असम का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 2021

  • 02 Feb 2022

राज्यपाल जगदीश मुखी ने 24 जनवरी, 2022 को गुवाहाटी के श्रीमंत शंकरदेव कला क्षेत्र में आयोजित एक समारोह में 'असम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार' प्रदान किए।

(Image Source: https://twitter.com/mygovassam)

  • यह पहली बार है, जब असम सरकार ने पद्म पुरस्कारों की तर्ज पर नागरिक पुरस्कार प्रदान किए हैं।
  • पुरस्कार में एक प्रशस्ति पत्र और एक पदक के साथ, असम बैभव में 5 लाख रुपए, असम सौरव में 4 लाख रुपए और असम गौरव में 3 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाती है।
  • उद्योगपति और परोपकारी रतन टाटा, को असम का सर्वोच्च सम्मान 'असम बैभव' प्रदान किया गया।
  • टोक्यो ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन और अन्य 4 व्यक्तियों को दूसरे सर्वोच्च सम्मान 'असम सौरव' से सम्मानित किया गया।
  • इसके अलावा 13 अन्य व्यक्तियों को 'असम गौरव' से सम्मानित किया गया।