ऑस्कर विजेता अभिनेता सिडनी पोइटियर का निधन

  • 02 Feb 2022

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर जीतने वाले पहले अश्वेत व्यक्ति सिडनी पोइटियर का 7 जनवरी, 2022 को निधन हो गया। वे 94 वर्ष के थे।

  • वे 'लिलीज ऑफ द फील्ड (1963) में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के ऑस्कर के पहले अश्वेत विजेता थे।
  • 'गेस हूज कमिंग टू डिनर' में, उन्होंने एक श्वेत मंगेतर के साथ एक अश्वेत व्यक्ति की भूमिका निभाई और 'इन द हीट ऑफ द नाइट' में वे एक अश्वेत पुलिस अधिकारी वर्जिल टिब्स थे।
  • 2009 में, पोइटियर को राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा सर्वोच्च अमेरिकी नागरिक सम्मान 'प्रेजीडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम' से सम्मानित किया गया था।