सामयिक
हॉकी:
नीदरलैंड ने जीता एफआईएच जूनियर महिला हॉकी विश्व कप 2022
नीदरलैंड ने 12 अप्रैल, 2022 को दक्षिण अफ्रीका के पोचेस्ट्रोम में फाइनल में जर्मनी को 3-1 से हराकर एफआईएच जूनियर महिला हॉकी विश्व कप 2022 का अपना चौथा खिताब जीत लिया है।
- फाइनल से पहले तक नीदरलैंड ने 46 गोल किए थे और उसके खिलाफ एक भी गोल नहीं हुआ था। नीदरलैंड के खिलाफ पहला गोल फाइनल में हुआ।
हरियाणा ने जीती 12वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप
भोपाल के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेले गए 12वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप के फाइनल में हरियाणा ने तमिलनाडु की टीम को पेनल्टी शूट आउट में 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
- हरियाणा ने 2011 के बाद पहली बार यह ट्रॉफी जीती है।
रेलवे ने जीता ओबैदुल्ला खान हॉकी कप
भारतीय रेलवे की पुरुष हॉकी टीम ने प्रतिष्ठित ओबैदुल्ला खान हेरिटेज हॉकी कप जीत लिया है।
- यह टूर्नामेंट 21 मार्च से 27 मार्च, 2022 तक भोपाल में आयोजित किया गया।
टोक्यो ओलम्पिक में भारत ने पुरुष हॉकी में जीता कांस्य पदक
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल बाद ओलम्पिक पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम ने 5 अगस्त, 2021 को जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीता। ...
Showing 1-4 of 4 items.