पीएम मोदी को स्वीडन का ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार’ सम्मान

  • 18 May 2026

17 मई, 2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को स्वीडन यात्रा के दौरान स्वीडन के प्रतिष्ठित ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ सम्मान से अलंकृत किया गया।

  • ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार’ स्वीडन के सर्वोच्च सम्मानों में से एक है, जो विदेशी नागरिकों एवं विशिष्ट वैश्विक नेताओं को प्रदान किया जाता है।
  • ‘कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ इस सम्मान की सर्वोच्च श्रेणी मानी जाती है, जिसे सामान्यतः राष्ट्राध्यक्षों, शासनाध्यक्षों एवं वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है।
  • यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय कूटनीति, द्विपक्षीय संबंधों एवं वैश्विक सहयोग में योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।
  • इस सम्मान के साथ, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक विदेशी सरकारों और संस्थानों से कुल 31 अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।