सामयिक

चर्चित खेल व्यक्तित्व:

चौथा खेलो इंडिया यूथ गेम्स

4 से 14 जून 2022 तक चले खेलो इंडिया यूथ गेम्स (Khelo India Youth Games) प्रतियोगिता में मेजबान हरियाणा ने 137 पदक के साथ खेलो इंडिया यूथ गेम्स (KIYG) 2021 का खिताब जीता लिया।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • हरियाणा ने 52 स्वर्ण, 39 रजत और 46 कांस्य पदक के साथ कुल 137 पदक जीते है|हरियाणा ने 2020 के चैंपियन महाराष्ट्र को पीछे छोड़ा है।
  • महाराष्ट्र 45 स्वर्ण, 40 रजत और 40 कांस्य पदक जीतकर 125 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
  • कर्नाटक 22 स्वर्ण, 17 रजत और 28 कांस्य के साथ 67 पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के बारे में

  • यह खेलो इंडिया यूथ गेम्स का चौथा संस्करण था। भारत के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने इसमें भाग लिया था और इसकी शुरुवात 2018 में हुई थी|
  • हरियाणा ने दूसरी बार यह खिताब जीता है। हरियाणा ने 2018 में यह खिताब जीता था|
  • इस संस्करण में सबसे अधिक एथलीट हरियाणा से थे, उसके बाद महाराष्ट्र के थे।

हर्षदा शरद गरुड़

भारोत्तोलन में, हर्षदा शरद गरुड़ 2 मई, 2022 को ग्रीस के हेराक्लिओन में अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ-आईडब्ल्यूएफ (IWF) जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं।

(Image Source: https://twitter.com/iwfnet/)

  • पुणे की रहने वाली हर्षदा ने महिलाओं के 45 किलोग्राम भार वर्ग में 153 किलोग्राम भार उठाया, जिसमें स्नैच में 70 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 83 किलोग्राम शामिल था।
  • हर्षदा से पहले आईडब्ल्यूएफ जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाली केवल दो भारतीय खिलाड़ी हैं। मीराबाई चानू ने 2013 में कांस्य पदक जीता था और 2021 में अचिंता शुली ने रजत पदक जीता था।
  • वर्ष 1905 में स्थापित अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (IWF) दुनिया भर में 193 संबद्ध राष्ट्रीय संघों से बना एक स्थायी गैर-लाभकारी संगठन है। इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड के लुसाने में स्थित है।
  • IWF को अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन के लिए एकमात्र नियंत्रक निकाय के रूप में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा भी मान्यता प्राप्त है।

महान फॉर्मूला 1 चालक टोनी ब्रूक्स का निधन

1950 के दशक में छ: फॉर्मूला वन ग्रां प्री जीतने वाले महान फॉर्मूला 1 ब्रिटिश मोटरस्पोर्ट चालक टोनी ब्रूक्स का 3 मई, 2022 को निधन हो गया है। वे 90 वर्ष के थे।

(Image Source: https://www.espn.in/)

  • ब्रूक्स को 'द रेसिंग डेंटिस्ट' (The Racing Dentist) के नाम से जाना जाता था।
  • अपने रेसिंग करियर की शुरुआत के साथ ब्रूक्स ने 1956 में एक दंत चिकित्सक (डेंटिस्ट) के रूप में भी प्रसिद्धि प्राप्त की थी।
  • ब्रूक्स ने 1956 में 'बीआरएम' (BRM) के साथ शुरुआत की और वैनवाल (Vanwall), फेरारी (Ferrari) और कूपर (Cooper) के लिए भी ड्राइविंग की। उन्होंने 1961 में 29 वर्ष की उम्र में खेल से संन्यास ले लिया था।
  • वे अपने करियर में कोई भी फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैम्पियनशिप नहीं जीत पाए।

भारतीय ग्रैंडमास्ट डी गुकेश ने जीता 48वां ला रोडा इंटरनेशनल ओपन शतरंज टूर्नामेंट का खिताब

युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने ‘48वें ला रोडा इंटरनेशनल ओपन शतरंज टूर्नामेंट’ (48th La Roda International Open chess tournament) में नौ राउंड से आठ अंक हासिल कर खिताब अपने नाम किया।

  • चेन्नई के 15 वर्षीय ग्रैंडमास्टर गुकेश, ने 17 अप्रैल, 2022 को फाइनल राउंड में इजराइल के विक्टर मिखालेव्स्की को पराजित किया और वे अर्मेनिया के हाइक एम मार्टिरोसियन से आगे एक स्पष्ट विजेता बनकर उभरे।

आईपीएल इतिहास में रिटायर्ड आउट होने वाले पहले खिलाड़ी बने रविचंद्रन अश्विन

10 अप्रैल, 2022 को राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच के दौरान 'रिटायर्ड आउट' (retired out) होने वालेआईपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

(Image Source: https:// www.mensxp.com/)

