सामयिक

सिक्किम:

सिक्किम का 48वां स्‍थापना दिवस- 16 मई

सिक्किम 16 मई, 2023 को अपना 48वां स्थापना दिवस मनाया। भारत संघ के 22वें राज्य के रूप में सिक्किम के गठन की स्मृति में 16 मई को राज्य के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

  • सिक्किम राज्य का गठन 1975 में भारत के संविधान के 36वें संशोधन के तहत किया गया था।
  • मुख्यमंत्री पी. एस. तमांग ने इस अवसर पर गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों के लिए मुफ्त डायलेसिस और कैंसर रोगियों के उपचार की घोषणा की।
  • सिक्किम स्थापना दिवस के अवसर पर सरकारी विद्यालयों के लिए एम्बुलैंस और ग्यालशिंग तथा मंगन जिलों के लिए सचल नैदानिक प्रयोगशाला का भी शुभारंभ किया।

सिक्किम के लिए ‘गो ग्रीन, गो ऑर्गेनिक’ कवर जारी किया

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सिक्किम के चार मंत्रियों ने 6 मार्च 2023 को सिक्किम के लिए डाक विभाग का एक अनूठा कवर ‘गो ग्रीन, गो ऑर्गेनिक’ जारी किया।

  • यह रिलीज सिक्किम की समृद्ध संस्कृति और देश के कृषि क्षेत्र में इसके योगदान को दर्शाता है।
  • यह जैविक खेती और सतत विकास को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य के प्रयासों की मान्यता है।
  • सिक्किम के सभी खेत जैविक प्रमाणित हैं, और इससे 66,000 से अधिक कृषक परिवारों को लाभ हुआ है।
  • 75,000 हेक्टेयर भूमि को जैविक कृषि भूमि में परिवर्तित किया गया है।
  • लंदन की वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा सिक्किम को विश्व के पहले जैविक प्रदेश का प्रमाण पत्र जारी किया गया है।
  • जैविक प्रदेश होने के साथ ही सिक्किम को अपराध मुक्त प्रदेश और सबसे अच्छे प्रशासन वाला राज्य भी माना गया है।

जैविक खेती :- जैविक खेती में केमिकल फर्टिलाइजर्स का प्रयोग नहीं किया जाता है। इसमें जैविक उर्वरक और खाद जैसे- कम्पोस्ट, वर्मी कम्पोस्ट, गाय के गोबर की खाद आदि का उपयोग कर उत्पादन किया जाता है। इससे जमीन की गुणवत्ता भी खराब नहीं होती।

सिक्किम ने 'कैटली' को राज्य मछली घोषित किया

सितंबर 2021 में सिक्किम सरकार ने 'कॉपर महशीर' (Copper Mahseer) को राज्य मछली घोषित किया है, जिसे स्थानीय रूप से 'कैटली' (Katley) के नाम से जाना जाता है।

(Image Source: Sikkim Govt Twitter)

  • राज्य सरकार ने कॉपर महशीर' (वैज्ञानिक नाम- नियोलिसोचिलस हेक्सागोनोलेपिस) (Neolissochilus hexagonolepis) के महत्व को उजागर करने और इसके संरक्षण उपायों पर जोर देने के लिए 'इसे राज्य मछली के रूप में नामित किया है।
  • सिक्किम में, कैटली विभिन्न ऊंचाईयों तक पाई जाती है, जो मुख्य रूप से तीस्ता और रंगित नदियों और उनकी सहायक नदियों तक सीमित रहती हैं।
  • वर्ष 1992 में, आईसीएआर-राष्ट्रीय मत्स्य आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो (ICAR-NBFGR), लखनऊ ने कैटली मछली को 'संकटग्रस्त' (endangered) प्रजाति के रूप में वर्गीकृत किया था। बाद में, 2014 में IUCN द्वारा भी इस मछली को 'संकटग्रस्त' के रूप में वर्गीकृत किया गया था।
Showing 1-3 of 3 items.