भारत की सादिया तारिक ने जीता मास्को वुशु स्टार्स चैम्पियनशिप 2022 में स्वर्ण पदक

  • 07 Mar 2022

भारत की सादिया तारिक ने 25 फरवरी, 2022 को मास्को वुशु स्टार्स चैम्पियनशिप 2022 में स्वर्ण पदक जीता।


(Image Source: https://www.eastcoastdaily.in/)

  • यह टूर्नामेंट 20 से 28 फरवरी, 2022 तक मास्को में आयोजित किया गया।
  • जम्मू-कश्मीर की रहने वाली 15 वर्षीय सादिया ने हरियाणा और जालंधर में आयोजित 19वीं और 20वीं जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीते थे।
  • वुशु या कुंगफू एक मार्शल आर्ट के साथ-साथ एक खेल भी है।