सामयिक
सम्मलेन/बैठक :
साझा बौद्ध विरासत पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन
संस्कृति मंत्रालय द्वारा साझा बौद्ध विरासत पर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 14 मार्च 2023 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
देश का पहला वैश्विक पर्यटन शिखर सम्मेलन
पर्यटन मंत्रालय 10-12 अप्रैल, 2023 को नई दिल्ली में देश का पहला वैश्विक पर्यटन शिखर सम्मेलन (1st Global Tourism Investors’ Summit) आयोजित करेगा।
16वें डायरिया रोग और पोषण पर एशियाई सम्मेलन (ASCODD)
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने 11 नवम्बर, 2022 को कोलकाता में 16वें डायरिया (दस्त) रोग और पोषण पर एशियाई सम्मेलन (एएससीओडीडी) को संबोधित किया। सम्मेलन का आयोजन ICMR-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कॉलरा एंड एंटरिक डिजीज द्वारा किया गया था।
17वां पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन
17वां पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) का आयोजन कंबोडिया की मेजबानी में आयोजित किया गया। कंबोडिया वर्तमान में आसियान (एसोसिएशन ऑफ साउथ-ईस्ट एशियन नेशंस) का अध्यक्ष है।
राष्ट्रीय एससी-एसटी केंद्र का विशाल सम्मेलन
15 अक्टूबर, 2022 को भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा मिजोरम के आइजोल स्थित दावरपुई बहुउद्देशीय केंद्र में राष्ट्रीय एससी-एसटी केंद्र (एनएसएसएच) सम्मेलन का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय पर्यटक पुलिस योजना सम्मेलन
19 अक्टूबर, 2022 को गृह मंत्रालय और पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (Ministry of Home Affairs and the Bureau of Police Research and Development) के समन्वय द्वारा नई दिल्ली में एक समान पर्यटक पुलिस योजना के कार्यान्वयन के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। पर्यटन मंत्रालय, गृह मंत्रालय और पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो के समन्वय से इस सम्मेलन का आयोजन किया गया|
उद्योग 4.0 राष्ट्रीय सम्मेलन
7अक्टूबर, 2022 को ‘उद्योग 4.0 भविष्य की चुनौतियां’ विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन गुजरात, केवड़िया के एकता नगर नामक स्थान पर किया गया।
उद्देश्य- भारत के विनिर्माण क्षेत्र में उद्योग 4.0 को बढ़ावा देना, रणनीतियों को समझने और 2030 तक विकास एवं प्रतिस्पर्धात्मकता के लिए सिस्टम, उत्पादों और प्रक्रियाओं को सक्षम करने के लिए उद्योग 4.0 प्रौद्योगिकियों को सक्षम करना है।
90वीं इंटरपोल महासभा
18 अक्टूबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में 90वीं इंटरपोल महासभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमन्त्री ने स्थानीय हितों के लिए वैश्विक सहयोग का आह्वान किया।
महत्वपूर्ण बिंदु -
- इंटरपोल की इस महासभा को 18 से 21 अक्टूबर, 2022 तक आयोजित की गई। इस बैठक में 195 इंटरपोल सदस्य देशों के प्रतिनिधिमंडल शामिल हुए, जिनमें देशों के मंत्री, पुलिस प्रमुख, राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो के प्रमुख और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हैं।