खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023

  • 18 Dec 2023

10-17 दिसंबर, 2023 तक नई दिल्ली में प्रथम खेलो इंडिया पैरा गेम्स (KIPG) का आयोजन किया गया।

  • खेलो इंडिया पैरा गेम्स में 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 1450 से अधिक पैरा एथलीटों ने भाग लिया। इसमें 7 खेलों का आय़ोजन हुआ।
  • खेलो इंडिया पैरा गेम्स का उद्देश्य देश में ज़मीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देना है।
  • KIPG 2023 भारत सरकार के खेलो इंडिया प्रोग्राम की नवीनतम पहल है, जिसमें खेलो इंडिया यूथ गेम्स, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स और खेलो इंडिया विंटर गेम्स भी शामिल हैं।
  • हरियाणा 40 स्वर्ण, 49 रजत और 26 कांस्य पदक सहित कुल 105 पदकों के साथ शीर्ष स्थान पर रहा।

पदक तालिका में 5 शीर्ष राज्य

रैंक

राज्य

स्वर्ण पदक

रजत पदक

कांस्य पदक

कुल पदक

1

हरियाणा

40

39

26

105

2

उत्तर प्रदेश

25

23

14

62

3

तमिलनाडु

20

8

14

42

4

गुजरात

15

22

20

57

5

महाराष्ट्र

12

7

16

35