सामयिक

कुश्ती:

अमन सहरावत ने एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप 2023 में स्वर्ण पदक जीता

13 अप्रैल, 2023 को भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2023 में पुरुषों की 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता।

  • सहरावत ने किर्गिस्तान के अल्माज समनबेकोव को 9-4 के स्कोर से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
  • भारत को एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप 2023 में अमन ने पहला स्वर्ण पदक दिलाया।
  • अमन सहरावत इससे पहले वर्ष 2022 में स्पेन में आयोजित अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।
  • भारत ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2023 में दो फ्रीस्टाइल पदक, चार ग्रीको-रोमन पदक और सात महिला कुश्ती पदक के साथ 13 पदक जीते है।

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप :- यह एशियाई कुश्ती महासंघ (एडब्ल्यूएफ) द्वारा आयोजित एक वार्षिक कुश्ती प्रतियोगिता है। पहली एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप 1979 में तेहरान, ईरान में आयोजित की गई थी।

Showing 1-1 of 1 item.