अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक 2022

  • 07 Mar 2022

23 फरवरी, 2022 को यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स ग्लोबल इनोवेशन पॉलिसी सेंटर द्वारा संकलित वार्षिक रिपोर्ट ‘अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक 2022’ (International Intellectual Property Index 2022) जारी किया गया।

महत्वपूर्ण तथ्य: यह इस सूचकांक का 10वां वार्षिक संस्करण था, जिसमें 55 वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में बौद्धिक संपदा ढांचे का मूल्यांकन किया गया है।

  • अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक पेटेंट और कॉपीराइट नीतियों, आईपी परिसंपत्तियों के व्यावसायीकरण और किसी देश की अंतरराष्ट्रीय संधियों के संपुष्टि का मूल्यांकन करता है।
  • 45 अर्थव्यवस्थाओं ने अपने स्कोर में शुद्ध सुधार दर्ज किया है। संयुक्त अरब अमीरात, नाइजीरिया, और पेरू ने अपने स्कोर में क्रमशः 4.04%, 3.91%, और 2.76% का सुधार किया है।
  • सूचकांक 2022 में अमेरिका पहले, ब्रिटेन दूसरे, जर्मनी तीसरे, स्वीडन चौथे और फ्रांस पांचवें स्थान पर रहा।
  • सूचकांक के इस संस्करण में वेनेजुएला को 55वां स्थान दिया गया है।
  • भारत की स्थिति: इस सूचकांक में भारत 43वें स्थान पर है। भारत का समग्र बौद्धिक संपदा स्कोर 38.4% से बढ़कर 38.64% हो गया है।
  • वर्ष 2021 के सूचकांक में भारत 40वें स्थान पर था।