ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री हेमानंद बिस्वाल का निधन

  • 07 Mar 2022

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री हेमानंद बिस्वाल का 25 फरवरी, 2022 को भुवनेश्वर में निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे।

(Image Source: https://indianexpress.com/)

  • बिस्वाल दो बार मुख्यमंत्री चुने गए थे - 7 दिसंबर, 1989 से 5 मार्च, 1990 तक और फिर 6 दिसंबर, 1999 से 5 मार्च, 2000 तक।
  • वे राज्य के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री थे। वे कांग्रेस के टिकट पर छ: बार ओडिशा विधान सभा के लिए चुने गए।
  • 2009 में वे सुंदरगढ़ लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद भी चुने गए थे।