेडियम में किंग सलमान क्लब कप गेम में यूएस मोनास्टिर के खिलाफ यह उपलब्धि पाई।
- प्रीमियर लीग टीम मैनचेस्टर यूनाइटेड को छोड़ने के बाद रोनाल्डो जनवरी 2023 में अल नासर टीम में शामिल हो गए।
फुटबॉल इतिहास में सर्वाधिक हेडर बनाने वाले खिलाड़ी :-
- क्रिस्टियानो रोनाल्डो (पुर्तगाल) - 145
- गर्ड मुलर (जर्मनी) - 144
- कार्लोस सैंटिलाना (स्पेन) - 125
- पेले (ब्राजील) - 124
रोनाल्डो 200 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले पहले पुरुष फुटबॉलर
फुटबॉलर और पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो 200 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले विश्व के पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए है। इस मामले में उन्होंने कुवैत के बादर अल-मुतावा के 196 मैचों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
- रोनाल्डो ने यह उपलब्धि आइसलैंड के खिलाफ यूरोपियन चैंपियनशिप क्वॉलिफाइंग मैच के दौरान प्राप्त की है।
- 200 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो को गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।
- रोनाल्डो अपने इंटरनेशनल करियर में अब तक 123 अंतरराष्ट्रीय गोल कर चुके हैं।
- वर्ष 2022 में कतर में संपन्न हुए विश्व कप में, रोनाल्डो पांच अलग-अलग विश्व कप में गोल करने वाले पहले पुरुष फुटबॉल खिलाड़ी बने थे।
- रोनाल्डो फुटबॉल के प्रतिष्टित अवार्ड बैलन डी'ओर को पांच बार जीत चुके है।
- क्रिस्टियानो रोनाल्डो 30 दिसंबर 2022 को, सऊदी क्लब के क्लब अल-नासर से जुड़े हैं।
भारत ने लेबनान को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल कप फुटबॉल टूर्नामेंट जीता
भारत ने भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 18 जून, 2023 को लेबनान को 2-0 से हराकर इंटरकांटिनेंटल कप फुटबॉल टूर्नामेंट जीत लिया है।
- कप्तान सुनील छेत्री ने दूसरे हाफ के 46वें मिनट में भारत के लिए पहला गोल किया।
- लल्लियांजुआला छांगते ने 65वें मिनट में दूसरा गोल किया।
- यह इंटरकॉन्टिनेंटल कप का तीसरा संस्करण है और भारत दूसरी बार चैंपियन बना है। पिछली बार भारत ने 2018 में इस टूर्नामेंट को जीता था।
उरुग्वे ने इटली को हराकर अंडर-20 फुटबॉल विश्व कप जीता
अर्जेंटीना के ला प्लाटा में डिएगो माराडोना स्टेडियम में उरुग्वे ने 11 जून, 2023 को इटली को 1-0 से हराकर अपना पहला अंडर-20 फुटबॉल विश्व कप जीत लिया है।
- उरूग्वे ने लूसियानो रौद्रिगेज के द्वारा अंतिम समय में किए गोल से यह जीत प्राप्त कर सका।
- फीफा U20 विश्व कप 2023 में नाइजीरिया ने 10 गोल के साथ गोल्डन बूट पुरस्कार जीता।
- फीफा U20 विश्व कप 2023 में टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में अर्जेंटीना के थियागो अल्माडा ने गोल्डन बॉल पुरस्कार जीता।
- उरूग्वे इससे पूर्व 1997 और 2013 में फाइनल में पहुँच चुका है।
- उरुग्वे ने यह टूर्नामेंट जीत कर यूरोपीय टीमों की लगातार चार जीत के क्रम को तोड़ दिया है।
- तीसरे स्थान के प्लेऑफ में फ्रांस ने दक्षिण कोरिया को 3-2 से हराया।
फीफा U20 विश्व कप :- टूर्नामेंट पहली बार 1977 में फीफा वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप के रूप में आयोजित किया गया था। 2005 में इसका नाम बदलकर FIFA U-20 World Cup कर दिया गया।
लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना के लिए 100वां अंतरराष्ट्रीय गोल किया
अर्जेंटीना के फुटबॉल कप्तान लियोनेल मेसी ने 28 मार्च 2023 को कुराकाओ के खिलाफ एक घरेलु मैच में अपने देश के लिए अपना 100वां अंतरराष्ट्रीय गोल किया।
- मेसी अब 102 गोल के साथ, पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो (122) और ईरान के अली डेई (109) के बाद सर्वकालिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं।
- सात बार के बैलन डी'ओर विजेता मेसी ने सैंटियागो डेल एस्टेरो में खेले गए इस मुकाबले में तीन गोल किये।
- अर्जेंटीना की विश्व कप जीतने के बाद यह लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले उसने फ्रेंडली मैच में ही पनामा को 2-0 से हराया था।
- मेसी विश्व कप प्रतियोगिताओं में अर्जेंटीना के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 2006 से शुरू हुए पांच संस्करणों में 26 मैचों में 13 गोल किए हैं।
कर्नाटक ने संतोष ट्रॉफी जीती
5 मार्च 2023 को सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग फहद इंटरनेशनल स्टेडियम में कर्नाटक ने मेघालय को 3-2 से हराकर 54 वर्षों में पहली बार संतोष ट्रॉफी जीती। यह संतोष ट्रॉफी का 76वां संस्करण था।
- कर्नाटक के रॉबिन यादव को 'प्लेयर ऑफ द चैंपियनशिप' जबकि रजत पॉल लिंगदोह को गोलकीपर ऑफ़ चैंपियनशिप का अवार्ड मिला।
- मेघालय की टीम पहली बार इस प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची थी।
- फाइनल से पहले हुए प्ले ऑफ मैच में सर्विसेज ने पंजाब को 2-0 से हराकर तीसरे स्थान पर रहा।
संतोष ट्रॉफी के बारें में:- संतोष ट्रॉफी एक स्टेट लेवल फुटबॉल प्रतियोगिता है।
- इस टूर्नामेंट की शुरुआत वर्ष 1941 में भारतीय फुटबॉल संघ (IFA) द्वारा शुरू किया गया था, इसका नाम IFA के पूर्व अध्यक्ष, सर मनमथ नाथ रॉय चौधरी के नाम पर शुरू किया गया था जो संतोष के महाराजा थे।
- संतोष बांग्लादेश में स्थित एक स्थान है।
फ्रांस के फुटबॉल कप्तान ह्यूगो लोरिस का संन्यास
फ्रांस के कप्तान ह्यूगो लोरिस ने 9 जनवरी, 2023 को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की है।
महत्वपूर्ण तथ्य :
- ह्यूगो लोरिस अपनी टीम को लगातार दो विश्व कप के फाइनल में पहुंचाने वाले चौथे कप्तान हैं। सबसे पहले यह उपलब्धि जर्मनी के कार्ल हींज रुमेनिगे ने हासिल की थी।
- उन्होंने यह फैसला 2022 फीफा विश्व कप में अर्जेंटीना के खिलाफ फाइनल हारने के बाद लिया है।
- लोरिस की कप्तानी में 2018 वर्ल्ड कप में फ्रांस विजेता रही, जबकि 2022 वर्ल्ड कप में रनरअप रही।
- लोरिस ने नवंबर 2008 में 21 वर्ष की उम्र में उरुग्वे के खिलाफ एक मैच में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था।
- वह विश्व कप में फ्रांस के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने लिलियन थुरम के 142 मैचों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
- 2022 के फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में उतरने के साथ ही लोरिस 145 मैचों में फ्रांस की टीम का हिस्सा रहे।