सामयिक

कर्नाटक:

ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट 'इन्वेस्ट कर्नाटक 2022'

2 नवम्बर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट इनवेस्ट कर्नाटक-2022’ के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया ।

उद्देश्य- संभावित निवेशकों को आकर्षित करना और अगले दशक के लिए विकास एजेंडा स्थापित करना है।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यह आयोजन वैश्विक स्तर पर कर्नाटक को अपनी संस्कृति को दुनिया के सामने भी प्रदर्शित करने का अवसर देगा।
  • तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में 80 से अधिक वक्ता सत्र हुए। वक्ताओं में प्रमुख रूप से कुमार मंगलम बिड़ला, सज्जन जिंदल, विक्रम किर्लोस्कर सहित उद्योग जगत के कुछ शीर्ष नेता शामिल हुए।
  • इसमें तीन सौ से अधिक प्रदर्शकों के साथ कई व्यावसायिक प्रदर्शनियाँ और देश के सत्र समानांतर रूप से चले।
  • सत्रों की मेजबानी अलग-अलग देशों- जर्मनी, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने किया; जो अपने-अपने देशों से उच्चस्तरीय मंत्रिस्तरीय और औद्योगिक प्रतिनिधिमंडल लाए गए थे ।

सांस अभियान

कर्नाटक के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री के. सुधाकर ने 20 अप्रैल, 2022 को ‘सांस’ (Social Awareness and Action to Neutralise Pneumonia Successfully: SAANS) अभियान शुरू किया।

  • सांस अभियान 'निमोनिया' को सफलतापूर्वक बेअसर करने के लिए सामाजिक जागरूकता और कार्रवाई का अभियान है।
  • यह पांच साल से कम उम्र के बच्चों में निमोनिया के बारे में अधिक जागरूकता और शीघ्र पता लगाने के लिए एक अभियान है।
  • निमोनिया एक फेफड़ों का संक्रमण है, जो बैक्टीरिया, वायरल या फंगल संक्रमण के कारण होता है।
  • नमूना पंजीकरण प्रणाली (एसआरएस) 2018 के अनुसार कर्नाटक की पांच वर्ष से कम आयु में मृत्यु दर 28/1000 जीवित जन्म है।
  • कर्नाटक का लक्ष्य 2025 तक पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर को 23/1,000 जीवित जन्मों तक कम करना है।
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए, निमोनिया मृत्यु दर को प्रति 1,000 जीवित जन्मों पर 3 से कम करना होगा।

ऊपरी भद्रा परियोजना को मिला राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने 16 फरवरी, 2022 को घोषणा की कि केंद्र की उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने ऊपरी भद्रा परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दे दिया है।

  • राष्ट्रीय परियोजना के दर्जे से कर्नाटक को परियोजना के क्रियान्वयन के लिए केंद्र से 12,500 करोड़ रुपए की मदद मिलेगी।
  • यह महत्वाकांक्षी सिंचाई परियोजना मध्य कर्नाटक को जल की कमी से जल-समृद्ध क्षेत्र में बदल देगी।
  • राज्य में राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा पाने वाली यह पहली परियोजना है।
  • यह मध्य कर्नाटक के सिंचाई परिदृश्य को बदल देगा।
  • ऊपरी भद्रा परियोजना को चित्रदुर्ग, दावणगेरे, तुमकुरु और चिक्कमगलुरु के कुछ हिस्सों में 2.25 लाख हेक्टेयर की सिंचाई के लिए डिजाइन किया गया है।

शीतकालीन पक्षी निगरानी कार्यक्रम 2021-22

शीतकालीन पक्षी निगरानी कार्यक्रम 2021-22 में कर्नाटक के मैसूर, मांड्या और चामराजनगर जिलों में 53 अनिवासी प्रजातियों सहित 203 पक्षी प्रजातियों की उपस्थिति दर्ज की गई है।

(Image Source: https://www.icc-cricket.com/)

