संयुक्त सैन्य अभ्यास 'धर्म गार्जियन-2022'

  • 07 Mar 2022

भारत और जापान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 'धर्म गार्जियन-2022' (DHARMA GUARDIAN-2022) 27 फरवरी से 10 मार्च, 2022 तक बेलगावी (बेलगाम, कर्नाटक) के फॉरेन ट्रेनिंग नोड में किया जा रहा है।

  • 'धर्म गार्जियन' भारत और जापान के बीच एक वार्षिक सैन्य अभ्यास है। यह वर्ष 2018 से आयोजित किया जा रहा है।
  • भारतीय सेना की मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट की 15वीं बटालियन और जापानी ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्सेज की 30वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट इस अभ्यास में भाग ले रही हैं।
  • संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास में हाउस इंटरवेंशन ड्रिल, अर्ध-शहरी इलाकों में आतंकवादी ठिकानों पर छापेमारी, युद्ध प्राथमिक उपचार, बिना हथियार के मुकाबला करना आदि शामिल हैं।
  • इस अभ्यास के दौरान जंगल और अर्ध शहरी/शहरी इलाकों में जंगी कार्रवाई पर प्लाटून स्तर का संयुक्त प्रशिक्षण भी आयोजित किया जा रहा है।