महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी 2023

  • 06 Nov 2023

रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में 5 नवंबर, 2023 को भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को 4-0 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी 2023 अपने नाम की।

  • चीन की टीम ने दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • भारत की तरफ से संगीता कुमारी, नेहा, लारेम सियामी और वंदना कटारिया ने एक-एक गोल किए।
  • भारतीय टीम इससे पूर्व वर्ष 2016 में सिंगापुर में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।