सामयिक
टेनिस:
प्रार्थना थोम्बारे ने टेनिस हार्डकोर्ट स्पर्धा में महिला डबल्स का खिताब जीता
प्रार्थना थोम्बारे ने रूस की अनास्तासिया तीखोनोवा के साथ स्पेन के बार्सिलोना में टेनिस हार्डकोर्ट स्पर्धा में महिला डबल्स का खिताब जीता।
- प्रार्थना ने रूस की अनास्तासिया तीखोनोवा के साथ फाइनल में फ्रांस की एस्टेले कैसिनो और लातविया की डायना मार्सिंकेविका की जोड़ी को 3-6, 6-1, 10-7 से हराया।
- प्रार्थना के लिए यह वर्ष का दूसरा और कुल मिलाकर 26वां खिताब है।
- प्रार्थना ने 2014 में भी इंचियोन के एशियाई खेलों में सानिया मिर्जा के साथ कांस्य पदक जीता था।
विंबलडन चैंपियनशिप 2023
लंदन में हुए विंबलडन 2023 पुरुष एकल फाइनल में कार्लोस अल्काराज ने 7 बार विजेता रहे नोवाक जोकोविच को हराकर चैंपियनशिप में अपना पहला खिताब जीता।
- अल्काराज विंबलडन जीतने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी हैं।
- अल्काराज रैंकिंग में शीर्ष पर हैं जबकि जोकोविच दूसरे स्थान पर हैं।
विजेताओं की सूची :-
कटेगरी |
विजेता |
उप- विजेता |
पुरुष एकल |
कार्लोस अल्काराज़ (स्पेन) |
नोवाक जोकोविच (सर्बिया) |
महिला एकल |
मर्केटा वोंद्रौसोवा (चेक गणराज्य) |
ओंस जाबेर (टियुनिशिया) |
पुरुष युगल |
वेस्ले कूलहोफ एवं नीलस्कुपस्की |
होराचियो ज़ेबल्लोस एवं मार्सेल ग्रैनोलर्स |
महिला युगल |
बारबोरा स्ट्रिकोवा एवं सीह सु-वेई |
एलिस मर्टेंस और स्टॉर्म सैंडर्स |
मिश्रित युगल |
मेट पविक एवं ल्युदमी लाकिचेनोक |
जूयी फैन एवं जोरन व्लीजेन |
फ्रेंच ओपन 2023
फ्रेंच ओपन 2023 में 11 जून, 2023 को नोवाक जोकोविच ने कैस्पर रूड को 7-6, 6-3, 7-5 से हराया। जोकोविच का ये 23वां ग्रैंडस्लैम खिताब है।
- जोकोविच सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, जबकि राफेल नडाल ने 22 ग्रैंडस्लैम जीते हैं। तीसरे नंबर पर रोजर फेडरर हैं, जिन्होंने 20 ग्रैंडस्लैम जीते हैं।
- जेकोविच इसी के साथ वे हर ग्रैंडस्लैम टाइटल कम से कम 3 बार जीतने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं।
टायटल |
विजेता |
रनर- अप |
पुरुष सिंगल |
नोवाक जोकोविच |
कैस्पर रूड |
महिला सिंगल |
इगा स्विकटेक |
कैरोलिना मुचोवा |
पुरुष डबल |
इवान डोडिग और ऑस्टिन क्राजिसेक |
सैंडर गिले और जोरान व्लीगेन |
महिला डबल |
सीह सू-वेई और वांग शिनयु |
टेलर टोसेंड और लेलाह फर्नांडीज बियांका एंड्रीस्कू और माइकल वीनस |
मिक्स डबल |
मियू काटो और टिम पुट्ज़ |
बियांका एंड्रीस्कू और माइकल वीनस |
कार्लोस अल्कराज विश्व के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी
नवीनतम एटीपी रैंकिंग में स्पेन के कार्लोस अल्कराज ने सर्बिया के नोवाक जोकोविक को पीछे कर विश्व के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी बन गये हैं। ये रैंकिंग 28 मई से शुरू होने वाले फ्रेंच ओपन से पहले आई है। जिससे उन्हें फ्रेंच ओपन में शीर्ष वरीयता मिलेगी।
- इटैलियन ओपन जीतने वाले डेनियल मेदवेदेव नवीनतम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं।
