सामयिक
युद्धाभ्यास/सैन्य अभियान:
सैन्य अभ्यास त्रिशाकरी प्रहार”
भारतीय सेना ने 21 जनवरी से 31 जनवरी, 2023 तक उत्तर बंगाल में संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास “त्रिशाकरी प्रहार” का आयोजन किया।
संयुक्त सैन्य अभ्यास "काजिंद-2022"
15 से 28 दिसंबर, 2022 तक भारत-कजाकिस्तान संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास काजिंद-2022 का छठा संस्करण उमरोई, मेघालय में आयोजित किया गया।
इंडिया-इंडो कार्पेट सैन्य अभ्यास
8 से 19 दिसंबर, 2022 तक भारतीय नौसेना और इंडोनेशियाई नौसेना के बीच संचालित होने वाले इंडिया-इंडोनेशिया कोऑर्डिनेटेड पेट्रोल इंडिया-इंडो कार्पेट का 39वां संस्करण आयोजित किया गया, जो पोर्ट ब्लेयर, अण्डमान और निकोबार में संपन्न हुआ।
संगम अभ्यास
दिसंबर, 2022 में भारतीय नौसेना मार्को और यूएस नेवी सील के बीच संगम अभ्यास का 7वां संस्करणगोवा में आयोजित किया गया।
अभ्यास ‘सुदर्शन प्रहार’
भारतीय सेना के सुदर्शन चक्र कोर ने राजस्थान के रेगिस्तान में ‘अभ्यास सुदर्शन प्रहार’ किया।
संयुक्त अभ्यास ‘अग्नि वारियर देवलाली’
30 नवंबर, 2022 को सिंगापुर सेना एवं भारतीय सेना के बीच एक द्विपक्षीय अभ्यास ‘अग्नि योद्धा’ का 12वां संस्करण, फील्ड फायरिंग रेंज, देवलाली (महाराष्ट्र) में संपन्न हुआ।
राष्ट्रव्यापी तटीय रक्षा अभ्यास ‘सी-विजिल-2022’
15-16 नवंबर 2022 को रक्षा मंत्रालय के संचालन में गृह मंत्रालय, पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी, सीमा शुल्क, और केंद्र/राज्य की अन्य एजेंसियों के सहयोग से तटीय रक्षा अभ्यास 'सी विजिल-2022' का तीसरा संस्करण आयोजित किया गया।
- उद्देश्य- शीर्ष स्तर पर समुद्री सुरक्षा और तटीय रक्षा के क्षेत्र में तैयारियों का आकलन करने का अवसर है।
युद्धाभ्यास गरुड़ VII
नवंबर 2022 में भारतीय वायु सेना (आईएएफ) और फ्रांसीसी वायु एवं अंतरिक्ष बल (एफएएसएफ) के मध्य जारी युद्धाभ्यास गरुड़ VII का आयोजन वायुसेना स्टेशन जोधपुर में किया गया । दोनों ने संयुक्त प्रशिक्षण मिशन के अंतर्गत इस अभ्यास में भाग लिया।
38वीं भारत-इंडोनेशिया समन्वित गश्त
13 से 24 जून 2022 के मध्य अंडमान सागर और मलक्का जलडमरूमध्य में अंडमान और निकोबार कमांड की भारतीय नौसेना इकाइयों और इंडोनेशियाई नौसेना के बीच 38वां भारत-इंडोनेशिया समन्वित गश्ती (IND-INDO CORPAT)का आयोजन किया गया था।
सम्प्रीति सैन्य अभ्यास
भारत-बांग्लादेश द्विपक्षीय रक्षा सहयोग, एक संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास सम्प्रीति-एक्स (SAMPRITI-X) बांग्लादेश के जशोर सैन्य स्टेशन (Jashore Military Station) में 05 जून से 16 जून 2022 तक आयोजित किया गया।