सामयिक
असम:
कुपोषण पर असम जिले की परियोजना को लोक प्रशासन में प्रधानमंत्री पुरस्कार 2021
बच्चों में कुपोषण से निपटने के लिए पश्चिमी असम के बोंगाईगांव जिले की एक पहल 'संपूर्ण'(Sampoorna) को 21 अप्रैल, 2022 को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार 2021' से सम्मानित किया गया।
- बोंगाईगांव जिले को 'नवाचार' श्रेणी में सम्मानित किया गया।
असम का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 2021
राज्यपाल जगदीश मुखी ने 24 जनवरी, 2022 को गुवाहाटी के श्रीमंत शंकरदेव कला क्षेत्र में आयोजित एक समारोह में 'असम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार' प्रदान किए।
- यह पहली बार है, जब असम सरकार ने पद्म पुरस्कारों की तर्ज पर नागरिक पुरस्कार प्रदान किए हैं
कुपोषण पर असम मिशन को स्कॉच पुरस्कार 2021
6 माह से पांच साल की उम्र के बच्चों में कुपोषण का मुकाबला करने के लिए 'मिशन परवरिश' नामक परियोजना ने 9 जनवरी, 2022 को दक्षिणी असम के कछार जिले के लिए स्कॉच पुरस्कार 2021 हासिल किया है।
- यह कार्यक्रम 2020 में 'पोषण माह' के दौरान शुरू किया गया था।
असम में नगर पालिकाओं में महिलाओं के लिए 50% सीटें आरक्षित
असम विधान सभा ने 23 दिसंबर, 2021 को राज्य के नगर निकायों के निर्वाचन क्षेत्रों में तर्कसंगत आधार पर 10 वर्षों के लिए महिलाओं के लिए 50% सीटें आरक्षित करने वाले दो विधेयक पारित किए हैं।
- असम नगरपालिका (तीसरा संशोधन) विधेयक, 2021 में प्रस्ताव किया गया है कि किसी भी नगर पालिका में प्रत्यक्ष चुनाव से भरी जाने वाली सीटों में से 50% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।
विश्व बाल दिवस पर नीले रंग से रोशन हुई असम पुलिस
बाल अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए, विश्व बाल दिवस 2021 के अवसर पर असम पुलिस मुख्यालय और गुवाहाटी पुलिस आयुक्त कार्यालय 'नीले रंग' से रोशन हुए। हर साल 20 नवंबर को 'विश्व बाल दिवस' के रूप में मनाया जाता है।
- इसके अलावा 4 पुलिस स्टेशन, अजरा, बशिष्ठ, पान बाजार और जलुकबाड़ी (नया) विश्व बाल दिवस पर नीले रंग से रोशन हुए।
असम की 'जुडिमा' राइस वाइन को मिला जीआई टैग
26 सितंबर, 2021 असम में दीमा हसाओ जिले की दिमासा जनजाति द्वारा निर्मित शराब 'जुडिमा' (Judima) को भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग प्रदान किया गया है।
- चावल से बना एक स्थानीय किण्वित पेय (fermented drink), जुडिमा का नाम 'जु' (ju) से लिया गया है जिसका अर्थ है शराब और 'डिमा' (dima) का अर्थ है 'दिमासा से संबंधित'।
असम ने ओरंग राष्ट्रीय उद्यान के नाम से 'राजीव गांधी' का नाम हटाया
असम कैबिनेट ने 1 सितंबर, 2021 को ओरंग राष्ट्रीय उद्यान से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम हटाने का फैसला किया है।
- गुवाहाटी से लगभग 120 किमी. उत्तर-पूर्व में स्थित, ओरंग राष्ट्रीय उद्यान असम के सात राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है और शीर्ष तीन गैंडा आवासों में से एक है।