- नोवाक जोकोविच रैंकिंग में तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। नोवाक जोकोविच ने विश्व के नंबर 1 खिलाड़ी के रूप में रिकॉर्ड 386 सप्ताह बिताए।
- महिला वर्ग में मौजूदा फ्रेंच ओपन चैंपियन ईगा स्वियातेक डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष पर बनी हुई हैं। वह एक वर्ष से अधिक समय से विश्व की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी हैं।
- महिला वर्ग में ऑस्ट्रेलियाई ओपन विजेता एरिना सबालेंका दूसरे स्थान पर हैं। जेसिका पेगुला तीसरे स्थान हैं।
- इटैलियन ओपन में महिला एकल जीतने वाली एलेना रिबाकिना करियर के सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं।
इटली ओपन टेनिस में पुरुष सिंगल्स दानिल मेदवेदेव ने जीता
विश्व के नंबर तीन टेनिस खिलाड़ी रुस के दानिल मेदवेदेव ने 21 मई, 2023 को डेनमार्क के होल्गर रुन को हराकर इटली ओपन टेनिस में पुरुष सिंगल्स जीता।
- मेदवेदेव का इस वर्ष का यह पांचवा खिताब है और वे विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
- कजाकिस्तान की एलिना रिबाकिना ने महिला सिंगल्स के फाइनल में यूक्रेन की एनेहेलिना कलिनिना को हराया।
- पुरुष डबल्स का खिताब मोनाको के ह्यूगो नाइस और पोलैंड के जेन जेलिंस्की ने नीदरलैंड के रोबिन हैसे और बोटिक वैन डी जैंड्सचुल्प की जोड़ी को हराया।
- महिला डबल्स में ऑस्ट्रेलिया की स्टॉर्म हुन्टर और बेल्जियम की एलिस मर्टेंस की जोड़ी ने अमरीका की कोको गॉफ और जेसिका पेगुला की जोड़ी को पराजित किया।
कार्लोस अलकराज ने बार्सिलोना ओपन टेनिस चैंपियनशिप जीता
स्पेन के कार्लोस अलकराज ने 23 अप्रैल, 2023 को स्टेफानोस सितसिपास को हराकर बार्सिलोना ओपन चैंपियनशिप जीता।
- अल्कराज ने ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास के खिलाफ 6-3, 6-4 के स्कोर के साथ खिताब जीता।
- अल्कराज ने ब्यूनस आयर्स और इंडियन वेल्स में जीतने के बाद 2023 की अपनी तीसरी ट्रॉफी और अपने करियर की नौवीं जीत दर्ज की।
- नडाल 2016-18 से बार्सिलोना में लगातार तीन खिताब जीतने वाले अंतिम खिलाड़ी थे।
- 2018 और 2021 में नडाल से हारने के बाद सितसिपास अब बार्सिलोना में तीन फाइनल हार चुका है।
- 2022 यूएस ओपन में अपनी जीत के बाद अलकराज पहली बार विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बने थे।
नोवाक जोकोविच ने एडिलेड इंटरनेशनल1 खिताब जीता
सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने 8 जनवरी, 2023 को अमेरिका के सेबेस्टियन कोरडा को हराकर एडिलेड इंटरनेशनल1 काखिताब जीत लिया।
महत्वपूर्ण तथ्य :
- ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 शुरू होने से पहले ही नोवाक जोकोविच ने यह ख़िताब अमेरिका के गैर वरीयता प्राप्त सेबेस्टियन कोरडा को 6-7, 7-6, 6-4 से हराकर जीता।
- यह जोकोविच के करियर का 92वां सिंगल्स खिताब है।
- जोकोविच अब ओपन एरा में सबसे अधिक पुरुष एकल खिताबों की सूची में राफेल नडाल के साथ चौथे स्थान पर हैं।
- केवल जिमी कोनर्स (109), रोजर फेडरर (103) और इवान लेंडल (94) जोकोविच से आगे हैं।