  • अश्विन ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 23 गेंदों पर 28 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलने के बाद 19वें ओवर के बीच में 'रिटायर्ड आउट' का विकल्प चुना और वे मैदान से बाहर चले गए।
  • 2008 में शुरू हुए आईपीएल टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार कोई खिलाड़ी 'रिटायर्ड आउट' हुआ है। 'रिटायर्ड आउट' होना एक रणनीतिक कदम है।
  • अश्विन से पहले, केवल तीन अन्य क्रिकेटरों, पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी, भूटान के सोनम तोबगे और कमिला वारियर्स (बांग्लादेश प्रीमियर लीग टीम) के सुनजमुल इस्लाम ने 'रिटायर्ड आउट' का विकल्प चुना था।
  • एमसीसी कानून 25.4.3 के अनुसार, "यदि कोई बल्लेबाज कानून 25.4.2 (बीमारी, चोट या किसी अन्य अपरिहार्य कारण से रिटायर होता है) के अलावा किसी भी अन्य कारण से रिटायर होता है, तो वह बल्लेबाज पारी को विरोधी कप्तान की सहमति से फिर से शुरू कर सकता है।
  • यदि किसी कारण से उसकी पारी फिर से शुरू नहीं होती है, तो उस बल्लेबाज को 'रिटायर आउट' के रूप में दर्ज किया जाता है।
  • वहीं बीमारी, चोट या अन्य कारणों से 'रिटायर हर्ट' (retired hurt) हुआ बल्लेबाज दुबारा अपनी पारी को शुरू कर सकता है।

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड ने की संन्यास की घोषणा

वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी कायरन पोलार्ड ने 20 अप्रैल, 2022 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है।

  • हालांकि वह दुनिया भर में टी-20 और टी-10 लीगों में खेलना जारी रखेंगे।
  • वेस्टइंडीज की सीमित ओवरों की टीमों के कप्तान पोलार्ड ने कुल 123 एकदिवसीय और 101 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। उन्होंने कभी टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला।
  • उन्होंने एक अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में श्रीलंका के अकिला धनंजय पर एक ओवर में छ: छक्के जड़े थे।
  • वे उस वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा थे, जिसने 2012 में आईसीसी टी-20 विश्व कप का खिताब जीता था।
  • वह कई सालों से इंडियन प्रीमियरलीग में मुंबई इंडियंस टीम का अभिन्न हिस्सा हैं।

जो रूट ने छोड़ी इंग्लैंड की टेस्ट कप्तानी

जो रूट ने पांच साल तक कप्तानी करने के बाद 15 अप्रैल, 2022 को इंग्लैंड की टेस्ट कप्तानी छोड़दी है।

(Image Source: https://www.express.co.uk/)

  • उन्हें 2017 में एलिस्टेयर कुक के बाद कप्तानी सौंपी गई थी। इंग्लैंड के कप्तान के रूप में उनके नाम सबसे अधिक मैच और सबसे अधिक जीत का रिकॉर्ड है।
  • रूट के नेतृत्व में इंग्लैंड ने कई उल्लेखनीय शृंखलाओं में जीत हासिल की, जिसमें 2018 में भारत पर 4-1 से घरेलू शृंखला में जीत और 2019-20 में दक्षिण अफ्रीका से 3-1 की जीत शामिल है।
  • रूट का यह फैसला वेस्टइंडीज से टेस्ट सीरीज में 1-0 से मिली हार और ऑस्ट्रेलिया में एशेज में 4-0 की शर्मनाक हार के बाद आया है।
  • रूट, ने रिकॉर्ड 64 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड टीम की कप्तानी की, जिसमें 27 में जीत और 26 में हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंद ने जीता शतरंज टूर्नामेंट ‘रेक्याविक ओपन 2022’

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद ने 12 अप्रैल, 2022 को आइसलैंड में ‘रेक्याविक ओपन 2022’ (Reykjavik Open 2022) शतरंज टूर्नामेंट जीत लिया है।

(Image Source: https://twitter.com/rpragchess)

  • युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंद ने नौ राउंड में 7.5 अंकों के साथ टूर्नामेंट जीता। उन्होंने टूर्नामेंट के फाइनल राउंड में हमवतन ग्रैंडमास्टर डी गुकेश को हराया।
  • उन्होंने हाल ही में एक ऑनलाइन टूर्नामेंट में दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराया था।

ऋषभ पंत ने जड़ा टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक

13 मार्च, 2022 को बेंगलुरू में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 28 गेंदों में अर्धशतकीय पारी खेली।

  • इससे पूर्व यह रिकॉर्ड कपिल देव के नाम था‚ उन्होंने 1982 में कराची में पाकिस्तान के विरुद्ध टेस्ट मैच में 30 गेंदों पर 50 रन बनाए थे।

रविचंद्रन अश्विन टेस्ट इतिहास में 8वें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने

14 मार्च, 2022 को बेंगलुरू में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन ने धनंजय डी सिल्वा को आउट करके अपना 440वां टेस्ट विकेट हासिल किया।

(Image Source: https://www.espncricinfo.com/)

  • इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में 8वें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। अश्विन के नाम 86 टेस्ट में 442 विकेट हैं।
  • उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन को पीछे छोड़ते हुये ये उपलब्धि हासिल की। डेल स्टेन के नाम 93 टेस्ट में 439 विकेट हैं।
Showing 1-10 of 187 items.