साझा बौद्ध विरासत पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

  • 15 Mar 2023

संस्कृति मंत्रालय द्वारा साझा बौद्ध विरासत पर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 14 मार्च 2023 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

  • सम्मेलन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO ) राष्ट्रों के साथ भारत के सभ्यतागत जुड़ाव पर ध्यान केंद्रित किया गया।
  • सम्मेलन का उद्देश्य शंघाई सहयोग संगठन के देशों के बीच बौद्ध कला, संस्कृति और पुरातात्विक धरोहर के बीच समानताओं की खोज करना है।

शंघाई सहयोग संगठन (SCO ) : शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) एक अंतर सरकारी संगठन है, जिसमें आठ सदस्य देश चीन, भारत, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान, चार पर्यवेक्षक देश और छह "संवाद भागीदार" देश शामिल हैं।इसे वर्ष 2001 में बनाया गया था।