2030 तक 100–110 अरब डॉलर का होगा भारत का सेमीकंडक्टर बाजार

  • 27 Nov 2026

27 नवंबर 2026 को केयर रेटिंग्स की इकाई 'केयरएज एडवाइजरी' (CareEdge Advisory) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत का सेमीकंडक्टर बाजार वर्ष 2030 तक 100–110 अरब डॉलर पहुँच सकता है।

  • बाजार में दोगुनी वृद्धि: रिपोर्ट के अनुसार, भारत का सेमीकंडक्टर बाजार वर्ष 2026 के 45–50 अरब डॉलर से बढ़कर 2030 तक 100–110 अरब डॉलर होने का अनुमान है।
  • नेटवर्किंग व संचार क्षेत्र अग्रणी: कुल राजस्व में नेटवर्किंग व संचार की हिस्सेदारी 2020 के 26.1% से बढ़कर 2030 में 33.3% (17.8% वार्षिक वृद्धि दर) होने की संभावना है।
  • उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स हिस्सेदारी में बदलाव: क्लाउड कंप्यूटिंग व AI की बढ़ती माँग के कारण कुल राजस्व में उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स का हिस्सा 29.1% से घटकर 22.2% रह सकता है।
  • इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन की प्रगति: मिशन के तहत छह राज्यों (गुजरात, असम, UP, ओडिशा, पंजाब, आंध्र प्रदेश) में ₹1.64 लाख करोड़ की 12 परियोजनाएँ स्वीकृत हैं, जिनमें से 5 में उत्पादन शुरू हो चुका है।