सामयिक
विविध:
द्वितीय खेलो मास्टर्स गेम्स दिल्ली-2022
युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने 30 अप्रैल, 2022 को नई दिल्ली के ‘त्यागराज स्टेडियम’ में द्वितीय खेलो मास्टर्स गेम्स दिल्ली-2022 (2nd Khelo Masters Games Delhi-2022) का उद्घाटन किया।
- द्वितीय खेलो मास्टर्स गेम्स के अंतर्गत 30 अप्रैल से 3 मई, 2022 तक आठ खेल स्पर्धाओं में 23 राज्यों एवं केंद्र-शासित प्रदेशों के 30 वर्ष से अधिक और 95 वर्ष तक की आयु वर्ग के तीन हजार मास्टर खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप 2022
मंगोलिया के उलानबटोर में आयोजित एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप 2022 के 35वें संस्करण में भारतीय पहलवानों ने कुल 17 पदक हासिल किए, जिसमें 1 स्वर्ण, 5 रजत और 11 कांस्य पदक शामिल हैं।
- भारत ने पदक तालिका में 5वां स्थान हासिल किया।
लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2022
24 अप्रैल, 2022 को स्पेन के सेविले में आयोजित एक आभासी पुरुस्कार समारोह में लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2022 (Laureus world sports awards 2022) के विजेताओं को अवॉर्ड्स प्रदान किए गए।
- 2021 में फॉर्मूला वन विश्व चैम्पियन मैक्स वर्सटाप्पेन (मोटर रेसिंग) को 'लॉरियस स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड प्रदान किया गया, जबकि जमैका की ओलम्पिक चैम्पियन स्प्रिंटर (एथलीट) एलेन थॉम्पसन-हेराह ने 'लॉरियस स्पोर्ट्सवुमेन ऑफ द ईयर 2022' अवॉर्ड जीता
डेनिश ओपन तैराकी प्रतियोगिता 2022
अभिनेता आर. माधवन के बेटे 16 वर्षीय भारतीय तैराक वेदांत माधवन ने डेनमार्क के कोपेनहेगन में डेनिश ओपन तैराकी प्रतियोगिता 2022 में अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक हासिल किए।
- पहले 1500 मीटर फ्रीस्टाइल इवेंट में रजत पदक जीतने के बाद, वेदांत ने अपना सर्वश्रेष्ठ समय 8:17.28 दर्ज करते हुए 800 मीटर फ्रीस्टाइल इवेंट में स्वर्ण पदक जीता।
मीराबाई ने जीता 'बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड 2021
भारतीय भारोत्तोलक सैखोम मीराबाई चानू को 'बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर अवार्ड 2021' (BBC Indian Sportswoman Of The Year award 2021) के तीसरे संस्करण का विजेता घोषित किया गया है।
- मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलम्पिक 2020 में रजत पदक जीतकर पहली भारतीय भारोत्तोलक बनकर इतिहास रच दिया था।
विश्व युगल स्क्वैश चैम्पियनशिप 2022
भारत ने 9 अप्रैल, 2022 को ‘विश्व युगल स्क्वैश चैम्पियनशिप 2022’ (World Doubles Squash Championships 2022) में अपना पहला महिला युगल और मिश्रित युगल खिताब जीता।
- दीपिका पल्लीकल ने सौरव घोषाल और जोशना चिनप्पा के साथ मिलकर ग्लासगो में विश्व युगल स्क्वैश चैम्पियनशिप में मिश्रित युगल और महिला युगल खिताब जीते।
स्पोर्टस्टार एसेस अवॉर्ड्स 2022
19 मार्च, 2022 को स्पोर्टस्टार एसेस अवॉर्ड्स 2022 (Sportstar Aces Awards 2022) समारोह में नीरज चोपड़ा को ‘स्पोर्टस्टार ऑफ द ईयर (पुरुष) पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
- नीरज ने ‘स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर (ट्रैक एंड फील्ड) का पुरस्कार’ भी जीता।
11वें खेल महाकुंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च, 2022 को अहमदाबाद में 11वें खेल महाकुंभ का उद्घाटन किया।
- खेल महाकुंभ 16 खेलों और 13 लाख प्रतिभागियों के साथ शुरू किया गया था और अब इसमें 36 सामान्य खेल और 26 पैरा-खेल खेले जाते हैं।
भारत रहा आईएसएसएफ विश्व कप 2022 की पदक तालिका में शीर्ष पर
इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) विश्व कप 2022 में 4 स्वर्ण, 2 रजत, एक कांस्य के साथ भारत पदक तालिका में शीर्ष पर रहा।
- नॉर्वे 6 पदक- तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य के साथ दूसरे स्थान पर रहा। तीन स्वर्ण के साथ फ्रांस तीसरे स्थान पर रहा।
प्रो कबड्डी लीग सीजन- 8
‘दबंग दिल्ली के सी’ ने 25 फरवरी, 2022 को फाइनल में पटना पाइरेट्स पर 37-36 की जीत के साथ प्रो कबड्डी लीग सीजन-8 (2021-22) का खिताब अपने नाम किया।
- सीजन का ‘मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर’ अवॉर्ड दबंग दिल्ली के नवीन कुमार को दिया गया।