आईएमटी ट्राइलैट 24

  • 30 Mar 2024

21-28 मार्च, 2024 के मध्य मोजाम्बिक के नाकाला में भारत-मोजाम्बिक-तंजानिया त्रिपक्षीय अभ्यास (IMT TRILAT 24) का आयोजन किया गया। यह इस अभ्यास का दूसरा संस्करण था।

  • यह अभ्यास भारत, मोजाम्बिक और तंजानिया की नौसेनाओं के बीच बढ़े हुए समुद्री सहयोग और अंतर-क्षमता के महत्व को दर्शाता है।
  • आईएमटी ट्राइलैट 24 में आईएनएस तीर और सुजाता ने संयुक्त अभ्यासों, प्रशिक्षण सत्रों और सहयोगी गतिविधियों की एक शृंखला के माध्यम से भाग लिया।
  • इस अभ्यास से तीनों नौसेनाओं को ज्ञान का आदान-प्रदान करने, क्षमताओं को बढ़ाने और क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने का अवसर मिलता है।
  • आईएमटी ट्राइलैट 24 अभ्यास दो चरणों में संपन्न हुआ। 21 से 24 मार्च, 2024 तक प्रारंभिक बंदरगाह चरण में गहन प्रशिक्षण सत्र ज़ांज़ीबार में आईएनएस तीर और मापुटो में आईएनएस सुजाता पर आयोजित किये गए। वहीं इसका समुद्री चरण 24 मार्च, 2024 को शुरू हुआ था।