सामयिक
पुरस्कार/सम्मान:
लुइस कैफरेली ने 2023 एबेल पुरस्कार जीता
लुईस कैफरेली को 2023 का एबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार गणित में नॉनलीनियर पार्शियल इक्वेशंंस और फ्री-बाउंड्री प्रॉब्लम को लेकर दिए गए योगदान के लिए दिया गया है।
अनुराग बेहर की नई पुस्तक ‘ए मैटर ऑफ द हार्ट: एजुकेशन इन इंडिया’
अनुराग बेहर, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सीईओ और अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी के संस्थापक उपाध्यक्ष, ने एक नई यात्रा विषयक पुस्तक लिखी है जिसका शीर्षक ‘ए मैटर ऑफ द हार्ट: एजुकेशन इन इंडिया’ है।
तमिल लेखक शिवशंकरी होंगे ‘सरस्वती सम्मान 2022’ से सम्मानित
तमिल लेखक शिवशंकरी को उनके 2019 के संस्मरण ‘सूर्य वामसम' के लिए सरस्वती सम्मान 2022 से सम्मानित किया जाएगा। केके बिड़ला फाउंडेशन ने इसकी घोषणा की है।
ज्ञान चतुर्वेदी के उपन्यास ‘पागलखाना’ को व्यास सम्मान 2022
के.के बिरला फाउंडेशन ने 9 मार्च 2023 को प्रसिद्ध हिंदी लेखक डॉ. ज्ञान चतुर्वेदी को उनके व्यंग्य उपन्यास ‘पागलखाना’ के लिए 32वें व्यास सम्मान- 2022 देने की घोषणा की है। यह उपन्यास 2018 में प्रकाशित हुआ था।
RRR फिल्म के गीत ‘नाटू-नाटू' को ऑस्कर
13 मार्च 2023 को 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारतीय फिल्म-RRR के गीत ‘नाटू-नाटू' ने सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में ऑस्कर जीता है।
दादा साहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह 2023
'द कश्मीर फाइल्स' को दादा साहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह 2023 में बेस्ट फिल्म का पुरस्कार मिला।
बाफ्टा अवार्ड-2023
बाफ्टा अवार्ड में जर्मन फिल्म ‘ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट’ (All Quiet on the Western Front) ने सात अवार्ड जीते हैं।
एनटीपीसी को ‘एटीडी बेस्ट अवार्ड्स-2023’
देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड को एसोसिएशन फॉर टैलेंट डेवलपमेंट (एटीडी), यूएसए द्वारा ‘एटीडी बेस्ट अवार्ड्स 2023’ से सम्मानित किया गया है।
भारतीय संगीतकार रिकी केज को ग्रैमी पुरस्कार
अमरीका के लॉसएंजिल्स में 65वें वार्षिक ग्रैमी अवार्ड्स में भारतीय संगीतकार रिकी केज ने ग्रैमी पुरस्कार जीता है।रिकी तीसरा ग्रैमी पुरस्कार जीतने वाले वे एकमात्र भारतीय हैं।
‘RRR’ फिल्म को क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड
राजामौली की फिल्म ‘RRR’ ने सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म (Best Foreign Language Film) के लिए क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड जीता है।