प्रमुख खोज: इस वर्ष 203 प्रजातियां दर्ज की गईं।

  • सभी प्रजातियों के 34,361 पक्षी दर्ज किए गए, जो पक्षियों की विशाल विविधता को दर्शाते हैं।
  • सबसे अधिक प्रजाति कैटल एग्रेट (Cattle Egret) (2,064) की थी, उसके बाद यूरेशियन कूट (Eurasian Coot), बार-हेडेड गूज (Bar-headed Goose), बार्न स्वेलो (Barn Swallow) और लिटिल कॉर्मोरेंट (Little Cormorant) हैं।

शीतकालीन पक्षी निगरानी कार्यक्रम: यह कार्यक्रम 1987 में मैसूर में शुरू किया गया।

  • हर साल जनवरी के दूसरे सप्ताह के दौरान मैसूर और उसके आसपास शीतकालीन प्रवासी और स्थानीय जल-पक्षियों को देखा और दर्ज किया जाता है।
  • इस निगरानी कार्यक्रम से उत्पन्न मूल्यवान आंकड़ों को विभिन्न एजेंसियों द्वारा संरक्षण के लिए उपयोग किया जाता है।

कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरू में लॉन्च किया एवीजीसी उत्कृष्टता केंद्र

कर्नाटक के इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. सी एन अश्वथ नारायण ने 20 जनवरी, 2022 को बेंगलुरू में 'एवीजीसी उत्कृष्टता केंद्र' (AVGC Center of Excellence) का शुभारंभ किया।

(Image Source: https://twitter.com/drashwathcn/)

  • एवीजीसी (AVGC) यानी एनिमेशन (Animation), विजुअल इफेक्ट्स (Visual Effects), गेमिंग (Gaming) और कॉमिक्स (Comics)।
  • कर्नाटक अपनी 'इनोवेट कर्नाटक पहल' के तहत अग्रणी उच्च प्रौद्योगिकी डिजिटल मीडिया हब के साथ उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। कर्नाटक वर्ष 2012 में एवीजीसी नीति शुरू करने में भी अग्रणी था।
  • एवीजीसी उत्कृष्टता केंद्र उभरती हुई तकनीक जैसे वर्चुअल रियलिटी, डिजिटल कंप्रेशन, फोटोग्रामेट्री, गेमिंग द्वारा शिक्षा आदि पर पर विशिष्ट पाठ्यक्रम प्रदान करता है।

'जनसेवक' योजना

नागरिकों के दरवाजे तक सरकारी सेवाएं पहुंचाने के लिए, कर्नाटक सरकार ने 1 नवंबर, 2021 को 'जनसेवक' योजना शुरू की।

  • 'जनसेवक' एक ऑनलाइन पोर्टल है।
  • 'जनसेवक' पहल लोगों को सरकारी सेवाओं का आसानी से लाभ उठाने में मदद करती है।
  • मोबाइल एप्लिकेशन या वेबसाइट का उपयोग करके या कॉल सेंटर के माध्यम से संपर्क करके, लोग अपने घर पर 56 सरकारी सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं, जिसमें रियायती दरों पर राशन की होम डिलीवरी या आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, वरिष्ठ नागरिक कार्ड, स्वास्थ्य कार्ड आदि शामिल हैं।
  • सेवा ऑनलाइन बुक होने के बाद, आवश्यक दस्तावेज एकत्र करने के लिए एक जनसेवक कार्यकारी (Janasevaka executive) को डिलीवरी स्थान पर तैनात किया जाएगा।

'जनस्पंदन' योजना

कर्नाटक सरकार ने 1 नवंबर, 2021 को एक एकीकृत लोक शिकायत निवारण प्रणाली'जनस्पंदन' की शुरुआत की।

  • जनस्पंदन के माध्यम से राज्य सरकार नागरिकों को किसी भी सरकारी योजना या सेवा के लिए शिकायत करने हेतु वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म प्रदान करती है।
  • जनस्पंदन एक कॉल सेंटर है। नागरिक हेल्पलाइन (1902) पर कॉल करके किसी भी सरकारी योजना या सेवा के लिए शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

