सामयिक

त्रिपुरा:

माणिक साहा ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

माणिक साहा ने 8 मार्च 2023 को लगातार दूसरी बार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। साहा को राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

  • रतनलाल नाथ, प्रणजीत सिंघा रॉय, टिंकू रॉय और सुशांत चौधरी, सांतना चकमा, बिकास देबबर्मा, सुधांगसू दास, शुक्ला चरण नोआतिया ने मंत्रीपद की शपथ ली।
  • त्रिपुरा में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 60 सदस्यीय सदन में 32 सीटें जीतीं, जबकि उसकी सहयोगी आईपीएफटी एक सीट प्राप्त करने में सफल रही।
  • त्रिपुरा में 16 फरवरी 2023 को विधानसभा चुनाव में 60 सीटों पर 86.10% मतदान हुआ था।

माणिक साहा :- साहा डेंटिस्ट से राजनेता बने हैं। वर्ष 2016 में वे भाजपा में शामिल हुए थे। वर्ष 2023 में उन्होंने पश्चिमी त्रिपुरा के टाउन बारदोवाली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था।

राज्य न्यायिक अकादमी

12 अक्टूबर, 2022 को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने नरसिंहगढ़, अगरतला में त्रिपुरा राज्य न्यायिक अकादमी का उद्घाटन और त्रिपुरा राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया।

महत्वपूर्ण बिंदु-

  • इस दौरान, राष्ट्रपति ने रबिंद्र सतबार्षिकी भवन अगरतला से वर्चुअल माध्यम से कैपिटल कॉम्पलेक्स, अगरतला में एमएलए हॉस्टल का उद्घाटन किया| महाराजा बीरेंद्र किशोर माणिक्य संग्रहालय तथा सांस्कृतिक केंद्र, सहित विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
  • रबिंद्र सतबार्षिकी भवन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि आज शुरू की गईं परियोजनाओं से त्रिपुरा में न सिर्फ कनेक्टिविटी, शिक्षा, न्यायिक प्रणाली और विधायिका को मजबूती मिलेगी, बल्कि राज्य की समृद्ध संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा।

माणिक साहा त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष माणिक साहा ने 15 मई, 2022 को त्रिपुरा के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

(Image Source: https://scroll.in/)

  • साहा ने बिप्लब कुमार देब की जगह ली, जिन्होंने 14 मई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
  • बिप्लब कुमार देब त्रिपुरा के पहले भाजपा मुख्यमंत्री थे, जिन्होंने 2018 के विधान सभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
  • पेशे से दंत चिकित्सक साहा ने इस साल की शुरुआत में त्रिपुरा से एकमात्र राज्य सभा सीट जीती थी।
  • 2016 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए साहा को 2020 में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।

त्रिपुरा में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 मार्च, 2021 को त्रिपुरा में कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

  • प्रधानमंत्री ने कैलाशहर में उनाकोटी जिला मुख्यालय को खोवाई जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग- 208 की आधारशिला रखी। यह राष्ट्रीय राजमार्ग- 44 को एक वैकल्पिक मार्ग प्रदान करेगा।
  • उन्होंने त्रिपुरा को सभी मौसमों में कनेक्टिविटी प्रदान करने हेतु 63.75 करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय वाले राज्य सरकार द्वारा विकसित राज्य राजमार्गों और अन्य जिला सड़कों का भी उद्घाटन किया।
  • उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 813 करोड़ रुपये की लागत के 40978 घरों तथा ‘अगरतला स्मार्ट सिटी मिशन’ के तहत निर्मित ‘एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र’ का उद्घाटन भी किया।
Showing 1-4 of 4 items.