नई दिल्ली में 25वीं IORA मंत्रिपरिषद बैठक आयोजित

  • 27 Nov 2026

27 नवंबर 2026 को भारत ने अपनी अध्यक्षता (2025–2027) में नई दिल्ली में 'हिंद महासागर रिम एसोसिएशन' (IORA) की 25वीं मंत्रिपरिषद (COM) बैठक की मेजबानी की।

  • आधिकारिक थीम: भारत की अध्यक्षता (2025–2027) में आयोजित इस बैठक की थीम "हिंद महासागर क्षेत्र में नवाचार, खुलापन, लचीलापन और अनुकूलन क्षमता" निर्धारित की गई है।
  • प्रमुख सहभागी नेता: बैठक में भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, सेशेल्स के बैरी फॉरे, मॉरीशस के धनंजय रामफुल और श्रीलंका के विजिथा हेराथ सहित सदस्य देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
  • सहयोग के प्राथमिक क्षेत्र: इस मंच पर समुद्री सुरक्षा, नीली अर्थव्यवस्था (Blue Economy), आपदा जोखिम प्रबंधन, व्यापार सुगमता और सतत मत्स्य पालन में क्षेत्रीय समन्वय को गति दी गई।
  • भारत की अध्यक्षता: भारत ने नवंबर 2025 में श्रीलंका के बाद दो वर्षों (2025–2027) के लिए IORA की अध्यक्षता ग्रहण की है, जो इसके 'सागर' (SAGAR/MAHASAGAR) विजन के अनुरूप है।
  • IORA का परिचय: 7 मार्च 1997 को मॉरीशस में स्थापित इस अंतर-सरकारी संगठन का सचिवालय एबेने (मॉरीशस) में है; इसमें हिंद महासागर तट के 23 सदस्य देश शामिल हैं।