बसवराज बोम्मई कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री

तीन बार के विधायक और पूर्व मंत्री बसवराज बोम्मई ने 28 जुलाई, 2021 को कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग स्नातक बसवराज पहले जनता दल (यूनाइटेड) में थे और 2008 में बीजेपी में शामिल हुए थे।
  • ज्ञात हो कि बीएस येदियुरप्पा ने पदभार संभालने के ठीक दो साल बाद 26 जुलाई को अपना चौथा कार्यकाल समाप्त करते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
  • उत्तर कर्नाटक से लिंगायत समुदाय के नेता बोम्मई को येदियुरप्पा का करीबी माना जाता है।
  • कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस आर बोम्मई के बेटे बसवराज हावेरी जिले के शिगगांव से विधायक हैं। एचडी देवेगौड़ा और एचडी कुमारस्वामी के बाद पिता-पुत्र की जोड़ी का कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनने का यह दूसरा मौका है।

इलेक्ट्रिक बाइक टैक्सी योजना 2021

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने 14 जुलाई, 2021 को बेंगलुरू में इलेक्ट्रिक बाइक टैक्सी योजना 2021 (Electric Bike Taxi scheme 2021) का शुभारंभ किया।

  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य जनता को घर से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और मेट्रो स्टेशनों तक यात्रा करने में होने वाली ‘असुविधा’ और ‘यात्रा समय’ को कम करना है।
  • यात्रा के लिए मूल और गंतव्य स्थान के बीच की दूरी 10 किमी से अधिक नहीं होनी चाहिए और यह केवल बैटरी से चलने वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल या इलेक्ट्रिक बाइक के लिए लागू होगी।
  • इस योजना के तहत पंजीकृत वाहन ‘परिवहन श्रेणी’ में होंगे और ‘परमिट और कर से मुक्त’ होंगे।
  • ‘पर्यावरण अनुकूल’ और ‘ईंधन संरक्षण’ को प्रोत्साहित करने वाली यह योजना स्वरोजगार पैदा करेगी और सार्वजनिक परिवहन और दैनिक यात्रियों के बीच एक सेतु का काम करेगी।

स्वास्थ्य और आरोग्य केंद्र में कर्नाटक पहले स्थान पर

ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल सुविधा प्रदान करने के लिए आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य और आरोग्य केंद्र (Health and Wellness Centres- HWC) स्थापित करने में कर्नाटक ने पहला स्थान हासिल किया है।

  • कर्नाटक 2020-2021 के लिए परियोजना को लागू करने में अग्रणी है।

आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत कर्नाटक की उपलब्धियां –

केंद्र द्वारा राज्य के लिए निर्धारित लक्ष्य राज्य की उपलब्धियां
2,263 'स्वास्थ्य और आरोग्य उप- केंद्र' स्थापित करने का लक्ष्य 3,300 केंद्रों को अपग्रेड किया है (निर्धारित लक्ष्य से 146% अधिक)
2,096 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को 'स्वास्थ्य और आरोग्य केंद्र' में अपग्रेड करने का लक्ष्य 2,168 को अपग्रेड किया गया है (निर्धारित लक्ष्य से 103% अधिक)
294 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड करने का लक्ष्य 364 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड किया है (निर्धारित लक्ष्य से 124% अधिक)
राज्य में कुल 4,653 स्वास्थ्य और आरोग्य केंद्र स्थापित करने का लक्ष्य 5,832 स्वास्थ्य और आरोग्य केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं (निर्धारित लक्ष्य से 125% अधिक)
  • ‘आयुष्मान भारत-आरोग्य कर्नाटक योजना’ के तहत सभी को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से, सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत अपग्रेड किया जा रहा है। राज्य ने 11,595 केंद्रों को स्वास्थ्य और आरोग्य केंद्र के रूप में अपग्रेड करने का लक्ष्य निर्धारित कियाहै।
Showing 1-10 of 17 items.