राजकीय महाविद्यालय, द्रास को मिला IEDA पुरस्कार

  • 27 Nov 2026

27 नवंबर 2026 को बेंगलुरु में आयोजित 'डिडैक इंडिया-2026' सम्मेलन में लद्दाख के राजकीय महाविद्यालय, द्रास को सतत विकास व हरित कौशल शिक्षा हेतु अंतरराष्ट्रीय आईडीए पुरस्कार मिला।

  • पुरस्कार का उद्देश्य: विद्यार्थियों में नवाचार, व्यावहारिक अनुभव-आधारित शिक्षा और हरित कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए महाविद्यालय को उच्च शिक्षा का अग्रणी संस्थान माना गया।
  • पुरस्कार ग्रहणकर्ता: जर्मनी के लैंडेसमेसे स्टटगार्ट के उपाध्यक्ष बर्नहार्ड म्यूलर ने परियोजना प्रमुख व लद्दाख के कौशल विकास नोडल अधिकारी डॉ. जावेद मोहम्मद इकबाल को सम्मान दिया।
  • डिडैक इंडिया-2026 सम्मेलन: 25 से 27 नवंबर 2026 तक बेंगलुरु में आयोजित इस सम्मेलन में 19 देशों के मंत्री, 500+ उद्योग भागीदार और सैकड़ों शिक्षण संस्थान शामिल हुए।
  • विषम भौगोलिक क्षेत्र में उपलब्धि: अत्यंत दुर्गम एवं शीत मरुस्थलीय क्षेत्र द्रास में स्थित इस संस्थान की यह सफलता उच्च शिक्षा में समावेशी नवाचार का उदाहरण है।