- इन्होंने 2019 की शुरुआत से अब तक ऑस्ट्रेलिया में लगातार 34 मैच जीते हैं।
बिली जीन किंग कप
महिला टेनिस प्रतियोगिता बिली जीन किंग कप का खिताब स्विट्जरलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर जीत लिया है।
मुख्य बिन्दु :
- इसका आयोजन ब्रिटेन के ग्लासगो में किया गया था।
- ओलंपिक की एकल स्वर्ण पदक विजेता बेनसिच ने ऑस्ट्रेलिया की अल्जा टोमलजानोविच को 6-2, 6-1 से हराकर स्विट्जरलैंड को 2-0 से अजेय बढ़त दिलाई।
- बिली जीन किंग कप 1963 में अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ की 50वीं वर्षगांठ मनाने के लिए शुरू की गई एक अंतर्राष्ट्रीय महिला टेनिस प्रतियोगिता है।
- ऑस्ट्रेलिया ने सात बार यह टूर्नामेंट जीता है,
- लेकिन उसे आखिरी खिताबी जीत 1974 में मिली थी। ऑस्ट्रेलिया इसके बाद 10 बार फाइनल में पहुंचा, लेकिन हर बार उसे हार का सामना करना पड़ा।
फ्रेंच ओपन 2022
2022 फ्रेंच ओपन 22 मई से 5 जून 2022 तक फ्रांस के पेरिस में स्टेड रोलैंड गैरोस में आयोजित किया गया था| फ्रेंच ओपन आउटडोर क्ले कोर्ट पर खेला जाने वाला ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट है।
महत्वपूर्ण बिंदु
- स्पेन के स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल ने नार्वे कैस्पर रूड (Casper Ruud) को पराजित करके पुरुष एकल स्पर्धा को जित लिया है| राफेल नडाल का यह 14वां फ्रेंच ओपन खिताब था।
- पोलैंड की इगा स्विएतेक (Iga Świątek) ने अमेरिका की कोको गौफ़ (Coco Gauff ) को पराजित करके महिला एकल स्पर्धा को जीत लिया है|
- पुरुष युगल का ख़िताब मार्सेलो एरेवालो (अल सल्वाडोर), जीन-जूलियन रोजर (नीदरलैंड) ने इवान डोडिग (क्रोएशियाई), ऑस्टिन क्रेजिसेक (अमेरिका) को पराजित करके जीता है|
- महिला युगल का ख़िताब कैरोलीन गार्सिया (फ्रेंच), क्रिस्टीना म्लादेनोविक (फ्रेंच) ने जेसिका पेगुला (अमेरिका), कोको गौफ (अमेरिका) को पराजित करके जीता है|
इगा स्विएटेक ने जीता मियामी ओपन 2022
2 अप्रैल, 2022 को पोलैंड की टेनिस स्टार इगा स्विएटेक ने जापान की नाओमी ओसाका को फाइनल मैच में 6-4, 6-0 से पराजित कर मियामी ओपन 2022 टेनिस टूर्नामेंट का महिला एकल का खिताब अपने नाम किया।
- इस जीत के साथ ही इगा स्विएटेक डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई हैं। वह पोलैंड से टेनिस में नंबर एक स्थान पाने वाली पहली टेनिस खिलाड़ी बन गई हैं।
- पुरुष एकल में स्पेन के 18 वर्षीय कार्लोस अल्कराज नॉर्वे के कैस्पर रूड को 7-5, 6-4 से पराजित कर सबसे कम उम्र के मियामी ओपन चैम्पियन बन गए हैं।
- 2022 मियामी ओपन एक पेशेवर हार्डकोर्ट टेनिस टूर्नामेंट था, जो 22 मार्च से 3 अप्रैल, 2022 तक मियामी गार्डन, फ्लोरिडा में हार्ड रॉक स्टेडियम के मैदान में खेला गया था।
अन्य विजेता-
महिला युगल: विजेता- लौरा सीजमंड (जर्मनी) और वेरा ज्वोनारेवा (रूस); उपविजिता- वेरोनिका कुडरमेतोवा (रूस) और एलिस मर्टेंस (बेल्जियम)।
पुरुष युगल: विजेता- ह्यूबर्ट हर्काज (पोलैंड) और जॉन इस्नर (संयुक्त राज्य अमेरिका); उपविजिता- वेस्ले कूलहोफ (नीदरलैंड्स) और नील स्कूप्स्की (यूनाइटेड किंगडम)।