AI से भारतीय MSME क्षेत्र को 600–700 अरब डॉलर का लाभ

  • 27 Nov 2026

27 नवंबर 2026 को मुंबई में 'SME फाइनेंस एंड इन्वेस्टमेंट समिट' में RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि AI भारतीय MSME क्षेत्र में 600–700 अरब डॉलर का मूल्य सृजित कर सकता है।

मुख्य तथ्य

  • भारतीय अर्थव्यवस्था में MSME का योगदान: गवर्नर के अनुसार, देश की GDP में MSME क्षेत्र का हिस्सा लगभग 31%, विनिर्माण में 35% व निर्यात में लगभग 50% है और यह 45+ करोड़ रोजगार देता है।
  • उभरते क्षेत्रों व FTA से अवसर: ब्रिटेन और यूरोपीय संघ संग मुक्त व्यापार समझौतों (FTAs) तथा सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, रक्षा व स्वच्छ ऊर्जा में MSME हेतु नए वैश्विक अवसर बने हैं।
  • विकास दर में भूमिका: उन्होंने कोविड-19 महामारी के बाद भारत की 7.4% की मजबूत आर्थिक वृद्धि में श्रम-गहन MSME इकाइयों की दक्षता को महत्वपूर्ण बताया।
  • SME फाइनेंस फैसिलिटेशन सेंटर: इस अवसर पर संजय मल्होत्रा ने व्यवसायों को वित्तीय सेवाएँ उपलब्ध कराने हेतु SME चैंबर की पहल 'SME फाइनेंस फैसिलिटेशन सेंटर' का उद्घाटन भी किया।