उत्तर प्रदेश की झांकी को ‘सर्वश्रेष्ठ राज्य झांकी’ चुना गया

  • 07 Mar 2022

4 फरवरी, 2022 को उत्तर प्रदेश की झांकी को गणतंत्र दिवस परेड 2022 की ‘सर्वश्रेष्ठ राज्य झांकी’ घोषित किया गया।

(Image Source: https://pib.gov.in/)

  • उत्तर प्रदेश की झांकी 'एक जिला एक उत्पाद और काशी विश्वनाथ धाम' विषय (theme) पर आधारित थी।
  • दूसरा स्थान 'पारंपरिक हस्तशिल्प का पालना' (Cradle of Traditional Handicrafts)विषय पर आधारित कर्नाटक की झांकी को मिला।
  • ‘भारतीय नौसेना’ की मार्चिंग टुकड़ी को तीनों सेनाओं में ‘सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल’ के रूप में चुना गया है।
  • ‘केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल’ को सीएपीएफ/अन्य सहायक बलों के बीच सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल के रूप में चुना गया है।
  • केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों की श्रेणी में ‘शिक्षा मंत्रालय’ (झांकी विषय- राष्ट्रीय शिक्षा नीति) और ‘नागरिक उड्डयन मंत्रालय’ (झांकी विषय- उड़े देश का आम नागरिक) की झांकियों को संयुक्त विजेता के रूप में घोषित किया गया।
  • आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की झांकी (झांकी विषय- सुभाष@125) और वंदे भारतम नृत्य समूह को विशेष पुरस्कार श्रेणी के लिए चुना गया।
  • लोगों के चयन के आधार पर केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों में संचार मंत्रालय/डाक विभाग की झांकी को सर्वश्रेष्ठ झांकी के रूप में चुना गया। इस झांकी का विषय 'इंडिया पोस्ट: 75 साल@ संकल्प--महिला सशक्तीकरण' थी।
  • पीपुल्स च्वाइस पुरस्कार: इस श्रेणी में ‘भारतीय वायु सेना’ की मार्चिंग टुकड़ी को तीनों सेनाओं में 'सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी' के रूप में चुना गया है।
  • ‘केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल’ को सीएपीएफ/अन्य सहायक बलों के बीच ‘सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल’ के रूप में चुना गया।
  • राज्यों/संघ-शासित क्षेत्रों में महाराष्ट्र को सर्वश्रेष्ठ झांकी के रूप में चुना गया। महाराष्ट्र की झांकी 'महाराष्ट्र की जैव विविधता और राज्य जैव-प्रतीक' विषय पर आधारित थी।