एलिना स्वितोलिना ने जीता इटैलियन ओपन 2026 खिताब

  • 18 May 2026

16 मई, 2026 को एलिना स्वितोलिना (Elina Svitolina) ने इटैलियन ओपन 2026 के फाइनल में कोको गॉफ को पराजित कर महिला एकल खिताब अपने नाम किया।

  • स्वितोलिना ने तीन सेटों तक चले इस कड़े मुकाबले में 6–4, 6–7(3), 6–2 से जीत दर्ज की।
  • फ्रेंच ओपन 2026 से ठीक पहले, यह 2026 सीजन का उनका पहला 'क्लेकोर्ट' (claycourt) खिताब है।
  • कोको गॉफ ने इस टूर्नामेंट में मौजूदा रोलां गैरो (फ्रेंच ओपन) चैंपियन और विश्व नंबर चार खिलाड़ी के रूप में हिस्सा लिया था।
  • यूक्रेन की स्वितोलिना ने तीसरे मैच प्वाइंट पर जीत सुनिश्चित करते हुए रोम में अपना तीसरा खिताब जीता।