ऑपरेशन गंगा

  • 07 Mar 2022

यूक्रेन से भारतीय नागरिकों और छात्रों को वापस लाने के लिए भारत सरकार द्वारा ‘ऑपरेशन गंगा’ (Operation Ganga) शुरू किया गया है।

  • महत्वपूर्ण तथ्य: रोमानिया से एयर इंडिया की पहली निकासी उड़ान 26 फरवरी, 2022 को 219 भारतीय लोगों को लेकर मुंबई में उतरी।
  • चूंकि रूस-यूक्रेन संघर्ष के बाद यूक्रेन में हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया था, चार पड़ोसी देशों, हंगरी, पोलैंड, रोमानिया और स्लोवाकिया के माध्यम से भूमि निकासी विकल्पों की पहचान की गई।
  • फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए इंडिगो, स्पाइसजेट, एयर इंडिया एक्सप्रेस भी 'ऑपरेशन गंगा' में शामिल गया है।
  • भारत द्वारा चलाये गए अन्य ऑपरेशन-
  • ऑपरेशन देवी शक्ति: 2021 में अफगानिस्तान से भारतीय नागरिकों, दूतावास के कर्मचारियों की निकासी के लिए अभियान।
  • वंदे भारत मिशन: 2020 में कोविड -19 महामारी के चलते विदेश में फंसे भारतीयों के लिए निकासी कार्यक्रम।
  • ऑपरेशन समुद्र सेतु: 2020 में कोविड -19 महामारी के दौरान विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए एक नौसैनिक अभियान।
  • ऑपरेशन संकट मोचन: 2016 में दक्षिण सूडान से भारतीय नागरिकों की निकासी के लिए अभियान।
  • ऑपरेशन राहत: 2015 में यमन से भारतीय नागरिकों और विदेशी नागरिकों की निकासी अभियान।
  • ऑपरेशन मैत्री: 2015 में नेपाल भूकंप के बाद भारत सरकार और भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा संयुक्त राहत और बचाव अभियान।
  • ऑपरेशन सेफ होमकमिंग: 2011 में लीबिया से भारतीय नागरिकों को लाने हेतु अभियान।
  • ऑपरेशन सुकून: 2006 में इजराइल और लेबनान के सैन्य संघर्ष के दौरान लेबनान से निकासी के लिए शुरू अभियान।
  • कुवैत एयरलिफ्ट: वंदे भारत के बाद, 1990 कुवैत एयरलिफ्ट अभियानभारत सरकार द्वारा दूसरा सबसे बड़ा बचाव अभियान है।