माधबी पुरी बुच सेबी की नई चेयरपर्सन नियुक्त

  • 07 Mar 2022

केंद्र सरकार ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरपर्सन के रूप में माधबी पुरी बुच को तीन साल के लिए नियुक्त किया है। उन्होंने 1 मार्च, 2022 को पदभार ग्रहण किया।

(Image Source: https://www.sebi.gov.in/)

  • उन्होंने अजय त्यागी की जगह ली है, जिनका कार्यकाल 28 फरवरी, 2022 को समाप्त हो गया।
  • वे भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड की पहली महिला प्रमुख हैं।
  • वे 5 अप्रैल, 2017 से 4 अक्टूबर, 2021 तक सेबी की पूर्णकालिक सदस्य थीं।
  • उन्होंने बाजार विनियमन विभाग, बाजार मध्यस्थ विनियमन और पर्यवेक्षण विभाग, एकीकृत निगरानी विभाग, निवेश प्रबंधन विभाग, आर्थिक और नीति विश्लेषण विभाग, निवेशक सहायता और शिक्षा कार्यालय, राष्ट्रीय प्रतिभूति बाजार संस्थान और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को संभाला है।
  • उन्होंने शंघाई में न्यू डेवलपमेंट बैंक के सलाहकार और निजी इक्विटी फर्म ‘ग्रेटर पैसिफिक कैपिटल’ के सिंगापुर कार्यालय के प्रमुख के रूप में भी काम किया था।
  • वे आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड में प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी और आईसीआईसीआई बैंक के बोर्ड में कार्यकारी निदेशक के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं।
  • जीके फैक्ट: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड का गठन 12 अप्रैल, 1988 को भारत सरकार के एक संकल्प के माध्यम से एक गैर-सांविधिक निकाय के रूप में किया गया था। यह भारत में प्रतिभूति बाजार का नियामक है। वर्ष 1992 में इसे सांविधिक निकाय का दर्जा दिया गया था। इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है।